जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता ने 32 साल पुराने मामले में न्याय दिलाया। भालू के हमले में दृष्टिहीन हुए बाल बच्चन सिंह को मुआवजा राशि का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने बगिया में आयोजित कार्यक्रम में दो लाख रुपये का चेक सौंपा। बाल बच्चन सिंह, केंदपानी गांव के निवासी, 1992 में सुबह शौच के लिए जंगल गए थे। इसी दरम्यान झाड़ी में जंगली भालू ने हमला कर दिया था। भालू के हमले में बच्चन सिंह की दोनों आंखें भालू ने निकाल ली थी। घटना के बाद वन विभाग ने मुआवजे का…
Author: News Desk
बिलासपुर । धान खरीदी केन्द्रों में इन दिनों भौतिक सत्यापन का कार्य सघन रूप से किया जा रहा है। गत दो दिनों में एक दर्जन से ज्यादा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इनमें 5 खरीदी केन्द्रों में ऑनलाइन दर्ज धान की मात्रा से 1704 क्विंटल धान का अधिक भंडारण पाया गया। धान को जब्त कर खरीदी केन्द्र प्रभारियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जब्त किए गए धान की कीमत 52.84 लाख की है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर राजस्व, खाद्य, सहकारिता विभागों को मिलकर गठित टीम द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। धान खरीदी के…
कांकेर। खूंखार नक्सली प्रभाकर की पत्नी राजे कांगे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजे कांगे डीवीसीएम रैंक की नक्सली है जिस पर आठ लाख रुपये का इनाम था। रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी भी थी। कौड़ोसाल्हेभाट गांव से पुलिस ने प्रभाकर की पत्नी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक राजे कांगे ग्रामीण के घर में छुपी थी। शरण देने वाले नक्सल समर्थक श्यामनाथ उसेंडी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नक्सलियों का शीर्ष नेता प्रभाकर पिछले महीने ही गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस ने उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। कांकेर…
चंडीगढ। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मादक पदार्थ रोधी कार्यबल (एएनटीएफ) के लिए राष्ट्रीय मादक पदार्थ नियंत्रण कोष से अनुदान सुनिश्चित करने, छह सीमावर्ती जिलों के लिए निगरानी प्रणाली, तकनीकी निगरानी उपकरणों की खरीद, जेलों के लिए 5जी जैमिंग समाधान के लिए बुनियादी ढांचे और उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इसके लिए मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से 600 करोड़ रुपये मांगे हैं। नशीले पदार्थों के मामलों के तेजी से निस्तारण के लिए विशेष एनडीपीएस अदालतें स्थापित करने के वास्ते यह एकमुश्त वित्तीय सहायता मांगी गई। मान ने…
भोपाल: मध्य प्रदेश में जल्द ही 2 लाख 70 हजार खाली सरकारी पदों को भरा जाएगा. इतना ही नहीं निजी क्षेत्रों में भी रोजगार को बढ़ावा देने की व्यवस्था की जा रही है. यह बात खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही. दरअसल, भोपाल के रवींद्र भवन में युवा शक्ति मिशन का शुभारंभ किया गया. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं. अपने संबोधन में सीएम ने कहा- स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रदेश में युवाओं के कल्याण के लिए युवा शक्ति मिशन योजना शुरू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 जनवरी को दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान जिलेवासियों को 160 करोड़ 73 लाख 21 हजार रूपये की लागत वाले 501 विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा जिले के बड़े बचेली में आयोजित कार्यक्रम में दंतेवाड़ा जिले के विकास से संबंधित 501 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे, जिसमें 49 करोड़ 5 लाख रूपए की लागत से निर्मित 367 कार्यों का लोकार्पण एवं 111 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत वाले 134 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं प्रभारी मंत्री केदार कश्यप करेंगे। कार्यक्रम में…
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले से प्यार का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. 17 साल की युवती एक 16 साल के युवक को दिल दे बैठी. दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली. वहीं अब नाबालिग युवती मां बनने वाली है. लेकिन जब परिजनों को इस बारे में जानकारी हुई तो विवाद हो गया. दोनों परिवारों के बीच जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. वहीं इस मामले में पुलिस भी उलझी हुई है. लड़के के घर पर किया हंगामा मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेम कहानी ने कानूनी पेंच फंसा दिया है. 17 साल की युवती गर्भवती है और अपने…
भोपाल । अनूपपुर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को लेकर जिले में तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। इसे आयोजित होने में लगभग एक सप्ताह का समय बाकी है। ऐसे में विभाग ने पूरी तैयारी सुनिश्चित कर ली है। अभी तक अनूपपुर जिले में 21,000 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी विभाग ने की है। इसमें थर्मल पावर, होटल, सोलर पावर प्लांट, वाटर पार्क, सीमेंट ग्राइंडिंग और पर्यटन सहित कॉलरी से संबंधित उद्योग लगाए जाने को लेकर उद्योगपतियों ने अपनी सहमति प्रदान की है, जिस पर विभाग तैयारी में जुट गया है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को लेकर के अनूपपुर में 1200…
रायपुर छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद की पुण्यस्थली रही है। स्वामी विवेकानंद जी ने किशोरावस्था के अपने दो बरस यहां डे भवन में व्यतीत किये। जब कोई हवाई मार्ग से रायपुर आता है तो उसे विमानतल का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर देखकर महसूस हो जाता है कि इस शहर का संबंध स्वामी विवेकानंद से रहा होगा। वहां से शहर के सबसे सुरम्य स्थल विवेकानंद सरोवर तक हर जगह स्वामी विवेकानंद के प्रति इस शहर का आदर नजर आता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘‘ के अवसर पर साइंस कॉलेज मैदान में…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर साइंस कॉलेज स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सब देश और प्रदेश के भविष्य हैं। एक सपना लेकर कि आप किस रूप में देश और प्रदेश की सेवा करना चाहते है, उसको हासिल करने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से पढ़ाई करें। छत्तीसगढ़ राज्य में तकनीकी, मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट से संबंधित उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थान हैं। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिए रायपुर में नालंदा परिसर युवाओं के चौबीसों घण्टे खुला है। नालंदा परिसर की तर्ज पर राज्य के…