Author: News Desk

बलौदाबाजार बलौदाबाजार के गणेशशंकर बाजपेई विद्यालय में एक बड़ा हादसा टल गया। बीती रात तेज बारिश और आंधी के कारण स्कूल परिसर में स्थित एक पुराना पीपल का पेड़ अचानक किचन शेड पर गिर गया, जिससे शेड पूरी तरह धराशायी हो गया। गनीमत रही कि यह घटना रात में हुई, वरना यदि यह हादसा स्कूल समय के दौरान होता, तो किचन में काम करने वाली रसोइयों और भोजन लेने आए बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती थी। जानकारी के अनुसार, स्कूल प्रबंधन ने वर्ष 2023 से ही पीपल के झुकते हिस्से को हटाने के लिए शिक्षा विभाग, वन विभाग…

Read More

बलरामपुर शिक्षा विभाग और प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है. जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को राशन वितरण के कार्य में नियुक्त कर दिया गया है, जिससे शिक्षण व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. शिक्षण सत्र शुरू हो चुका है, इसके बावजूद बच्चों की पढ़ाई छोड़कर अब शिक्षक सरकारी योजनाओं के वितरण में व्यस्त रहेंगे. सूत्रों के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) वाड्रफनगर द्वारा जारी आदेश के तहत शिक्षकों की ड्यूटी राशन वितरण केंद्रों में लगाई गई है, जिसके विरोध में अब शिक्षक संघ ने भी मोर्चा खोल दिया…

Read More

उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव उप मुख्यमंत्री श्री साव ने स्कूल में विभिन्न कार्यो के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की बच्चे बने बाल अतिथि, तिलक लगाकर और मुंह मीठा कर किया गया स्वागत बच्चों को साइकिल, किताब व बैग वितरित रायपुर। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज बिलासपुर के सरकण्डा स्थित पीएमश्री सेजेस कन्या शाला में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए। शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री…

Read More

उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतें होंगी सम्मानित जनजागरूकता के लिए “सिकल सेल मित्र” पहल की होगी शुरुआत सिकल सेल रोगियों के लिए 33 जिलों में लगाये जाएँगे विशेष शिविर भोपाल। राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन-2047 के अंतर्गत विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को बड़वानी में ग्राम पंचायत तलून के खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि रहेंगी। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल सहित अन्य मंत्रीगण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर कई नवाचारों का शुभारंभ किया जाएगा जिनमें जेनेटिक काउंसलिंग जागरूकता वीडियो…

Read More

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को साइप्रस के राष्ट्रपति श्री निकोस क्रिस्टोडौलिडेस द्वारा साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान “ग्रांड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ माकारिओस थर्ड” से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जाना 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व एवं स्वाभिमान का विषय है। यह विश्व मित्र भारत का सम्मान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अमूल्य एवं अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों की ओर से भी प्रधानमंत्री श्री मोदी का हार्दिक…

Read More

भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से छत्तीसगढ़ में सिकल सेल उन्मूलन क्षेत्र के अनुभवी चिकित्सक डॉ. ए.आर. डल्ला ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने सिकल सेल रोग, जांच, उपचार और प्रबंधन के विभिन्न आयामों पर पारस्परिक रूप से विचार विनिमय किया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी संकल्प सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि राजभवन में मुख्यमंत्री, मंत्री परिषद् के सदस्यों और सिकल सेल रोग के विशेषज्ञों के साथ व्यापक स्तर पर चर्चा कर मिशन का गठन किया गया। मध्यप्रदेश में सिकल सेल उन्मूलन मिशन का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने शुभारंभ किया है। राज्यपाल श्री…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को साइप्रस के राष्ट्रपति श्री निकोस क्रिस्टोडौलिडेस द्वारा साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान “ग्रांड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ माकारिओस थर्ड” से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जाना 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व एवं स्वाभिमान का विषय है। यह विश्व मित्र भारत का सम्मान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अमूल्य एवं अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों की ओर से भी प्रधानमंत्री श्री मोदी का…

Read More

भोपाल : राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन-2047 के अंतर्गत विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को बड़वानी में ग्राम पंचायत तलून के खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि रहेंगी। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल सहित अन्य मंत्रीगण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर कई नवाचारों का शुभारंभ किया जाएगा जिनमें जेनेटिक काउंसलिंग जागरूकता वीडियो और प्रभावित गर्भवती महिलाओं के लिए व्यापक दिशानिर्देश/मॉड्यूल शामिल हैं। लक्षित आयु वर्ग की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग पूर्ण करने वाली पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के पचमढ़ी (नर्मदापुरम) पहुंचने पर हैलीपेड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षा मंत्री श्री सिंह की अगवानी के बाद सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि रक्षा मंत्री की मध्यप्रदेश यात्रा निश्चित रूप से राज्य की विकास यात्रा को और गति प्रदान करेगी। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह सोमवार को मध्यप्रदेश के सांसदों और विधायकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करने पचमढ़ी पहुंचे थे।

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सौजन्य भेंट किया है. सीएम साय ने राजीव शुक्ला का कोसा वस्त्र और बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में क्रिकेट सहित अन्य खेलों को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई. इस अवसर पर सीएम साय ने छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना के विस्तार और खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अवसर दिलाने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई…

Read More