Author: News Desk

नई दिल्ली । साल 2024 की आखिरी तिमाही में गूगल की सर्च इंजन बाजार हिस्सेदारी 90 प्रतिशत से नीचे गिरकर 89.74 प्रतिशत पर पहुंच गई। सर्च इंजन बाजार में वर्षों से बादशाहत कायम रखने वाले गूगल को अब कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, यह गिरावट गूगल के लिए बड़ी चिंता का विषय है, क्योंकि इससे पहले 2015 में गूगल की हिस्सेदारी इतनी कम दर्ज की गई थी। गूगल की घटती हिस्सेदारी का सबसे बड़ा फायदा माइक्रोसाफट बिंग को हो रहा है। 2024 के दौरान बिंग ने अपनी बाजार हिस्सेदारी 4प्रतिशततक बढ़ा ली, जो…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के प्रमुख अजय सिंह ने सोमवार दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए चुनाव की तारीखों की जानकारी दी। घोषणा के मुताबिक नगरीय निकाय चुनाव के लिए एक चरण में 11 फरवरी, जबकि पंचायत चुनाव तीन चरणों में 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होंगे। इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर नगरपालिका और त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचनों की आदर्श आचरण संहिता लागू रहने की अवधि में गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर निर्देश…

Read More

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की सहयोगी पार्टी भाकपा माले वोट बैंक को मजबूत करने के लिए जमीन पर उतार गई है। माले की ओर से बदलो बिहार महाजुटान का आयोजन किया गया। खास बात यह कि स्कीम वर्करों को एकजुट करने की कोशिश की गई। भाकपा माले 10 लाख स्कीम वर्कर के द्वारा विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत बढ़ाने में लगी है। 9 मार्च को पटना के गांधी मैदान में बदलो बिहार महाजुटान में बड़ी संख्या में लोगों को जुटाने की तैयारी है। अलग-अलग संगठनों से कहा गया है कि इसमें अपने-अपने बैनर के साथ आकर…

Read More

बलौदा बाजार/रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में निलंबित तत्कालीन कलेक्टर और एसपी को बहाल कर दिया है. दरअसल, बलौदाबाजार हिंसा मामले पर सरकार ने एक्शन लेते हुए दोनों अधिकारियों को मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया था. वहीं जांच कमेटी का भी गठन किया गया था. अब जांच रिपोर्ट में दोनों अधिकारीयों को क्लीन चिट मिल गई है. सरकार ने कमेटी की रिपोर्ट के बाद दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है. केएल चौहान को अब बिलासपुर में अपर संभागीय आयुक्त के साथ सचिव राजस्व मंडल के अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. साथ ही पुलिस अधीक्षक सदानंद सिंह…

Read More

मुंबई। बालीवुड फिल्म फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ में एक्ट्रेस कंगना रनौत और आर माधवन की जोड़ी, आनंद एल राय के निर्देशन में, दर्शकों को रोमांस और हास्य का परफेक्ट डोज़ देने में सफल रही। अब इस फ्रैंचाइज़ी का तीसरा भाग ‘तनु वेड्स मनु 3’ चर्चा में है। 2015 में इसका सीक्वल ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ आया, जिसने डबल रोल में कंगना की बेहतरीन अदाकारी के साथ दर्शकों को और भी ज्यादा प्रभावित किया। हाल ही में, आर माधवन ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, मैंने अब तक कोई स्क्रिप्ट नहीं…

Read More

जशपुर. जिले में बर्बरता और हत्या का मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है. हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी पति ने मृतिका के साथ रूह कंपा देने वाली बर्बरता की. मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं. यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, सरधापाठ ग्राम के रहने वाले दंपति बगीचा के ग्राम कुर्हाटेपना लड़की के घर गए हुए थे. यहां से लौटने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद पत्नी ने कहा मैं…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता विनफास्ट ने ऑटो एक्सपो 2025 में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी वीएफ 6 और वीएफ 7 को पेश किया। यह कंपनी के भारत में विस्तार की शुरुआत है और इन दोनों एसयूवी में अत्याधुनिक फीचर्स और शानदार रेंज दी गई है। विनफास्ट ने वीएफ 6 को पांच सीटों वाली एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर पेश किया है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 12.9-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, और लेवल-2 अडास जैसे कई आकर्षक फीचर्स हैं। इसके अलावा, इसमें 59.6 केडब्ल्यूएच बैटरी दी गई है, जो इसे सिंगल चार्ज में 381 किलोमीटर…

Read More

रांची: रांची जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी अंचल अधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक आयोजित कर म्यूटेशन के लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए निर्देश जारी किए। कलेक्ट्रेट स्थित NIC सभागार में आयोजित इस बैठक में अपर समाहर्ता राम नारायण सिंह, उप समाहर्ता भूमि सुधार मुकेश कुमार और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। 90 दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश बैठक में डीसी ने सभी अंचलों में 10 डिसमिल तक की बिना आपत्ति वाली म्यूटेशन आवेदन प्रक्रिया को 30 दिन के भीतर और आपत्ति वाले मामलों को 90 दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। अब फिर से ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगी। प्रदेश में इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 24 घंटे में रात का पारा में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होने वाली है। आज मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं सोमवार को सबसे ठंड जिला बलरामपुर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं…

Read More

तुर्की: तुर्किए के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक स्की रिसॉर्ट होटल में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए. ये जानकारी सरकारी प्रसारक TRT ने मंगलवार को जानकारी दी. बोलू के गवर्नर अब्दुलअजीज आयडिन ने बताया कि आग मंगलवार को सुबह करीब 3:30 बजे बोलू के कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट में 11 मंजिला होटल की चौथी मंजिल पर लगी और अग्निशमन कर्मी अभी भी इसे बुझाने के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं. गवर्नर ने…

Read More