रायपुर प्रयागराज में 13 साल बाद 13 जनवरी को लगने जा रहे महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं। इसके लिए रेलवे की ओर छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जाने के लिए सात स्पेशल ट्रेनें दौड़ रही है। वहीं, नियमित ट्रेनों के पूरी तरह से पैक होने से स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग बढ़ने लगी है। रायपुर से रोज सैकड़ों यात्री महाकुंभ जाने के लिए टिकट बुक करा रहे है। बीते 15 दिनों के भीतर रायपुर-बिलासपुर से आठ हजार से अधिक सीटें बुक हो चुकी हैं। रेलवे आरक्षण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार,…
Author: News Desk
बिलासपुर । हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने आज पीडब्ल्यूडी द्वारा बिलासा बाई केवट एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग उपकरण डीवीओआर स्थापित करने के लिए आवश्यक भवन निर्माण और एयरपोर्ट का एप्रोन विस्तार के लिए टेंडर जारी होने का स्वागत किया है। गौरतलब है कि यह टेंडर करीब दो माह से लंबित था और आवश्यक भवन निर्माण के बगैर नाइट लैंडिंग उपकरण की स्थापना नहीं की जा सकती थी। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने आसन्न नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए शासन और प्रशासन से यह मांग की है कि अगर टेंडर खोलने के पहले आचार संहिता लग जाती है…
बिलासपुर । हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने आज पीडब्ल्यूडी द्वारा बिलासा बाई केवट एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग उपकरण डीवीओआर स्थापित करने के लिए आवश्यक भवन निर्माण और एयरपोर्ट का एप्रोन विस्तार के लिए टेंडर जारी होने का स्वागत किया है। गौरतलब है कि यह टेंडर करीब दो माह से लंबित था और आवश्यक भवन निर्माण के बगैर नाइट लैंडिंग उपकरण की स्थापना नहीं की जा सकती थी। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने आसन्न नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए शासन और प्रशासन से यह मांग की है कि अगर टेंडर खोलने के पहले आचार संहिता लग जाती है…
बेतिया। बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाए हैं कि बिहार सरकार की मंत्री का भाई जमीन हड़प रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री रेणू देवी के भाई जो जमीन हड़पने, अपहरण, हत्या, रंगदारी सहित दर्जनों संगीन मामलों में नामजद आरोपी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह बेतिया में एक व्यक्ति का अपहरण कर, उसे अपने होटल ले जाकर मारपीट की और पिस्तौल की नोक पर जमीन हड़पने के लिए जबरन दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराए।। मंत्री रेणु…
बोले-बिना किसी गड़बड़ी के चुनाव कराया, 4 महीने में वादा पूरा किया जम्मू-कश्मीर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल पहुंचे। यहां उन्होंने जेड-मोड़ टनल का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। टनल के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आपने 4 महीने में अपना वादा निभाया और कहा था उसे पूरा किया। आपने बिना…
भोपाल । मां नर्मदा किनारे महेश्वर में 24 जनवरी को मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ मां की पूजा अर्चना करेंगे। कैबिनेट की बैठक में मां नर्मदा के साथ नदी संरक्षण, पर्यावरण, वन, प्रदूषण से जुड़े प्रस्तावों पर मंथन होगा। जानकारी के अनुसार प्रदेश की जीवन रेखा मां नर्मदा के पांच साल के संवर्धन का प्लान भी तैयार किया जाएगा। कृष्णपाथेय समेत अन्य धार्मिक प्रोजेक्ट और मंदिरों को लोक के रूप में विकसित करने पर भी मंथन होगा। प्रदेश में आधा दर्जन से अधिक धार्मिक स्थल को लोक के रूप में विकसित…
बिलासपुर। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित एसबीआई के एटीएम मशीन के शटर बॉक्स में पट्टी लगा कर हजारों रुपए चोरी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर या है। पिछले दिनों महाराणा प्रताप चौक, बापजी पार्क, राजकिशोर नगर में चोरी के ऐसे मामले सामने आए थे। मिली जानकारी के अनुसार 11 जनवारी को मंगला निवासी आशीष पंकज कुमार बापजी पार्क कॅमर्शिलय काम्पलेक्स स्थित एसबीआई एटीएम में दोपहर करीब 1 बजे रकम निकालने गया था। उसने 9 हजार 500 रुपए निकालने के लिए टाइप किया। रुपए निकलने की पर्ची बाहर आई, पर रुपए बाहर नहीं आए। इस पर…
तिरुवनन्तपुरम। केरल के विधायक पीवी अनवर ने सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। वे नीलांबुर सीट से निर्दलीय विधायक थे। अनवर सीपीआई एम के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीएफ के समर्थन से जीते थे। कुछ महीने पहले ही उन्होंने एनडीएफ से समर्थन वापस ले लिया था। वे हाल ही में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। इस्तीफा देने के बाद अनवर ने यह भी कहा कि वे नीलांबुर सीट से उपचुनाव नहीं लड़ेंगे। इस्तीफे की घोषणा के बाद टीएमसी ने उन्हें केरल का राज्य संयोजक बनाने की घोषणा की है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार नीति में सुधार कर, धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू करने पर विचार कर रही है। इस संबंध में साधु-संतों द्वारा दिए गए सुझावों पर राज्य सरकार गंभीर है। धार्मिक नगरों का वातावरण प्रभावित होने संबंधी शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं। हमारा प्रयास है कि इन नगरों की पवित्रता अक्षुण्ण रहे। अत: राज्य सरकार जल्द ही निर्णय लेकर इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवास से मीडिया केलिए जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए।
बिलासपुर । बारहवीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसके आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। सुसाइड करने से पहले वो स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में गया था, जहां परिजनों से बात हुई थी। तब छात्र ने छुट्टी पर घर जाने के बजाए पढ़ाई करने की बात कही थी, जिसके बाद से वो फोन नहीं उठाया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। छात्र जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ का रहने वाला था। 18 वर्षीय वैभव साहू संदीपनी पब्लिक स्कूल में बारहवीं कक्षा का छात्र था। वो यहां टिकरापारा में किराए पर रूम लेकर…