दिल्ली: दिल्ली में इंडिया अलायंस के घटक दलों आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के अलग-अलग चुनाव लड़ने से राजनीतिक गलियारों में दोनों दलों के बीच मतभेद की खबरें हैं। इस पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि दिल्ली चुनाव से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने दिल्ली में भाजपा के खिलाफ लड़ रहे दलों को सलाह दी कि भाजपा से सबसे बेहतर तरीके से कैसे लड़ा जाए, इसका फैसला आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और वहां मैदान में उतरने वाली पार्टियों को करना चाहिए। आप को पिछले दो लगातार…
Author: News Desk
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के वन विभाग ने एक बार फिर से वन्यजीव तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हालिस की है। वनमंडल बस्तर, राज्यस्तरीय वन उड़नदस्ता रायपुर और वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई में 43 किलो पेंगोलिन स्केल्स (साल खपरी का छाल) जब्त किए हैं। वन्य तस्करों की धरपकड़ का यह अभियान वन मंत्री श्री केदार कश्यप और प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर 7 जनवरी को किए गए छापों में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से पहला आरोपी, जेम्स मैथ्यू, जगदलपुर…
रायगढ़/रायपुर। राज्य शासन ने रायगढ़ जिले के विकासखण्ड धरमजयगढ़ के कड़ेना एनीकट निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 47 लाख 31 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना की कार्य पूर्ण हो जाने पर भू-जल संवर्धन एवं निस्तारी जल की सुविधा के साथ 60 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर संयंत्र एवं पाईप लाईन के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से एनीकट निर्माण कार्यों को कराने मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
Bigg Boss 18: बिग बॉस सीजन 18 की शुरुआत 6 अक्टूबर को हुई थी। अब ये शो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। घर में विवियन डीसेना से लेकर करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोड़कर और चुम दरांग रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन और ईशा सिंह फिलहाल ये 9 कंटेस्टेंट घर में बचे हुए हैं, जो ग्रैंड फिनाले वीक में पहुंचने से बस अब कुछ ही दूर हैं। इस हफ्ते हुए टाइम काउंट के नॉमिनेशन टास्क में रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन और चाहत पांडे नियम उल्लंघन की वजह से नॉमिनेट हुई। ऐसी खबरे थीं कि शो के सबसे मजबूत…
रायपुर। छत्तीसगढ़ आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय द्वारा वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण (ASI) पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन का आज शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक आर्थिक एवं सांख्यिकी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने की। इस अवसर पर भारतीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के एनएसओ एंटरप्राइज डिवीजन के निदेशक श्री सोमनाथ जाना एवं वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी श्री सुप्रिया साधु खान ने प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्रीमती रोक्तिमा यादव ने वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह सर्वेक्षण राज्य के विनिर्माण क्षेत्र में पंजीकृत इकाइयों…
रायपुर राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए प्रदान किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है। डॉ. सलीम राज ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। आप सभी के समर्थन और विश्वास…
बीजापुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के आरोपी सुरेश चंद्राकर और तीन अन्य आरोपियों को बीजापुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से चारों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं बुधवार को मुकेश हत्याकांड में जांच पड़ताल कर रही एसआईटी की टीम क्राइम लोकेशन पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सोमवार को मुकेश हत्याकांड के आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को बीजापुर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से सुरेश सहित चारों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों पर हत्या और हत्या में सहभागिता की धारा…
Agni Chopra: कहते हैं जैसा बाप, वैसा बेटा. लेकिन, हमारी इस स्टोरी में बेटा बाप के नक्शेकदम पर ना चलकर अपनी ही कहानी लिखता दिख रहा है. पिता बॉलीवुड के जाने-माने नाम हैं. आमिर खान, संजय दत्त जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ फिल्में कर चुके हैं. लेकिन, बेटे को पिता की तरह फिल्म की नहीं, क्रिकेट का नशा है. वो क्रिकेट की पिच पर रनों का ढेर लगा रहा है. बीते साल तो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उसने सर्वाधिक रन के मामले में दुनिया के टॉप 3 बल्लेबाजों में अपना नाम भी लिखाया है. हम यहां मुन्नाभाई एमबीबीएस, 3 इंडियट्स…
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ के शासकीय अस्पतालों की सुविधाओं में लगातार विस्तार हो रहा है । मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से राज्य के मरीजों का विश्वास सरकारी अस्पतालों के प्रति मजबूत हुआ है। जशपुर के रामप्यारे और दीनदयाल स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर अपनी कहानी बयान कर रहे हैं। राम प्यारे को दीर्घायु वार्ड में मिला निःशुल्क उपचार कैंसर का उपचार कराने में मेरी पूरी जमा पूंजी खत्म हो गयी घर बेचने तक की नौबत आ गयी, ऐसे में जिला अस्पताल का दीर्घायु वार्ड मेरे लिए…
रूस के कारेलिया में 25 वर्ष से कम उम्र की छात्राओं को स्वस्थ बच्चे को जन्म देने पर 100,000 रूबल (लगभग 81,000 रुपये) की पेशकश की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, यह नीति देश की गिरती जन्मदर को सुधारने के लिए लागू की गई है। यह योजना 1 जनवरी से प्रभावी है। इसमें केवल वही महिलाएं पात्र होंगी, जो स्थानीय विश्वविद्यालय या कॉलेज में नियमित छात्रा हो, 25 वर्ष से कम उम्र की हो और कारेलिया की निवासी हो। कानून में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बोनस उन माताओं को नहीं मिलेगा जो मृत बच्चे को जन्म देती…