भोपाल। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ( ईओडब्ल्यू ) ने लाखो की स्टॉम्प ड्यूटी की चोरी कि शिकायत की जॉच के बाद दो लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विभाग द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ईओडब्ल्यू को मिली शिकायत की जॉच में सामने आया है, कि ग्राम मेंहदी खेड़ा, तह. पिपरिया, जिला नर्मदापुरम में 10.793 हेक्टेयर भूमि की रजिस्ट्री के समय आरोपी उदय प्रकाश मिन्हास एवं मनमीत कौर निवासी 10 नंबर स्टॉप, अरेरा कालोनी भोपाल द्वारा तथ्य छिपाकर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर स्टॉम्प शुल्क की चोरी की गई है। आरोपियो ने उक्त जमीन को खाली भूमि बताकर…
Author: News Desk
नई दिल्ली । टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा करते हुए भावनात्मक स्थिति से ज्यादा बेहतर नतीजे प्रस्तुत किए। कंपनी ने आधारित राशि के मुताबिक सालाना नेट प्रॉफिट को 11.96 फीसदी बढ़ाकर 12,380 करोड़ रुपये पर पहुंचाया, जो कि पिछली साल के समान तिमाही में प्राप्त हुआ मुनाफे से अधिक है। कंपनी का रेवेन्यू भी 5.60 फीसदी बढ़कर 63,973 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछली साल के समान तिमाही की तुलना में भी अधिक है। तीसरी तिमाही के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए टीसीएस ने शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड का…
अम्बिकापुर, अम्बिकापुर जिले की संयुक्त प्रशासनिक टीम ने फोर्टीफाइड चावल के अवैध भंडारण और परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व, खाद्य, मंडी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कल खरसिया नाका स्थित साईं ट्रेडर्स में दबिश देकर 310 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल से लदे ट्रक को जब्त किया। यह चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वितरित किया जाना था, लेकिन इसे अवैध रूप से लोड कराया जा रहा था। एसडीएम अम्बिकापुर ने बताया कि शुक्रवार को कार्रवाई जारी रखते हुए खरसिया नाका स्थित श्रीराम ट्रेडर्स और बंसल ट्रेडर्स में भी दबिश दी गई। जांच के दौरान…
रायपुर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने 246 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार राज्य सेवा परीक्षा के लिए एक लाख 58 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस हिसाब से एक पद के लिए 642 आवेदन आए हैं। पिछले नौ वर्षों में अभ्यर्थियों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। वर्ष दर वर्ष स्पर्धा बढ़ती जा रही है। वर्ष 2016 में 293 पदों के लिए 86,341 आवेदन आए थे। शासकीय सेवाओं के प्रति युवाओं का रुझान शुरू से ही अच्छा रहा है। राज्य सेवा परीक्षा के प्रति भी रुझान…
पटना। बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव है। सबकी निगाहें फिर से नीतीश कुमार पर हैं। लालू यादव तो साफ कह चुके हैं कि नीतीश कुमार के लिए उनका दरवाजा खुला है। जबकि तेजस्वी यादव नीतीश की वापसी को अस्वीकार करने की हुंकार भर चुके हैं। तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके। वह तो राहुल गांधी के कांग्रेस को भी सीधा संदेश दे चुके हैं। या तो राजद की बात मानकर पिछलग्गू बने रहिए, वरना हाथ जोड़िए और पीछा छोड़िए। ऐसे में लोग कन्फ्यूज हैं कि पिता-पुत्र दोनों अलग-अलग चाल क्यों चल रहे हैं? क्या यह राजद की मध्यम मार्ग वाली…
भोपाल। बैरागढ़ इलाके में स्थित चिरायु अस्पताल के पास क्रिकेट मैच पर सट्टा बुक कर रहे सटोरिए को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास मिले दो मोबाइल में लाखों रुपए के लेनदेन का हिसाब मिला है। इसके साथ ही करीब आधा दर्जन से अधिक सट्टा बुक करने की आईडियां मिली हैं। पुलिस ने सट्टा अधिनियम के तहत मामाल दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली की चिरायु अस्पताल के सामने पर्सियन दरबार के पास सेकंड होम रेस्टोरेंट के सामने बैरागढ़ निवासी विकास सत्तानी उर्फ…
मुंबई। रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने आवासीय भूखंड बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 24 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। कंपनी का कहना है कि उसे इस आगामी परियोजना से करीब 500 करोड़ रुपये का राजस्व मिल सकता है। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने इंदौर में करीब 24 एकड़ जमीन खरीदी है। हालांकि, उसने जमीन की कुल कीमत के बारे में नहीं बताया है। कंपनी सूचना के अनुसार इस परियोजना से करीब 500 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है। इस भूमि पर विकास कार्य में…
रायपुर । राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ तथा एएसपी क्राइम रायपुर एवं सहायक औषधि नियंत्रक रायपुर के नेतृत्व में रायपुर जिला के अलग अलग स्थानों पर संचालित विभिन्न 25 मेडिकल स्टोर्स की औषधि निरीक्षकों तथा रायपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन जाँच कार्यवाही किया गया है। जाँच कार्यवाही नारकोटिक औषधियों के अवैध व्यापार पर नियंत्रण बनाने हेतु किया गया। जाँच कार्यवाही में कुल 12 औषधि निरीक्षक तथा पुलिस विभाग से निरीक्षक, उप निरीक्षक प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की 14 सदस्य अर्थात दोनो विभाग…
नई दिल्ली । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार, 11 जनवरी को नई दिल्ली में “ड्रग तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा” पर क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य ड्रग तस्करी की बढ़ती समस्या और राष्ट्रीय सुरक्षा पर इसके प्रभाव, विशेष रूप से उत्तर क्षेत्र के आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों, से निपटने पर ध्यान केंद्रित करना है। गृह मंत्री, ड्रग विनष्टीकरण पखवाड़े का शुभारंभ, NCB के भोपाल जोनल यूनिट के नए कार्यालय परिसर का उद्घाटन और MANAS-2 हेल्पलाइन के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विस्तार की शुरुआत करेंगे। सम्मेलन…
भोपाल। हरियाणा के गुरुग्राम के सोहना में एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में एमपी एटीएस की मुश्किले बढ़ गई है। घटना में जहॉ मृतक युवक बिहार निवासी हिमांशु (23) के चाचा चंदन कुमार की शिकायत पर मप्र एटीएस पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। वहीं मामले को लेकर सोहना पुलिस ने भी मौत के कारणो की छानबीन शुरु करते हुए होटल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने ज्यूडिशियल जांच शुरू कर दी है। इधर एडीजी इंटेलिजेंस योगेश देशमुख ने मप्र एटीएस टीम…