Author: News Desk

रायपुर। राजधानी में भूमि धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें महेश कोडवानी और भारती कोडवानी नामक पति-पत्नी पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला सिविल लाइन्स थाना में दर्ज कराया गया है। एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने प्रार्थी दीपक रहेजा के साथ 1.90 करोड़ रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से जमीन का सौदा किया था, लेकिन तकनीकी त्रुटियों के कारण रजिस्ट्री नहीं हो सकी। इसके बावजूद, आरोपियों ने सौदे के एवज में प्रार्थी से लिए गए 75 लाख रुपये की राशि लौटाने से इंकार कर दिया। यह सौदा मंदिर हसौद के खसरा नंबर 788/2, 788/3, 789/1, 789/2, और…

Read More

भोपाल। नए साल में मप्र सरकार ने नई और सकारात्मक शुरुआत की है। अब मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय सहित सभी मंत्रालयों और विभागों में ई-ऑफिस सिस्टम लागू हो गया है। यानी कागजी नोटशीट फाइलों के बजाए मंत्रालय के सभी 56 विभागों में अब ऑनलाइन फाइलें मूव हो रही हैं। मुख्य सचिव ने दो महीने पहले सभी विभागों की एक बैठक लेकर हर हाल में एक जनवरी से ई-ऑफिस सिस्टम पर काम करने का टारगेट दिया था। एक सप्ताह से शुरू ई-ऑफिस सिस्टम के आंकलन (रिव्यू) में चौंकाने वाले नतीजे आए। 56 विभागों में से ई-ऑफिस सिस्टम पर काम करने…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली में मंगलवार को विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 को चुनाव होगा, जबकि 8 को नतीजे आएंगें। चुनावी बिगुल बजने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत लगाने की अपील की। केजरीवाल ने कहा कि यह चुनाव काम की राजनीति बनाम गाली की राजनीति का होने जा रहा है। केजरीवाल ने लिखा, चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत और जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए…

Read More

नई दिल्ली । इंडो फार्म इक्विपमेंट का शेयर अपने निर्गम मूल्य 215 रुपये से 20 प्रतिशत से अधिक बढ़कर मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर ने 258.40 रुपये पर शुरुआत की जो निर्गम मूल्य से 20.18 प्रतिशत का बढ़त ‎दिखाता है। इसके बाद यह 33.44 प्रतिशत चढ़कर 286.90 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर यह 19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 256 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,355.30 करोड़ रुपये रहा। इंडो फार्म इक्विपमेंट के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को ‎पिछले ‎दिनों बोली के अंतिम दिन तक 227.57 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र से एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक शातिर चोर ने अस्पताल में सोने की एक्टिंग कर मरीजों के परिजनों से मोबाइल और नकदी चोरी कर ली। घटना का CCTV वीडियो अब सामने आया है, जिसमें चोर की हरकतें साफ देखी जा सकती हैं। बेमेतरा निवासी गजेंद्र जांगड़े अपने बच्चे के इलाज के लिए समता कॉलोनी स्थित पेटल अस्पताल में आए थे। 3 दिसंबर की रात वे अस्पताल के जमीन पर सो रहे थे, जहां अन्य मरीजों के परिजन भी मौजूद थे। रात के समय एक युवक वहां पहुंचा।…

Read More

भोपाल । मप्र में आगामी बजट की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन के दिशा निर्देशन में चार दिनों तक सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं सचिव स्तर के अधिकारी मंथन करेंगे। 15 जनवरी को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के सामने नए बजट का प्रेजेंटेशन पेश करेंगे। सभी विभागों के बजट और महा अभिलेखाकर को पेश किए जाने वाली रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी। बजट की तैयारी का जो शेड्यूल तय किया गया है उसके अनुसार 8 जनवरी से विभागवार समीक्षा शुरू होगी, जो 9, 10 और 11 जनवरी को भी जारी रहेगी। हर…

Read More

अयोध्या । मुख्य चुनाव आयोग ने अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया। 5 को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। नामांकन इमी महीने 10 से 17 जनवरी तक किए जा सकते है। 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते है। बसपा ने पहले ही उपचुनाव से दूरी बना ली है। इसके बाद मुकाबला सपा और भाजपा के बीच होगा। मिल्कीपुर सीट लगातार सपा ही जीतती रही है। पिछली बार समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने यह सीट जीती थी। दरअसल 2022 के उपचुनाव में…

Read More

नई ‎दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है, जिसमें उन्होंने खाताधारकों को बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। कोर्ट ने कहा है कि अगर किसी ग्राहक के खाते से अनधिकृत और धोखाधड़ी वाला ऑनलाइन लेनदेन होता है, तो उसे तीन दिनों के भीतर रिजर्व बैंक को शिकायत दर्ज करानी होगी। इस मामले में बैंक को ग्राहक को नुकसान की राशि की भरपाई करनी होगी। इस फैसले से ग्राहकों को सुरक्षा और विश्वास भी ‎मिलेगा। जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच ने कहा कि बैंकों को धोखाधड़ी वाले लेन-देन का पता…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में महापौर पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया भी तेज गति से चल रही है। रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में यह प्रक्रिया संपन्न हो रही है। अब तक की प्रक्रिया में 13 नगर पालिकाओं को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें दल्लीराजहरा, गोबरा नवापारा, सूरजपुर, तिल्दा नेवरा, कुम्हारी, बड़े बचेली, लोरमी, कटघोरा, बेमेतरा, कोण्डागांव, कवर्धा, अहिवारा और मनेंद्रगढ़…

Read More

भोपाल । मध्य प्रदेश में एक माह से मतदाता सूची को अपडेट करने का काम किया जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा अंतरिम मतदाता सूची जारी की गई है। चुनाव आयोग ने दावे और आपत्ति आमंत्रित की हैं। अंतरिम मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5 करोड़ 70 लाख 92367 हो गई है। चुनाव आयोग ने इसके पूर्व 28 अक्टूबर 2024 को मतदाता सूची प्रकाशित की थी।उस समय 5 करोड़ 65 लाख 94963 मतदाता थे। पिछले दो माह के अंतराल में 4 लाख 97404 नए मतदाता बढे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुखबीर सिंह ने अंतरिम मतदाता सूची का प्रकाशन…

Read More