Author: News Desk

पटना: पटना हाईकोर्ट ने अदालती आदेश की अवमानना से संबंधित मामले में दरभंगा के कलेक्टर, सीओ दरभंगा ऐवं सिमरी थाना के एसएचओ से जवाब तलब किया है। न्यायाधीश संदीप कुमार की एकलपीठ ने मधुरेश कुमार वर्मा ऐवं अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए इन अधिकारियों से यह बताने को कहा है कि क्यों नहीं इनके विरुद्ध अवमानना का वाद चलाया जाये?. कोर्ट ने सभी अधिकारियों को अगली कोर्ट में उपस्थित होने का भी निर्देश दिया है । उल्लेखनीय है कि कोर्ट ने 28 मार्च 2024 को इस मामले पर सुनवाई करते हुए दरभंगा के सरवारा में अवैध रूप से…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रात एक बजे के बाद ऑनलाइन खाना नहीं मिलेगा। एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने सिविल लाइन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में ऑनलाइन फूड सप्लाई के संचालक, मैनेजर, आउटलेट प्रभारी और डिस्ट्रीब्यूटर्स की बैठक में यह व्यवस्था बनाई। साथ ही कुछ अन्य गतिविधियों को भी बंद करने कहा गया है। पुलिस जांच में सहयोग करने और अपने कर्मचारियों एवं डिलीवरी ब्वॉय का वेरिफिकेशन के लिए उनकी संपूर्ण जानकारी आईडी सहित संबंधित थानों में जमा करने और आउटलेट की जानकारी देने कहा गया है। संस्थानों में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को कार्य पर नहीं…

Read More

बिहार में शिक्षा विभाग का अजब-गजब कारनामा देखने को मिला है. यहां 3 फर्जी टीचर आराम से नौकरी कर रहे थे. लेकिन शिक्षा विभाग को इसकी भनक तक नहीं थी. बाद में जब फर्जी शिक्षकों को पकड़ने का अभियान चलाया गया तब ये बात सामने आई. जब तीनों के दस्तावेज चेक हुए तो पता चला अनु कुमारी के नाम से 6 टीचर नौकरी कर रहे हैं. इसके बाद से पूरे शिक्षा महकमें में खलबली मची हुई है. 3 शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई फिलहाल जिन 3 शिक्षकों को फर्जीवाड़े में पकड़ा गया है, उनके खिलाफ कार्रवाई का पत्र जारी कर…

Read More

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार को दो नाबालिग लड़कियों ने अपने पिता को जलाकर मार डाला। लड़कियों ने आरोप लगाया कि उनका पिता दोनों बहनों के साथ यौन उत्पीड़न करता था इसलिए उन्होंने पिता की हत्या कर दी। वहीं, पुलिस ने अब दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की दो पत्नियों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पिता से बदला लेने के लिए उठाया कदम शहर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रिजवान तारिक ने एएफपी को बताया कि यौन उत्पीड़न का बदला लेने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया।…

Read More

रायपुर: राज्य सरकार ने राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। उन्हें शिष्टाचार के नाते ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। डॉ. सलीम राज ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश नेतृत्व और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने की कोशिश करूंगा। आप सभी के सहयोग और विश्वास के लिए सदैव आभारी रहूंगा।…

Read More

गिरिडीह । जिले के बिरनी प्रखण्ड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के गुरहा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक साथ पांच घरों को अपना निशाना बनाया और पांचों घरों से लगभग 10 से 12 लाख की संपति पर हाथ साफ कर फरार हो गये। चोरों ने जिन पांच घरों में चोरी की है। उनमें तीन सगे भाई रिटायर्ड शिक्षक भागीरथ विश्वकर्मा, रिटायर्ड शिक्षक केदार विश्वकर्मा एवं शिक्षक नारायण विश्वकर्मा का घर के अलावे सहदेव महतो पिता भुनेश्वर महतो एवं हरिहर यादव पिता स्वर्गीय दुलार महतो का घर शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने रिटायर्ड शिक्षक भागीरथ विश्वकर्मा…

Read More

भोपाल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ दिलचस्प होने वाली है। क्योंकि जिला अध्यक्षों के लिए पहले से ही खींचतान चल रही है। इसी तरह प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भी समीकरण बन रहे हैं। कई बड़े नेताओं के नाम दौड़ में हैं। इस पद का इतिहास बताता है कि 1980 से अब तक मालवा क्षेत्र से नेता छह बार अध्यक्ष बन चुके हैं। इनमें सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी, विक्रम वर्मा जैसे नेता शामिल हैं। भोपाल से दिल्ली तक बन रहे समीकरण ग्वालियर-चंबल के नेताओं को चार बार मौका मिला। नरेंद्र सिंह तोमर दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसी तरह शिवराज…

Read More

पटना: पटना में मौजूद गांधी मैदान में अगर आप भी मॉर्निंग वॉक और इवनिंग के लिए जाते हैं, तो अब इस पर पाबंदी लगा दी गई है. हालांकि ये पाबंदी 15 दिनों के लिए लगी है, लेकिन इस दौरान किसी को भी इस गांधी मैदान में जाने की इजाजत नहीं है. पटना के गांधी मैदान मे लोग खेलने के लिए भी आते हैं. वह भी अब इस मैदान में 15 दिनों तक नहीं आ पाएंगे. पटना आयुक्त कार्यालय की ओर नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि आम लोगों की एंट्री पर बैन रहेगा. नोटिस में साफतौर पर लिखा…

Read More

कीव। रूस ने बुधवार को यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी शहर जापोरिज्जिया पर हवाई हमले किए। इस हमले में कम से कम 13 लोग मारे गए और 63 घायल हो गए। विस्फोट से घायल निवासियों के साथ-साथ सड़क पर शव बिखरे पड़े थे। अधिकारियों ने कहा कि हमले वाली जगह पर बचाव कार्य पूरा हो चुका है। एक ट्रॉम और एक बस को को बनाया निशाना यूक्रेन के अभियोजक जनरल कार्यालय ने टेलीग्राम पर कहा कि एक औद्योगिक सुविधा और अन्य बुनियादी ढांचे के साथ ऊंचे अपार्टमेंट ब्लॉक क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें बताया गया कि मलबे ने एक ट्रॉम और एक बस…

Read More

नोएडा: सेंट्रल नोएडा के कोतवाली फेज 2 में पुलिस ने दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगने से घायल कर दिया. इस दौरान पुलिस ने उसके साथी को भी घेराबंदी कर दबोच लिया. यह कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई रेकी के बाद की. चोरी की मोटरसाइकिल और हथियार बरामद पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और अन्य सामान बरामद किया है. यह कार्रवाई पुलिस की चेकिंग के दौरान हुई, जब बिना नम्बर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने रुकने का इशारा नजरअंदाज…

Read More