177 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन बलरामपुर कॉलेज में ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा रायपुर प्रभु श्री राम छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसे हुए हैं, जन-जन में बसे हुए हैं। भगवान श्रीराम हमारे भांचा राम हैं। पूरी दुनिया में छत्तीसगढ़ ही एक ऐसा राज्य है, जहां भांजे को भगवान स्वरूप में पूजते हैं, उनका चरण पखारते हैं। उन्हें दंडवत होकर प्रणाम करते हैं। हमारी सरकार की श्रीराम लला दर्शन योजना से राज्य के 20 हजार से अधिक लोग अयोध्या में भगवान श्रीराम का दर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के तीन दिवसीय…
Author: News Desk
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के अक्षत औरा पिता मनोज औरा को चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया 5वीं रैंक हासिल करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अक्षत ने अपनी इस उपलब्धि से पूरे मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अक्षत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि साधारण किसान परिवार से आने वाले अक्षत ने न केवल धार जिले बल्कि पूरे…
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में पंजा कुश्ती में पैरा एशिया कप के गोल्ड मेडल विजेता झा ने सौजन्य भेंट की। झा ने गत नवम्बर माह में मुबंई में आयोजित प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। झा का यह 49 वां अंतर्राष्ट्रीय मेडल है। वे आगामी माह नार्वे में होने वाले पैरा विश्व कप प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित हो चुके हैं। राज्यपाल डेका ने झा की उपलब्धियों की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने झा को प्रोत्साहन स्वरूप 10 हजार रूपए का चेक भी प्रदान किया।
रायपुर राजधानी रायपुर में राजभवन के पास एक परिवार ने मकान खाली कराने प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया. मकान में बीते 10 साल से रहने वाले परिवार के मुखिया ने परिवार समेत आत्मदाह करने की कोशिश की है. परिवार को आत्मदाह करने से रोकने के लिए तत्काल पुलिस एक्शन में आई और समझा-बुझा कर उन्हें शांत कराने की कोशिश कर रही है. एसडीएम समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात हैं. बता दें, राजस्व अमला कोर्ट के आदेश पर आज सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उत्कल बस्ती इलाके में एक घर को खाली कराने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर भाजपा नेता उज्जवल दीपक ने ज्ञापन सौंपा और कांग्रेस शासन में हुए PSC घोटाले से संबंधित महत्वपूर्ण मांगे रखीं. उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पूर्व की बेटी के PSC द्वारा सहायक प्राध्यापक पद पर चयन की जांच CBI से कराने की मांग भी की है. मुख्यमंत्री उन्हें भरोसा दिलाया कि वो छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने देंगे. ये हैं भाजपा नेता की मांगें सन 2018 से लेकर 2023 तक आयोजित सभी परीक्षाओं एवं भर्तियों को CBI जांच के दायरे में लाया जाए. 2021 और 2022 की…
रायपुर : वनांचल में बसे विशेष पिछडी जनजाति कमार बाहुल्य गांव अवराई में अब पेयजल के लिए संघर्ष और जद्दोजहद पुराने दिनों क़ी बात हो गई है। अब इस गांव में जल जीवन मिशन अंतर्गत घर-घर में नल से स्वच्छ जल पहुंच रहा है। इसके साथ ही पीएम जनमन योजना के तहत सभी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है जिससे यहां के विशेष पिछड़ी जनजाति लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम अवराई की कविता चौहान बताती हैं कि उनका जीवन कई संघर्षों से भरा था। हर सुबह सूरज निकलने से पहले ही वह…
भोपाल: प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान संगम में डुबकी लगाने के लिए हर कोई उत्सुक है। हालात ये हैं कि प्रयागराज जाने वाली हर ट्रेन खचाखच भरी हुई है। देशभर से आए लोगों को किसी भी ट्रेन में घुसने की जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में एक ट्रेन ऐसी भी है, जिसमें यात्री ही नहीं हैं। बीना से प्रयागराज जाने वाली 20 कोच वाली इस ट्रेन में सिर्फ 25 यात्री ही सवार थे। बताया जा रहा है कि प्रचार-प्रसार के अभाव में लोगों को इस महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के बारे में पता ही नहीं चला। ऐसे में यह…
बालोद मंत्रालय से सरकारी कर्मचारियों को हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने का फरमान जारी होते ही बालोद पुलिस एक्शन में आ गई है. कलेक्टोरेट के सामने ही कार्रवाई करते हुए 39 शासकीय कर्मचारियों का चालान काटकर 19 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया. बता दें कि मुख्य सचिव अमिताभ जैन की ओर से 8 जनवरी को तमाम कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी किया गया था, जिसमें प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए तमाम शासकीय-अर्द्धशासकीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा गाड़ी चलाते समय अनिवार्य रूप से सुरक्षा बेल्ट और हेलमेट का उपयोग सुनिश्चित करने कहा गया था. पत्र मिलने…
जशपुरनगर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। ऐसे ही कहानी है जशपुर जिले के नगर पंचायत बगीचा के वार्ड-15, निवासी 35 वर्षीय सोनम केरकेट्टा की। जो डे एनयूएलएम व मिशन क्लीन सिटी योजना से आत्मनिर्भर हुए है। सोनम केरकेट्टा वर्ष 2014 में 12 महिलाओं के साथ मिलकर संत थॉमस स्व-सहायता समूह का गठन कर भारतीय स्टेट बैंक, बगीचा में मासिक बचत जमा कर समूह का सफल संचालन कर रही…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष 2025 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया। कैलेंडर के कवर पेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की फोटो के साथ 'सुशासन से समृद्धि की ओर' के मूलमंत्र को दर्शाया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के वार्षिक कैलेंडर में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ वासियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को दिखाया गया है। विमोचन के अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम और लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, मुख्यमंत्री के…