रायपुर गरियाबंद जिले में जारी नक्सली मुठभेड़ में जवानों को मिली सफलता को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा है. सीएम साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा किगरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ रविवार रात से अब तक जारी मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी…
Author: News Desk
ताइपे। ताइवान में मंगलवार देर रात आए 6.4 तीव्रता के भूकंप ने बड़े पैमाने पर दहशत फैला दी। भूकंप के कारण 27 लोग घायल हो गए हैं, और एक इमारत के जमींदोज होने से कई लोग मलबे में फंस गए। भूकंप आने के बाद कहा गया है कि ताइवान की 2.34 करोड़ की आबादी पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। दरअसल अधिकारियों ने सुनामी का अलर्ट जारी कर समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ताइवान में भूकंप मंगलवार रात 12:17 बजे आया, जबकि अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। भूकंप का केंद्र ताइवान के…
रायपुर: शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को जेल भेज दिया गया है. ईडी की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आज उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद उन्हें 4 फरवरी तक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. ईडी के मुताबिक 2019 से 2022 तक लाइसेंसी शराब दुकानों पर डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेची गई. इससे छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ. उस दौरान शराब को स्कैनिंग से बचाने के…
रायपुर छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेंस की. उन्होंने चुनावी तैयारियो को लेकर जानकारी साझा करते हुए कहा कि ‘जागो’ कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत मतदान का प्रयास रहेगा. उन्होंने बताया कि रायपुर से लगे बिरगांव को छोड़कर पूरे रायपुर जिले में 20 जनवरी से आचार संहिता लागू है. बता दें प्रदेश में 11 फरवरी को नगरीय चुनाव होंगे और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरण में 17,20 और 23 फरवरी को होंगे. रायपुर जिले में नगरीय निकायों में कुल 1290 मतदान केंद्र होंगे. रायपुर नगर निगम…
रायपुर अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर कंबल वाले बाबा के तथाकथित शिविरों पर रोक लगाने की मांग की है. डॉ मिश्र ने पत्र में कहा कि पिछले कुछ समय से अहमदाबाद (गुजरात) के पास के एक व्यक्ति गणेश यादव जो कि स्वयं को कंबल वाले बाबा के नाम से प्रचारित कर रहा है और अपने कम्बल को मरीजों को ढांकने से, झाड़-फूँक करने से, मनुष्यों की बीमारियों को ठीक करने का दावा करता है. इसके साथ ही वह अनेक स्थानों पर ऐसे शिविरों का आयोजन भी करता है. डॉ. मिश्र ने…
कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में नाबालिक युवती का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। भानुप्रतापपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाकर आरोपी युवक को कोरबा के दीपका से गिरफ्तार किया है। वहीं नाबालिग लड़की को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बता दें कि नाबालिग लड़की की लापता होने की शिकायत परिजनों ने भानुप्रतापपुर थाने में की थी। आरोपी ने नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी विवेक बघेल को कोरबा के दीपका से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नाबालिग युवती को भी…
नई दिल्ली: सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज आ सकते हैं। इस संभावित दौरे के दौरान वह कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की समीक्षा और कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान संगम क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के खास इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान 22 जनवरी को योगी कैबिनेट की बैठक होगी। इसके बाद 27 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह महाकुंभ में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम का शेड्यूल जारी…
वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद पर डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव होने के संकेत मिल रहे है। गाजा में सीजफायर और तीन बंधकों की रिहाई के बाद ट्रंप ने घोषणा की है कि वे सऊदी अरब को अब्राहम अकॉर्ड में शामिल करने के प्रयासों को फिर से गति दूंगा। यह वही समझौता है, जिसके तहत इजरायल और अरब देशों के बीच राजनयिक संबंध सामान्य हुए थे। राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर सऊदी अरब अब्राहम अकॉर्ड का हिस्सा बनता है, तब यह मध्य पूर्व की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़…
रायपुर भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के रायपुर आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल में पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। उपराष्ट्रपति धनखड़ का विमानतल पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक सर्वश्री सुनील सोनी, मोतीलाल लाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब ने भी स्वागत किया। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, डॉ. गौरव सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह भी उपस्थित थे।
प्रयागराज: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी मंगलवार को संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे. जहां महाकुंभ में उन्होंने अपनी पत्नी प्रीति अडानी के साथ 'संगम घाट' पर पूजा-अर्चना की. उन्होंने महाकुंभ मेले में इस्कॉन मंदिर के शिविर का भी दौरा किया. इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद तैयार किया और उसका वितरण भी किया. गौतम अडानी ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और महाकुंभ में आने पर खुशी जाहिर की। गौतम अडानी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "अद्भुत, अनोखा और अलौकिक! प्रयागराज आकर ऐसा लगा जैसे पूरी दुनिया की आस्था, सेवा भावना और संस्कृतियां…