Author: News Desk

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से सीएम फेस का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इस संबंध में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा दावा किया है। संजय सिंह ने चुनाव की तारीख का ऐलान होने से पहले दावा कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता रमेश बिधूड़ी को पार्टी सीएम फेस बनाने वाली है। आप नेता ने इस दौरान बोल दिया कि अब दिल्ली के लोगों को तय करना है कि उन्हें अरविंद केजरीवाल चाहिए या रमेश बिधूड़ी। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी…

Read More

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आंतरिक मतभेद का मतलब है कि वह अगले चुनाव के लिए सबसे योग्य विकल्प नहीं होंगे। ट्रूडो के इस्तीफे पर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रितक्रिया दी है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कनाडा के बहुत सारे लोग चाहते हैं कि यह अमेरिका 51वां राज्य बन जाए। अमेरिका अब भारी व्यापार घाटे के साथ सब्सिडी को सहन नहीं कर सकता है, जिसकी कनाडा को बने रहने के लिए जरूरत थी। उन्होंने आगे कहा कि जस्टिन ट्रूडो यह जानते…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद ने औपचारिक रूप से राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर मुहर लगा दी है। पिछले साल नवंबर महीने में हुए चुनाव में ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराया था। सोमवार को संसद ने ट्रंप की जीत की पुष्टि कर दी। इससे 20 जनवरी को उनके शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। प्रतिनिधि सभा और सीनेट की संक्षिप्त और औपचारिक बैठक के दौरान 50 राज्यों और डिस्टि्रक्ट आफ कोलंबिया में हुए चुनाव के परिणाम की पुष्टि की गई। बैठक की अध्यक्षता उपराष्ट्रपति कमला हैरिस…

Read More

भोपाल । प्रदेश में पहली बार स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में विशेषज्ञों और चिकित्सा अधिकारियों के दो हजार से अधिक पदों पर मप्र लोक सेवा आयोग से भर्ती प्रारंभ की गई है। कुल 2083 पदों में 988 विशेषज्ञों के और बाकी चिकित्सा अधिकारियों के हैं। यह डॉक्टर इस वर्ष अंत तक मिलने की आशा है।विशेषज्ञों की नियुक्ति विशेषज्ञता के अनुसार चरणबद्ध तरीके से साक्षात्कार के बाद की जाएगी। प्रत्येक विशेषज्ञता के लिए चयन सूची अलग-अलग जारी होगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में विशेषज्ञों के कुल तीन हजार 725 पदों से 1800 से अधिक रिक्त हैं। सबसे बड़ी चुनौती यह…

Read More

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार (07 जनवरी) को सीबीआई द्वारा तैयार किये गए 'भारतपोल' पोर्टल को लॉंच करेंगे। सीबीआइ द्वारा तैयार 'भारतपोल' पोर्टल सभी राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों के बीच विदेश में बैठे अपराधियों को ढूंढकर लाने की कार्रवाई का रियल टाइम जानकारी साझा सुनिश्चित करेगा। दरअसल विदेश में रहने वाले वांछित अपराधियों को ढूंढने के लिए इंटरपोल से नोटिस जारी करना होता। भारत में इंटरपोल की इकाई के रूप में सीबीआइ काम करती है। इसीलिए सभी राज्यों, केंद्र प्रदेशों और केंद्रीय एजेंसियों को वांछित अपराधियों को ढूंढने के लिए सीबीआइ के मार्फत इटरपोल तक पहुंचना होता।…

Read More

उत्तर भारत में कड़ाके पड़ रही है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार सहित कई राज्यों में शीतलहर ने आम जनजीवन प्रभावित किया है। पहाड़ी राज्यों में तो तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बात करें आज के मौसम की तो दिल्ली में IMD ने आज के लिए घने कोहरे का 'यलो अलर्ट' जारी किया है। 7 जनवरी को घने कोहरे के साथ अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। 8, 9 और 10 जनवरी को भी ऐसे ही मौसम रहने की उम्मीद है। कोहरे की वजह से कई उड़ानें…

Read More

मुंबई के विश्व प्रसिद्ध ताज होटल के बाहर सोमवार को एक ही नंबर की दो कार खड़ी मिलीं। सफेद रंग की दोनों कार पर पीले रंग की नंबर प्लेट लगी थी। दोनों गाड़ियों पर एमएच 01 ईई 2388 नंबर दिखा। 26/11 के आतंकी हमले के दौरान ताज होटल को निशाना बनाया गया था इसलिए इस इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। इसके बावजूद एक ही नंबर की दो कारें मिलने पर तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। आरोपी ने पुलिस को बताई पूरी कहानी पुलिस ने दोनों कारों को कोलाबा पुलिस स्टेशन लाकर जब ड्राइवरों से पूछताछ की…

Read More

बेंगलुरु। रिवर भारत की जानी-मानी खुदरा कंपनी ने इस साल मार्च तक देशभर में 25 नए स्टोर्स खोलने की योजना घोषित की है। इस योजना के अंतर्गत कंपनी ने अपने खुदरा कारोबार का विस्तार करने का निर्णय लिया है। पहला स्टोर कोयंबटूर में कोठारी लेआउट पर खोला गया है, जो तमिलनाडु में इस प्रकार की दूसरी सुविधा है। रिवर के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने इस संबंध में कहा ‎कि चेन्नई में हमारे प्रथम स्टोर की सफलता के बाद हम अब पूरे तमिलनाडु में विस्तार के लिए तैयार हैं। हम अन्य राज्यों में भी अपनी सुविधाओं को पहुंचाने के उद्देश्य में…

Read More

उच्च शिक्षा से जुड़े पाठ्यक्रमों की तरह विश्वविद्यालयों सहित देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी अब लचीली होगी, जिसमें अब शिक्षकों की नियुक्ति सिर्फ पीएचडी और नेट के विषयों के आधार पर दी जाएगी। अभी तक विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती के लिए जो न्यूनतम पात्रता थी, उनमें ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन व पीएचडी या फिर नेट की पढ़ाई एक ही विषय में होनी जरूरी होती थी। हालांकि, अब इस बाध्यता को खत्म कर दिया है। नई व्यवस्था में उम्मीदवार ने भले ही ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई किसी भी…

Read More

धमतरी । सनातन परंपरा में सप्त ऋषियों को सबसे ज्यादा आदर प्राप्त है। यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि छत्तीसगढ़ के जिले का सिहावा अंचल की पुण्य भूमि सप्त ऋषियों की तपोस्थली रही है। धमतरी जिले का वनांचल सिहावा, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के कारण पर्यटकों को अनायास ही अपनी ओर खींच लेता है। सप्तऋषियों की तपोभूमि के रूप में प्रसिद्ध यह क्षेत्र चित्रोत्पला महानदी के उद्गम स्थल के रूप में भी विख्यात है। सिहावा पर्वत, जो ऋषियों और मुनियों की कहानियों से गुंजायमान है, पहाड़ों, नदियों और घने जंगलों से भरपूर है। सिहावा के…

Read More