राजस्थान की भजनलाल सरकार एसआई भर्ती को लेकर कांग्रेस और खुद के ही मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के निशाने पर बनी हुई है। कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा कई बार इस भर्ती को रद्द करने की मांग कर चुके हैं। हालांकि, रविवार को किरोड़ी लाल मीणा का एसआई भर्ती रद्द करने को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर कुछ अलग ही रुख देखने को मिला। खबरों के अनुसार, इस सवाल के पूछे जाने पर किरोड़ी लाल मीणा ने अपने मुंह पर अंगुली रख ली। उन्होंने इस भर्ती सहित कई मुद्दों पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से मना कर…
Author: News Desk
भोपाल। क्राइम ब्रांच द्वारा शहर के अलग अलग थाना इलाकों में की गई स्पा सेंटरों पर कार्रवाई में पुलिस ने गिरफ्तार 68 आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसमें 2 से 3 साल की सजा का प्रावधान होने के चलते पुलिस को सभी आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ दिया है। पकड़े गये 68 आरोपियों में से 35 लड़कियां नेपाल और भोपाल के आसपास के जिलों की बताई जा रही है। क्राइम ब्रांच ने शहर में कार्रवाई से पहले 43 स्पा सेंटर चिन्हित किए थे, पुलिस ने वेरिफाइ करने के बाद करीब 19 स्पा सेंटर पर रेड…
नई दिल्ली । रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड की बिक्री बुकिंग में तेजी देखी जा रही है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी ने सालाना आधार पर 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाते हुए 4,510 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग दर्ज की। इससे पहले, 2023 में यही तिमाही में बिक्री बुकिंग 3,410 करोड़ रुपये रही थी। मैक्रोटेक डेवलपर्स का वित्त वर्ष 2024-25 के पहले नौ महीनों का कारोबार भी कर रहा है। उन्होंने इस वित्त वर्ष के दौरान बिक्री बुकिंग में 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो पिछले वर्ष की समयावधि में 10,300 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,820 करोड़ रुपये…
भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रमांक 03 अंतर्गत पावर हाउस सर्कुलर मार्केट सूर्या नगर वार्ड 36 का निरीक्षण निगम की टीम ने किया। निरीक्षण के दौरान वहां के दुकानदारो द्वारा सिगलयूज प्लास्टिक प्रतिबंधित होने के बावजूद सामग्री डालकर विक्रय किया जा रहा था। संबंधित दुकानदारो से 1500 रूपये की अर्थदण्ड वसूल किया गया। इसी प्रकार मार्केट के बीच गाड़ी पार्किंग कर आवागमन बाधा कर कचरा फैलाने वालो पर भी चालानी कार्यवाही कर 600 रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। मार्केट क्षेत्र में कुल 2100 रूपये की चालानी कार्यवाही कर संबंधितों को चालान की रसीद दिया गया। …
नई दिल्ली । दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही राजनैतिक पार्टियों के प्रचार की रफ्तार फुल स्पीड पकड़ चुकी है। बीजेपी के स्टार प्रचाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद राजधानी के लिए 16 हजार करोड़ से अधिक की सौगातों के साथ दो जनसभाएं करके भाजपा का चुनावी बिगुल बजा दिया है। रोहिणी के जापानी पार्क में पीएम की ओर से जहां साफ किया गया कि भाजपा की सरकार बनने पर दिल्ली में मुफ्त वाली स्कीमों को जारी रखा जाएगा। वहीं दिल्ली की आधी आबादी को साधने की भरसक कोशिश की। पीएम ने यह भी इशारा…
भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए, अपने निरंतर प्रयासों से अब तक का श्रेष्ठ निष्पादन दर्ज किया है। कीर्तिमानों की इस श्रृंखला में, श्रेष्ठ डिस्पैच का भी रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। संयंत्र के सभी मॉडेक्स इकाइयों- ब्लास्ट फर्नेस-8, स्टील मेल्टिंग शॉप-3, यूनिवर्सल रेल मिल, बार एंड रॉड मिल तथा रिफ्रैक्टरी मैटेरियल्स प्लांट-3 ने श्रेष्ठ उत्पादन रिकॉर्ड दर्ज किया। तकनीकी आर्थिक सूचकांकों के क्षेत्र में, संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेसों द्वारा दिसम्बर माह के लिए अब तक का श्रेष्ठ कोक दर दर्ज किया गया। कार्यक्षेत्र में…
भोपाल । मप्र में मंगलवार से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम के बदलाव के असर से हवाओं का रुख बदल गया है। कई जिलों में बादल छाने लगे है। प्रदेश के 17 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। आज मौसम विभाग ने ग्वालियर-रीवा संभाग के शहरों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, प्रदेश में अगले 48 घंटे में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढऩे पर हवाओं का रुख फिर से उत्तर की तरफ हो गया है। 7 जनवरी से न्यूनतम तापमान में…
कैलिफोर्निया । कैलिफोर्निया राज्य में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) की समस्या के कारण अंडों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो गई है। सर्दियों के मौसम में अंडों की मांग ज्यादा हो जाती है, लेकिन बर्ड फ्लू की वजह से आपूर्ति में कमी आ गई है। इस कारण अंडों की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई हैं। पिछले दो महीनों में कैलिफोर्निया में अंडों की कीमतों में 70 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार एक दर्जन बड़े अंडों की कीमत 0.78 डॉलर बढ़कर 8.97 डॉलर हो गई है। वहीं दक्षिणी कैलिफोर्निया में जंबो अंडों की कीमत 8.91…
अंबिकापुर छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट अपने प्राकृतिक सौंदर्य के चलते सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को देखने नववर्ष और उसके बाद मैनपाट के हर कोने में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। सरगुजा संभाग के अलावा ओडिशा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से भी लोग मैनपाट की खूबसूरती देखने पहुंचे। प्रकृति की गोद में रचे-बसे इस हिल स्टेशन में वर्षभर मौसम खुशनुमा रहता है। मगर, बारिश और ठंड के मौसम में यह छुट्टियां मनाने के लिए सबसे उपयुक्त स्थल है। अब मैनपाट में पर्यटन को और बढ़ावा देने शिमला-मनाली की…
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस सूची के मुताबिक दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष और 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं। फिलहाल दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, हालांकि चुनाव फरवरी 2025 में होने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले, 4 जनवरी को आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा ने दिल्ली के जिला…