रांची: नए साल में रांची को केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने कई सौगात दी हैं. इनमें 5G टेक्नोलॉजी से युक्त 5G केस टेस्ट लैब, प्रशिक्षण प्रयोगशाला शामिल हैं. यह देश का पहला कोयले के लिए हाईटेक डिजिटल प्रयोगशाला है. उन्होंने रांची के कांके रोड स्थित गांधीनगर में सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया. साथ ही कर्मचारियों के लिए बनने वाली 4 मल्टीलेवल आवासीय परिसर की भी आधारशिला रखी. सीसीएल कर्मियों के लिए आठ मंजिल वाली चार टावर बनाई जाएगी, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगी. केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि यह देश का पहला…
Author: News Desk
इंदौर: मध्य प्रदेश के लगभग हर जिले की तस्वीर बदलने वाली है. प्रदेश की मोहन सरकार ने यह बड़ा ऐलान किया है. सीएम मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गुजरात मॉडल पर मध्य प्रदेश में तेजी से विकास किया जा रहा है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के हर जिले की तस्वीर बदली जाएगी. एमपी के सभी जिलों को इंदौर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा और मिनी मुंबई इंदौर को दिल्ली-मुंबई की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. बता दें कि सीएम मोहन यादव ने प्लास्टिक उद्योग सम्मेलन प्लास्टपैक 2025 के उद्घाटन के मौके…
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि भारतीय रेलवे हमारे देश के बुनियादी ढांचे का एक आधार है और टिकटिंग प्रणाली की शुचिता से खिलवाड़ करने के किसी भी प्रयास को हरहाल में रोका जाना चाहिए। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ रेलवे टिकटिंग में धोखाधड़ी के आरोपित दो व्यक्तियों की दो अलग-अलग अपीलों पर सुनवाई कर रही थी। रेलवे हमारे देश के बुनियादी ढांचे का आधार पीठ ने कहा, ''भारतीय रेलवे हमारे देश के बुनियादी ढांचे का आधार है। यह सालाना लगभग 673 करोड़ यात्रियों को गंतव्य तक ले जाता है और देश की अर्थव्यवस्था…
दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने JNU के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद की जमानत का विरोध करते हुए हाई कोर्ट से कहा कि उमर खालिद के पास 2020 के नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगों के दौरान शहर से बाहर रहने की एक 'ठोस योजना' थी ताकि वह फंसे नहीं। UAPA से जुड़े दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में उमर खालिद, शरजील इमाम और अन्य आरोपी व्यक्तियों की जमानत याचिका का विरोध करते हुए स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर (SPP) अमित प्रसाद ने जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस शलिंदर कौर की बेंच के सामने यह दलील दी। उन्होंने कहा, 'हमारे पास यह दिखाने के लिए…
भोपाल । मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1 लाख 63 हजार महिलाओं को इस बार 1250 रुपए की किस्त नहीं मिलेगी। इन महिलाओं की उम्र 60 साल से अधिक हो चुकी है। ऐसे में महिला और बाल विकास विभाग ने इन्हें अपात्र घोषित कर दिया है। अब जनवरी 2025 में 1.26 करोड़ महिलाओं को ही 1250 रुपए की किस्त मिल सकेगी। इससे पहले 11 दिसंबर 2024 को 1.28 करोड़ महिलाओं के खाते में 1572 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे। जनवरी 2025 में 20वीं किस्त मिलने वाली है। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। अनुमान है कि…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को 10 हजार भारतीयों का जीनोम सीक्वेंसिंग डाटा राष्ट्र को सौंपा। यह उपलब्धि जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान के क्षेत्र में मील का पत्थर है। देश में आनुवंशिक विविधता का प्रतिनिधित्व करने वाले जीनोम इंडिया डाटा पर भारतीय जैविक डाटा केंद्र (आइबीडीसी) के शोधकर्ता शोध कर सकेंगे। इससे जेनेटिक और संक्रामक रोगों के उपचार में मदद मिलेगी। जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा- मोदी जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित जीनोमिक्स डाटा कान्क्लेव में पीएम मोदी ने वर्चुअल तरीके से जीनोम सीक्वेंसिंग डाटा देश को सौंपा। इस अवसर पर मोदी ने वीडियो रिकार्डेड…
दिल्ली: MCD ने जगह-जगह अवैध बनी C&D वेस्ट साइटों को खत्म करने की जो मुहिम शुरू की थी, वह दम तोड़ती नजर आ रही है। हालत यह है कि भारी मात्रा में कंस्ट्रक्शन साइटों से निकलने वाले मलबे और मिट्टी आदि को C&D कलेक्शन पॉइंटों पर डालने की जगह सड़कों पर डाला जा रहा है। जिस तरह से ट्रैक्टर ट्रॉली ड्राइवर खुलेआम सड़कों पर मलबा आदि डाल रहे हैं, उससे साफ जाहिर होता है कि उन्हें किसी का कोई डर नहीं है। MCD ने कॉलोनियों में चलने वाले कंस्ट्रक्शन से निकलने वाले C&D वेस्ट के लिए सभी 12 जोन में…
उमरंगसो। असम के पास दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में फंसे आठ श्रमिकों को बचाने की कवायद तेज कर दी गई है। राज्य और केंद्र की कई एजेंसियों ने गुरुवार को चौथे दिन भी श्रमिकों को खोजने के लिए बचाव अभियान शुरू किया। रात भर खदान से पानी निकाला गया। अन्य एजेंसियों ने बचाव अभियान शुरू किया इसके बाद सुबह से सेना और अन्य एजेंसियों ने बचाव अभियान शुरू किया। इसके साथ ही रिमोट से चलने वाले वाहन (आरओवी) को खदान के अंदर भेजा गया। इसके साथ ही पानी को तेजी से निकालने के लिए कोल इंडिया ने महाराष्ट्र…
बिलासपुर । पचपेड़ी, सरकन्डा और रतनपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाकर भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। अलग अलग ठिकानों पर कार्रवाई के दौरान कई लीटर कच्ची महुआ शराब का जखीरा जब्त किया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान देशी महुआ शराब जब्त कर कुल 6 आरोपियों को जेल दाखिल कराया है। यहां बरामद हुआ 12 लीटर कच्ची शराब पचपेढ़ी पुलिस के अनुसार पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेशानुसार क्षेत्र मे नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस पेट्रोलिंग को जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के मचहा गांव में शिवकुमार…
दिल्ली: भाजपा सांसद और दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख मनोज तिवारी ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को फर्जी कहने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तीखी आलोचना की है. भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने हाल ही में यूपी और बिहार के लोगों को 'फर्जी' कहा और उन पर दिल्ली में फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनवाने का आरोप लगाया. तिवारी ने एक बयान में दावा किया कि केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी (AAP) इन राज्यों के निवासियों के लिए गहरी नफरत रखती है. तिवारी ने कहा कि ऐसे कई उदाहरण हैं जो दिखाते हैं…