भोपाल: मध्य प्रदेश में अब आपको पुलिस के खिलाफ शिकायतों का ऑनलाइन अपडेट मिलेगा. दरअसल, एमपी में पुलिस की जनसुनवाई को सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 से भी जोड़ दिया गया है. इसके तहत अब आप घर बैठे भी जनसुनवाई में पुलिस के खिलाफ की गई शिकायत का स्टेटस देख सकेंगे. 29 दिन में होगा शिकायत का समाधान: ऐसा पहली बार होगा जब जिले के पुलिस अधीक्षक को अपने ही थाने या स्टाफ के खिलाफ मिली शिकायत की जांच पूरी करने के लिए सिर्फ 7 दिन का समय मिलेगा. इसके अलावा 29 दिन में शिकायत का समाधान करना अनिवार्य होगा. इस…
Author: News Desk
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। लोहे की पाइप बनने वाली फैक्ट्री में चिमनी गिरने से 25 से अधिक मजदूर मलबे में दब गए। खबर लिखे जाने तक 8 मजदूरों की मौत की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में चिमनी गिरने से 8 मजदूरों की मौत। जेएनएन, मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा…
मुंगेली मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ इलाके में गुरुवार शाम एक निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री की चिमनी गिरने से दर्जनों मजदूर उसकी चपेट में आ गए। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 से अधिक मजदूर मलबे में दब गए, जबकि 6 मजदूरों की मौत की खबर है। कैसे हुआ हादसा कुसुम प्लांट, जहां लोहे की पाइप निर्माण फैक्ट्री का निर्माण चल रहा था, में हादसा उस समय हुआ जब दर्जनों मजदूर कार्य में जुटे थे। अचानक निर्माणाधीन चिमनी गिर गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच कई मजदूर मलबे में दब…
नीमच: नीमच की अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड़ सुर्खियों में आ गई हैं। जानकारी के मुताबिक गामड़ को रील बनाने का शौक हो गया है। ऐसे में वह दफ्तर का काम छोड़कर रील बनाती हैं। मामले की शिकायत एडवोकेट दर्शन शर्मा ने की है। दरअसल, एडीएम लक्ष्मी गामड़ का रील के प्रति प्रेम इतना बढ़ गया है कि वह अपना काम छोड़कर रील बनाने में व्यस्त रहती हैं। लोग उनसे मिलने के लिए दफ्तर के बाहर घंटों इंतजार करते हैं। अब यह शौक अफसर को महंगा पड़ गया है। एडवोकेट दर्शन शर्मा ने इस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी लगातार एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट का हिस्सा बन रही हैं। बावजूद इसके चर्चा में वे अपनी निजी जिंदगी के चलते ज्यादा रहती हैं। इससे अब खुद तृप्ति भी तंग आ गई हैं। एनिमल से लेकर भूल भुलैया 3, बैड न्यूज और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो तक, तृप्ति डिमरी कई दिलचस्प फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं। कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। मगर, तृप्ति की चर्चा उनके अभिनय और फिल्मों के लिए कम, निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा होती है। उनका नाम मॉडल-बिजनेसमैन सैम मर्चेंट से जोड़ा जा रहा है। दोनों की डेटिंग लाइफ…
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही तीनों राजनीतिक दलों की निगाहें अब सोशल मीडिया पर मशहूर शख्सियतों पर टिक गई हैं। वह ऑनलाइन कंटेंट में सियासी संदेश को घोलने के लिए ऐसे प्रचारक की तलाश में हैं, जिनकी पहचान कविता-कहानी, लिखने-पढ़ने, मीम्स-कार्टून बनाने, स्टैंडअप कॉमेडी और लोकगीत व संगीत सुनाने से बनी है। इसमें सियासतदां होना जरूरी नहीं, लेकिन लिखावट में कसावट और पोस्ट में तुकबंदी होनी चाहिए। साथ में पहुंच भी लाखों में हो। वहीं, अलग-अलग इलाकों में सक्रिय यूट्यूबर भी इसमें फिट हैं। नाम उजागर न करने की शर्त पर पार्टी रणनीतिकार भी मानते हैं कि इस तरह का…
तखतपुर बिलासपुर जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूल तखतपुर में एसिड अटैक का मामला सामने आया है. यहां प्रैक्टिकल के दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र पर एसिड डाल दिया. इससे छात्र बुरी तरह झुलस गया. इस मामले में स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई है. शिक्षकों ने घायल छात्र को अस्पताल ले जाने की बजाय स्कूल से छुट्टी दे दी. घर आने के बाद पालक घायल छात्र को अस्पताल लेकर पहुंचे. एसिड से जल जाने के कारण छात्र के गर्दन और पीठ पर फफोले पड़ गए हैं. वहीं इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने एसिड डालने वाले विद्यार्थी को…
तिरुपति: आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भगदड़ मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। 8 जनवरी को वैकुंठ एकादशी के दर्शन के दौरान मंदिर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 40 लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद चंद्रबाबू नायडू की सरकार आलोचनाओं का सामना कर रही है। विपक्ष ने इसे प्रशासनिक विफलता बताया है। पहली एफआईआर में एक महिला का नाम शामिल पहला मामला तमिलनाडु के मेट्टूर सलेम जिले की रहने वाली 50 वर्षीय आर मल्लिगा का है, जो विष्णुनिवासम में दर्शन के लिए टोकन…
धमतरी/रायपुर। हमने छत्तीसगढ़ में नागरिक सुविधाओं को सुगम एवं सशक्त करने के लिए डिजिटल गवर्नेंस के मॉडल को अपनाया है। सभी विभागों में सूचना प्रौद्योगिकी आधारित प्रणालियों का उपयोग किया जा रहा है जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुगमतापूर्वक योजनाओं की पहुंच आसानी से हो सके। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में उक्त बात कही। कार्यक्रम में उन्होंने 268 करोड़ रूपए के विकास कार्यो का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…
वरुण धवन स्टारर ‘बेबी जॉन’ का सिनेमाघरों में रिलीज से पहले काफी बज था हालांकि बड़े पर्दे पर दस्तक देने के बाद ये बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई. ये एक्शन थ्रिलर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में फेल साबित हुई और इसी के साथ ये कमाई के मामले में भी पीछे रह गई. फिलहाल ‘बेबी जॉन’ की हालत बॉक्स ऑफिस पर बेहद नाजुक है चलिए यहां जानते हैं वरुण धवन स्टारर मूवी ने रिलीज के 15वें दिन कितना कलेक्शन किया है? ‘बेबी जॉन’ ने 15वें दिन कितनी की कमाई? ‘बेबी जॉन’ 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके…