मुंबई: लीलावती अस्पताल में न्यूरोसर्जन डॉक्टर नितिन डांगे ने सर्जरी के बाद प्रेस को यह बयान जारी किया है। उनका कहना है कि सैफ़ अली खांन को 2 बजे लीलावती अस्पताल में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने की रिपोर्ट के साथ भर्ती कराया गया था। उन्हें थोरेसिक रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं, जिसमें रीढ़ की हड्डी में एक चाकू फंस गया था। चाकू को हटाने और लीक होने वाले रीढ़ की हड्डी के द्रव की मरम्मत के लिए आपातकालीन सर्जरी की गई। इसके अलावा, प्लास्टिक सर्जरी टीम द्वारा उनके बाएं हाथ पर दो गहरे घाव और…
Author: News Desk
रायपुर। छत्तीसगढ़ को केंद्र से 1874 करोड़ रुपये अतिरिक्त आवंटन मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य न सिर्फ अपनी जनहितैषी नीतियों एवं कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, बल्कि राज्य के बजट और केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि का जनहित में सदुपयोग सुनिश्चित कर केंद्र सरकार से सराहना और प्रोत्साहन राशि की भी हकदार बनी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि राज्य की जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना और विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाना सरकार की प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ ने बुनियादी ढांचे के विकास…
बालोद। बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-930 में शाम को हुए सड़क हादसे का लाइव फुटेज सामने आया है, जो दिल दहला देने वाला है। घटना में दो बाइक आपस में टकराकर ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसे में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। वहीं, एक व्यक्ति को नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दूसरे घायल व्यक्ति के संदर्भ में जानकारी ली जा रही है। अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पा रही है। ग्राम जामगांव के निवासी ऐनु…
बीजापुर। कमकानार के मुकेश हेमला का अपहरण कर उसकी हत्या में शामिल एक नक्सली को पुलिस ने कमकानार से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध गंगालुर थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है। जानकारी के मुताबिक, 22 दिसंबर 2024 को गंगालुर थाना क्षेत्र के रेड्डी मुर्गा बाजार से वापसी के दौरान कमकानार निवासी मुकेश हेमला का गंगालुर एरिया कमेटी के नक्सलियों द्वारा अपहरण कर जंगल की ओर ले गए थे। 23 दिसंबर 2024 को मुकेश हेमला का शव रेड्डी के सूखा तालाब के पास से बरामद किया गया।…
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक ने एक लड़की से दोस्ती किया और रेप कर उसका वीडियो बना लिया. यही नहीं, आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उससे लाखों रूपए ऐंठ लिए हैं. इस संबंध में पीड़िता ने विट्ठलवाड़ी थाना पुलिस में शिकायत दी है. आरोप लगाया है कि आरोपी ने सिगरेट और गर्म लोहे से कई बार उसे दाग भी दिया. 27 साल की इस युवती ने ब्लैकमेल कर शादी के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया है. दोस्त बनाकर युवती को फंसाया पुलिस के मुताबिक…
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव बुधवार को बिलासपुर के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों को लेकर बड़े संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा है कि 18 जनवरी के बाद कभी भी तारीखों का ऐलान हो सकता है. दरअसल, बिलासपुर पहुंचे डिप्टी सीएम साव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 18 जनवरी के बाद कभी भी चुनाव की तारीख का ऐलान हो सकता है. उपमुख्यमंत्री के बयान के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव 18 जनवरी के…
जगदलपुर। नक्सल उन्मूलन अभियान के अंतर्गत नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सल गस्त सर्चिंग में बढ़ोत्तरी हुई है। लगातार सक्रिय नक्सलियों की धरपकड़ के लिए एरिया डोमिनेशन कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में 15 जनवरी को थाना अरनपुर के ग्राम पोटाली नीलावाया क्षेत्र में नक्सल गतिविधि की सूचना मिलने पर पवित्र चक्रवर्ती 2IC, CRPF 111BN के थाना अरनपुर और सीआरपीएफ 111वीं वाहिनी के जी कंपनी की संयुक्त टीम नक्सल गश्त सर्च अभियान और एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई के लिए थाना क्षेत्र में रवाना हुए थे। सर्चिंग के दौरान आरओपी ड्यूटी करते समय ग्राम पोटाली एर्रापारा और…
Paras Chhabra: 'बिग बॉस' के इतिहास में इसका 13वां सीजन सबसे सफल रहा। इस सीजन में कई नामी कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था। इसके विजेता सिद्धार्थ शुक्ला चुने गए थे। इस सीजन में कई और कंटेस्टेंट भी काफी पॉपुलर हुए। उन्हीं में से एक को मास्टरमाइंड का टैग मिला। हर टास्क को रद्द कराने में ये कंटेस्टेंट सबसे आगे रहता था। घर की खूबसूरत हसीना से इसे शो के दौरान ही प्यार हुआ। ये कंटेस्टेंट टॉप 5 का भी हिस्सा बना, लेकिन पैसों से भरा ब्रीफ केस लेकर बाहर हो गया। शो के दौरान ही इसे शहनाज गिल के साथ…
दुनिया भर के ज्यादातर प्रमुख अर्थशास्त्रियों का मानना है कि 2025 में विश्व अर्थव्यवस्था कमजोर रहेगी, हालांकि भारत मजबूत वृद्धि बनाए रखेगा। गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, हाल ही में एकत्रित मुख्य अर्थशास्त्रियों के दृष्टिकोण में, विश्व आर्थिक मंच ने कहा है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था 2025 में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है, सर्वेक्षण में शामिल 56 प्रतिशत मुख्य अर्थशास्त्रियों ने स्थितियों के कमजोर होने की उम्मीद जताई है। केवल 17 प्रतिशत ने सुधार की उम्मीद जताई है। यूरोप के लिए दृष्टिकोण निराशाजनक खबरों के मुताबिक,…
ग्वालियर: पुलिस के सामने बेटी की हत्या करने वाले पिता का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। हत्यारा कह रहा है कि उसने जो भी किया सही किया। वह अपनी बेटी की शादी उस लड़के से नहीं कर सकता था, जिससे वह शादी करना चाहती थी। इसलिए उसने उसे मार डाला। ऑनर किलिंग में शामिल हत्यारे के भतीजे को बुधवार को रायरू (मुरैना) से पकड़ा गया। दोनों हत्यारों को दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। मंगलवार को आदर्श नगर (पिटोन पार्क) में तनु गुर्जर (20) की उसके पिता महेश गुर्जर और चचेरे भाई राहुल ने बंदूक और पिस्टल…