भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में प्लास्टिक उद्योग के विकास की अपार संभावनाएं हैं। यह उद्योग का नया क्षेत्र है और इसका बड़ा बाजार है। इस उद्योग में रोजगार की भी बेहतर और बड़े अवसर हैं। प्लास्टिक उद्योग के विकास के लिए इसके दुष्प्रभाव को दूर कर सावधानी रखते हुए आगे बढ़ेंगे। प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को दूर करने के लिए रियूज और वेस्ट मैनेजमेंट को बढ़ावा दिया जाएगा। रियूज और वेस्ट मैनेजमेंट की तकनीक को विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की मदद भी ली जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को इंदौर में…
Author: News Desk
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब रात 1 बजे के बाद ऑनलाइन खाना नहीं मिलेगा। एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने सिविल लाइन स्थित सी-4 बिल्डिंग के मीटिंग हॉल में ऑनलाइन फूड सप्लाई के संचालकों, प्रबंधकों, आउटलेट प्रभारियों और वितरकों की बैठक में यह व्यवस्था की। इसके साथ ही कुछ अन्य गतिविधियों को भी बंद करने को कहा गया है। अपने कर्मचारियों और डिलीवरी ब्वॉय की पुलिस जांच और सत्यापन में सहयोग के लिए उनकी आईडी समेत पूरी जानकारी संबंधित थानों में जमा करने और आउटलेट की जानकारी देने को कहा गया है। संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मछुआरों तथ मत्स्य पालक कृषकों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कई रियायतें दी जा रही है। मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग और महिलाओं को 60 प्रतिशत तक अनुदान भी प्रदान किया जा रहा है, जिससे इस वर्ग के लोग भी मछली पालन को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सुढृढ़ कर रहे है। दंतेवाड़ा जिले के ग्राम मैलावाड़ा के प्रगतिशील कृषक जयराम कश्यप ने मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करते हुए अन्य कृषकों के लिए प्रेरक…
भोपाल : सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने उद्योग संघों के प्रतिनिनिधों से कहा है कि प्रदेश सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नई एमएसएमई (MSME) पॉलिसी के साथ ही भूमि आवंटन नियम और प्रोत्साहन की ऐसी पॉलिसी लाएगी जिससे मध्यप्रदेश में स्थानीय उद्यमिता का विकास विदेशी निवेशकों को प्रदेश में उद्योग लगाने के लिये आकर्षित करने के साथ सर्वाधिक रोजगार सृजन वाले प्रदेश के रूप में उभरे। मंत्री काश्यप गुरुवार को मंत्रालय में उद्योग संघों के पदाधिकारियों से एमएसएमई की प्रचलित पॉलिसी पर चर्चा और सुझाव संगोष्ठी में…
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रशिक्षु अधिकारी अपने सेवा काल में आम जनों के प्रति हमेशा आत्मीयता का भाव रखे। गरीब, वंचित और निर्दोषों के साथ शालीन व्यवहार करे।ईमानदार, निष्पक्ष और संवेदनशील अधिकारियों को ही आम जनता के बीच विश्वास और भरपूर सम्मान प्राप्त होता है। राज्यपाल पटेल 29वें बैच के सशस्त्र सीमा बल के प्रशिक्षु सहायक कमाण्डेंट अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। राजभवन के बैक्वेट हॉल में आयोजित सौजन्य भेंट कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता भी मौजूद रहे। राज्यपाल पटेल…
उज्जैन: बाबा महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी है। अब आप जल्द ही महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। दरअसल, महाकाल महालोक से हरसिद्धि मंदिर तक पुल निर्माण का काम अंतिम चरण में है। स्टोन क्लेडिंग और फ्लोरिंग का काम तेजी से चल रहा है। अब महादेव के भक्तों को हरसिद्धि मंदिर चौराहे से बड़ा गणेश मंदिर के सामने से होते हुए महाकाल लोक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पुल बनने से वे सीधे मंदिर पहुंच जाएंगे। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पुल का काम 15 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। स्मार्ट सिटी योजना के तहत रुद्रसागर में 265…
रायपुर : छत्तीसगढ़ आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय द्वारा वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण (ASI) पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आज संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक आर्थिक एवं सांख्यिकी रोक्तिमा यादव ने की। पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ रोकक्तिमा यादव, संचालक आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय की अध्यक्षता में हुआ। उद्घाटन सत्र में सोमनाथ जाना निदेशक, भारतीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यशाला में दूसरे दिन के प्रशिक्षण सत्र का संचालन द्वयआर.के. श्रीवास्तव और ओ.पी. साहू वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी (SSO) ने किया। उनके द्वारा औद्योगिक सर्वेक्षण की प्रक्रिया और उसके विभिन्न खंडों की…
नई दिल्ली । मीडिया हाउस टीवी टुडे नेटवर्क अपने इश्क 104.8 एफएम ब्रांड नाम के तहत संचालित रेडियो कारोबार को अगले छह महीने में बंद करने पर विचार कर रही है। टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल ने गुरुवार को हुई बैठक में एफएम रेडियो कारोबार को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। टीवी टुडे नेटवर्क वर्तमान में 104.8 एफएम आवृत्ति (फ्रीक्वेंसी) के तहत मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में तीन एफएम रेडियो स्टेशन संचालित करता है। इसने वित्त वर्ष 2023-24 में इसके राजस्व में 1.7 प्रतिशत का…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक अनुष्ठान का पर्व अनवरत जारी है। मध्यप्रदेश में विद्यमान भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े सभी स्थानों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की जन्म-स्थली के परिवार सहित दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में यह विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की समाज हितैषी लीलाओं के साथ उनका शिक्षा ग्रहण करना, मित्रता के उत्कृष्ट भाव का प्रकटीकरण, भगवान परशुराम से सुदर्शन चक्र प्राप्त करने जैसी कई गतिविधियां मध्यप्रदेश की…
बिलासपुर कोटा स्थित पुष्कर पेट्रोल पंप में फुटकर लेने के बहाने आया युवक मैनेजर के केबिन से 50 हजार रुपये ले भागा। इसकी जानकारी होते ही मैनेजर ने युवक को दौड़ाया। इस दौरान युवक अपने साथी की बाइक पर बैठकर भाग निकला। चोरी की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोटा स्थित पुष्कर पेट्रोल पंप के संचालक संजय तुलस्यान ने बताया कि बुधवार सुबह मैनेजर हिरेंद्र ऑफिस में बैठकर हिसाब कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पेट्रोल पंप पर आए। एक युवक बाइक से उतरकर सीधे ऑफिस की ओर…