बरेली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद असदुद्दीन ओवैसी की ओर से बरेली के जिला जज न्यायालय से जारी समन का कोई जवाब नहीं दिया गया। मंगलवार को दोनों नेताओं के खिलाफ दायर रिवीजन याचिकाओं को अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या दो में स्थानांतरित कर दिया गया। साथ ही दूसरा समन जारी कर कोर्ट ने राहुल गांधी को 18 जनवरी और असदुद्दीन ओवैसी को 19 जनवरी को याचिका पर सुनवाई के दौरान पेश होने के आदेश दिए हैं। विदित हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर बयान दिया था।…
Author: News Desk
ग्वालियर: ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने अभी-अभी एक भ्रष्ट पटवारी को पकड़ा है। आरोपी पटवारी जमीन का नामांतरण करने की एवज में दो हजार की रिश्वत ले रहा था। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेश मिश्रा ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस ने सुनील पुत्र गोपाल शर्मा पटवारी हल्का नंबर 33 मौजा सिहोनिया तहसील अंबाह जिला मुरैना को दो हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। पटवारी सुनील शर्मा ने फरियादी राम मोहन पुत्र मुंशी सिंह गुर्जर निवासी ग्राम खेतोडो गोहद जिला भिंड से ग्राम खुड़ी में खरीदी गई जमीन का नामांतरण करने की एवज में 8 हजार की रिश्वत मांगी थी। बुधवार को जैसे…
बिलासपुर । मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत भिलाई में पदस्थ एवं मड़ई का अतिरिक्त प्रभार देख रहे पंचायत सचिव विशेषर श्रीवास द्वारा मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत राशन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। जनदर्शन में मिली शिकायत पर कलेक्टर अवनीश शरण ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। मामले की जांच उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ ने निलंबन आदेश जारी किया है। सीईओ जिला पंचायत द्वारा जारी आदेश के अनुसार मस्तूरी तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत भिलाई में पदस्थ पंचायत सचिव विशेषर श्रीवास जिन्हें ग्राम पंचायत मड़ई का…
भोपाल। राजधानी के काटजू अस्पताल में नसबंदी के लिए सिवनी मालवा से आई विवाहिता की मौत के मामले में टीटी नगर पुलिस ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनंदा जैन, एनेस्थिसिया विशेषज्ञ डॉ. केलू ग्रेवाल और अधीक्षक प्रवीण सिंह के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। यह एफआईआर कोर्ट के निर्देश के बाद दर्ज की गई है। काटजू अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई थी। महिला के पति ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन के अलावा आला अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर उन्होनें कोर्ट में परिवाद दायर किया था। पुलिस…
जगदलपुर बीजापुर जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर कुटरू-बेदरे मार्ग पर अंबेली गांव के पास चार वर्ष पहले बिछाए गए 70 किलो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के डेटोनेटर को ट्रिगर कर नक्सलियों ने सोमवार की दोपहर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) जवानों के स्कॉर्पियो एसयूवी वाहन को उड़ाया था। यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि जहां विस्फोट हुआ वहां सीमेंट की एक फीट मोटाई की सड़क फट गई और वहां दस फीट गहरा और 25 फीट व्यास का गड्ढा बन गया। विस्फोट के बाद जवानों के शरीर के अंग व स्कार्पियो एसयूवी वाहन के कलपुर्जे 500 मीटर के दायरे में बिखर…
नई दिल्ली । देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली के विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले चुनाव प्रचार में भाषा की मर्यादा पर सवाल उठाया। उन्होंने चेतावनी देकर कहा कि चुनावी माहौल में नेता शिष्टाचार और सभ्यता का पालन करे है। नेताओं को अपने शब्दों और भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए, खासकर महिलाओं और बच्चों को लेकर कोई भी अपमानजनक टिप्पणी करना पूरी तरह से अनुचित है। चुनावों में पब्लिक ऑफिसर्स की जिम्मेदारी है कि वे किसी भी प्रकार की धांधली या अनियमितता को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखें, और यह सुनिश्चित करें कि कोई…
बिलासपुर। नगर पालिक निगम, बिलासपुर के जोन क्रमांक 07 के अंतर्गत आने वाले वार्ड 52 और 50 के निवासियों ने वर्ष 2020 से 2024 तक के पानी बिल माफ करने की अपील की है। इन वार्डों के निवासी पानी बिल जमा करने में असमर्थता जताते हुए, कलेक्टर से गुहार लगाई है। वार्ड 52 और 50 के निवासी पिछले पांच वर्षों से पानी के बिल जमा नहीं कर पाए हैं। उनका कहना है कि वे गरीब और रोजाना मजदूरी करने वाले परिवार हैं, जिनके लिए पानी बिल भरना संभव नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2019 में जब ये…
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार अब अवैध रूप से हथियार, गोला बारूद बनाने वालों पर कड़ी नजर रखेगी। निर्माण, विक्रय, परिवहन और उपयोग के नियंत्रण के लिए सरकार ने हाई लेवल कमेटी बनाई है। जिसमें चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पांच सदस्य के साथ अपर मुख्य सचिव गृह को भी शामिल किया गया है। एक्सपर्ट के तौर पर बैलिस्टिक मामलों की जानकार विनय मिश्रा को भी सदस्य बनाया है। यह कमेटी 10 सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट तैयार कर सुप्रीम कोर्ट के सामने रिपोर्ट पेश करेगी। प्रदेश की मोहन सरकार ने अवैध हथियारों और…
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी का कैंपेन गाना लांच किया है। इस दौरान पार्टी के मुख्यमंत्री आतिशी, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज भी मौजूद रहे। इस दौरान केदरीवाल ने कहा, दिल्ली का चुनाव दिल्लीवालों के लिए त्यौहार की तरह होता है और आप के कैंपेन गाने का पूरा देश को इंतजार रहता है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि वे भी गाने पर कमरा बंद थिरक सकते हैं। उन्होंने बीजेपी को गाली गलौज वाली पार्टी बताकर कहा कि…
नई दिल्ली । कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित सुरक्षा तथा निगरानी समाधान प्रदाता वीहांत टेक्नोलॉजीज ने ट्रू नॉर्थ के ‘प्राइवेट क्रेडिट फंड’ से गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र के जरिये वित्तपोषण के एक दौर में 90 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब 77 करोड़ रुपये जुटाये हैं। कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि वीहांत ने अपनी वर्तमान पेशकशों को बढ़ाने तथा विमानन सुरक्षा, स्मार्ट शहरों और उद्यम विश्लेषण के लिए नवीन समाधान विकसित करने के लिए अनुसंधान व विकास गतिविधियों को बढ़ाने हेतु 75 प्रतिशत धनराशि खर्च करने की योजना बनाई है। वीहांत के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ट्रू नॉर्थ से…