Author: News Desk

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे यह भी लगता है कि 2013 में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन नहीं देना चाहिए था और न ही 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कोई गठबंधन करना चाहिए था। हालांकि माकन ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने नए कांग्रेस मुख्यालय, कोटला रोड पर आयोजित पहली कि वो अपनी पहले की टिप्पणी पर अब भी कायम हैं। उन्होंने पहले कहा था कि केजरीवाल…

Read More

मुंबई । अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने करण सिंह को प्रतिभाशाली खिलाड़ी बताया है। बोपन्ना ने कहा है कि करण जैसी खेल की प्रतिभाओं को निखारने और आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय महासंघ प्रयास करे। बोपन्ना ने कहा कि इसके लिए महासंघ प्रयोजकों की भी तलाश करे। बोपन्ना के अनसार महासंघ को करण सिंह और उसकी तरह के और भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सभी प्रकार से सहयोग करना चाहिये। बोपन्ना ने कहा कि मैं करण को खेलते हुए देख रहा हूं और मुझे लगता है कि वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। उन्होंने कहा कि हमें इस तरह के प्रतिभाशाली…

Read More

नई दिल्ली। भारत में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर अब लगातार गिरती बिक्री का सामना कर रही है। जनवरी 2025 तक के सेल्स आंकड़ों के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक ने 6,655 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं, जिससे उसकी बाजार हिस्सेदारी घटकर 18प्रतिशत रह गई है। पिछले साल ओला की हिस्सेदारी लगभग 50-52प्रतिशत थी, और 2024 में कंपनी ने 4 लाख से ज्यादा स्कूटर बेचकर 35प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी, लेकिन अब उसकी स्थिति कमजोर हो गई है। इसी बीच, बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी बढ़त बना ली है। दोनों कंपनियों ने मिलकर 48प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की है।…

Read More

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जिले के थाना चिंतागुफा क्षेत्र में पुलिस ने 2 ईनामी नक्सली समेत कुल 3 माओवादियों को धर दबोचा है. गिरफ्तार नक्सलियों में से 1 नक्सली पर 2 लाख रुपये और 1 नक्सली पर 1 लाख रुपये का इनाम था. गिरफ्तार नक्सली साल 2024 में दुलेड़ के पास हुए एक पीकअप वाहन लूटपाट और वाहन में आग लगाने की घटना में शामिल थे. चिंतागुफा पुलिस बल और डीआरजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षिण बस्तर…

Read More

मुंबई। बालीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म देवा रिलीज के लिए तैयार हैं। अभिनेता शाहिद कपूर की इस फिल्म ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फिल्म के टीजर और पोस्टर्स ने जबरदस्त चर्चा पैदा की है। फिल्म का पहला गाना भसड़ मचा पहले ही एक चार्टबस्टर बन चुका है, जो हर जगह ट्रेंड कर रहा है और फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साह को और भी बढ़ा रहा है। शाहिद कपूर ने आज भसड़ मचा गाने की शूटिंग के दौरान का बीटीएस वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर फैंस और भी रोमांचित हो गए हैं। इस वीडियो में शाहिद कपूर एक…

Read More

बलौदाबाजार-भाटापारा. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में चाकूबाजी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिले की पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए 2 नाबालिग लड़कों समेत 12 लोगों को धारदार व अन्य हथियारों के साथ धर दबोचा है. इनमें से कुछ आरोपियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी हथियार के साथ तस्वीरें शेयर की थी, जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक, आज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भाटापारा क्षेत्र में अलग-अलग आरोपी अपने पास धारदार हथियार चाकू, छुरी आदि रखे हुए हैं. साथ ही इन…

Read More

रायपुर। समृद्ध भारत से ही दुनिया में वसुधैव कुटुंबकम की भावना साकार हो सकेगी। विकसित भारत में हर परिवार खुशहाल और समझदार बने तभी असली विकास साबित होगा। वर्तमान चुनावी प्रक्रिया में व्यक्ति को प्रभावित करने चुनावी घोषणाएं की जाती हैं, जिससे परिवार में बिखराव आते जा रहे हैं, जबकि यह संविधान की मूल भावना के विपरीत है। यह बातें वृंदावन हॉल सिविल लाइन में आयोजित विकसित भारत- सपना, योजना और वास्तविकता पर संवाद में वक्ताओं ने कही। बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन साधना फाउंडेशन और आचार्य सरयूकांत झा स्मृति संस्थान ने विकसित भारत संवाद श्रृंखला के अंतर्गत…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने आज रायपुर कार्यालय में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की. आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में प्रदेश स्तर पर 302 सुनवाई हुई. एक प्रकरण के दौरान आवेदिका ने बताया कि पति ने बिना तलाक लिए दूसरा विवाह कर लिया है, जिससे उनकी एक बच्ची भी है. अनावेदक (पति) द्वारा आवेदिका और बच्चों को काई भी भरण-पोषण नहीं दिया जा रहा है. इस मामले में महिला आयोग ने कहा, यह एक अपराधिक प्रकरण है और सजा पाने का पर्याप्त आधार है. आयोग की समझाइश पर पति ने प्रति माह 3…

Read More

मुम्बई । पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने विराट कोहली से कहा है कि वह इंग्लैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले फॉर्म हासिल करने के लिए काउंटी क्रिकेट खेलें। मांजरेकर ने कहा कि इससे विराट वहां के हालातों से भी बेहतर तरीके से तालमेल बैठा सकेंगे। विराट पिछले कुछ समय से फार्म से बाहर हैं। वह न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाने में असफल रहे थे। ऐसे में अब उनका लक्ष्य अपना प्रदर्शन बेहतर करना रहेगा। मांजरेकर ने कहा कि कोहली को टेस्ट शुरू होने से पहले इंग्लैड में लाल गेंद क्रिकेट में कुछ अभ्यास हासिल करना चाहिये।…

Read More

महासमुंद/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद में आयोजित स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में 25 भू-स्वामियों को स्वामित्व कार्ड प्रदान कर बधाई और शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लाभार्थियों को हार पहनाकर उनका अभिनंदन किया. इस अवसर पर हितग्राहियों के चेहरे खुशी से दमक उठे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया. लाभार्थियों ने एक स्वर में इस अभिनव योजना को ग्रामीण विकास के लिए क्रांतिकारी बताया. महासमुंद जिले के ग्राम परसट्ठी के इंदरमन धु्रव, बुधारू साहू, और सखाराम ध्रुव सहित कई हितग्राहियों ने वर्षों से स्वामित्व अधिकार का इंतजार किया…

Read More