रायपुर CGPSC घोटाला मामले में CBI ने आज चालान पेश किया. CBI की विशेष कोर्ट में PSC के तत्कालीन चेयरमैन कथित मास्टरमाइंड टामन सिंह सोनवानी, बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल के विरुद्ध दो हजार पन्नों का चालान पेश किया गया, जिसमें घोटाले से जुड़े विस्तृत सबूत और आरोप शामिल हैं. चालान में CGPSC के तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल और उनके परिवार के सदस्यों को मुख्य आरोपी बनाया गया है. टामन सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और साहिल सोनवानी, श्रवण कुमार गोयल के बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार पर…
Author: News Desk
भोपाल : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 20 हजार से अधिक नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कार्मिक अपनी उपस्थिति सेल्फी के माध्यम से दर्ज करा रहे हैं। ई-उपस्थिति के आधार पर ही वेतन भुगतान हो रहा है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो वेतन कटौती हो रही है। यह क्रम विगत तीन वर्षों से चल रहा है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सभी कार्मिक अपनी उपस्थिति प्रतिदिन कार्यालय प्रारंभ होने के निर्धारित समय प्रातः 10 बजे एवं शाम को कार्यालय छोडने के समय 6 बजे सेल्फी आधारित उपस्थिति प्रणाली अथवा बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली के माध्यम से दर्ज करा…
राजिम छत्तीसगढ़ में राजिम कुंभ कल्प का आयोजन 12 फरवरी से 26 फरवरी तक होने जा रहा है. इस बार राजिम कुंभ महोत्सव का मेला स्थल बदला जाएगा. जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार मेला स्थल अब संगम स्थल में नहीं, बल्कि वहां से 750 मीटर दूर लक्ष्मण झूला और चौबे बांधा के बीच लगेगा. राजिम कुंभ मेला भारत के आदिवासियों के लिए महत्वपूर्ण मेला रहता है. माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक पंद्रह दिनों का मेला लगता है. कहां लगता है राजिम कुंभ मेला : यह मेला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 45 किलोमीटर दूर सोंढूर, पैरी और महानदी नदी…
जांजगीर चांपा: सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम कमरीद में तेज रफ्तार के कारण एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार संजय महंत (25) और रामरतन यादव (24) अपनी कार से बाराद्वार से ग्राम कमरीद जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण कार का चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पेड़ से टकराने के बाद तीन से चार बार पलटी खाते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई…
रायपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव के मार्गदर्शन में राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा-निर्देश अनुसार रायपुर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार राजधानी शहर नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र में आमजनों को जीवन में निरंतर दैनिक स्वस्थ परिवेश देने मॉनिटरिंग सहित कार्य निरंतर किया जा रहा है. रायपुर नगर निगम क्षेत्रांतर्गत कुल 10 जोन अंतर्गत 70 वार्ड हैं, जिसमें 201 सार्वजनिक, सामुदायिक शौचालय निर्मित हैं. सामुदायिक शौचालय की संख्या 112, सार्वजनिक शौचालयों की संख्या 72, स्मार्ट टॉयलेट की संख्या 13 और पिंक टॉयलेट की संख्या 4 है. रायपुर…
भोपाल : वन विभाग द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को वन, वन्य-जीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिये गुरुवार को अनुभूति कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के समन्वय से “मैं भी बाघ’’ और “हम हैं बदलाव’’ थीम पर शिविर आयोजित हुआ। इसमें शासकीय नवीन कन्या विद्यालय, तुलसी नगर, भोपाल की 99 छात्राओं, 3 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। शिविर में शामिल हुई छात्राओं को अनुभूति बुक, अनुभूति बैग, कैप, ब्रोशर दिये गये। जलीय पक्षी, स्थलीय पक्षी, तितली प्रजाति और गिद्ध कुंजी के ब्रोशर भी दिये गये। छात्राओं को मास्टर ट्रेनर एवं नवीन प्रेरकों द्वारा पक्षी दर्शन,…
रायपुर प्रदेश में मनाए जा रहें 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलमेट लगाकर बाईक चलाकर प्रदेशवासियों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया. मुख्यमंत्री ने आज राजधानी के रोहणीपुरम गोल चौक पहुंचकर बाईकर्स और पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बाईक रैली में हिस्सा लिया. उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों सहित चार पहिया वाहन चलाने वाले लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. इस दौरान साय ने हरी झण्डी दिखाकर भव्य बाईक रैली को रवाना भी किया. स्वंयसेवी संस्थाओं ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने…
भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह मानसिक दिवालिया हो गए हैं। चौहान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी मानसिक दिवालिया हो गए हैं, उनकी मानसिक आयु शून्य है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हम भारत माता के लिए प्राण न्योछावर कर सकते हैं और आपको इस विचार से ही नफरत है। आप भारत और भारतीयता को कभी समझ ही नहीं पाएंगे। बता दें संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बीते दिनों कहा था कि राम मंदिर बनने के बाद…
कोरबा यदि कोई व्यक्ति रोजगार या मकान के लिए किसी बैंक से रुपये लोन लेना चाहता है, तो उसे दस्तावेज के नाम पर कई चक्कर काटने पड़ते हैं। सबसे पहले आईटी रिटर्न देखा जाता है। सिबिल स्कोर की जांच की जाती है। इसके बाद प्रार्थी के लोन की किस्त चुकाने में सक्षम होने पर ही लोन स्वीकृत किया जाता है। दूसरी ओर सारे नियम कानून को ताख पर रखकर माइक्रो फाइनेंस कंपनियों ने कई लोगों को पांच से 10 बार लोन दे दिया। फ्लोरा मैक्स कंपनी से आजीविका मिलने की आस में महिलाओं ने 40-40 हजार रुपये का लोन लिया…
कोरबा यदि कोई व्यक्ति रोजगार या मकान के लिए किसी बैंक से रुपये लोन लेना चाहता है, तो उसे दस्तावेज के नाम पर कई चक्कर काटने पड़ते हैं। सबसे पहले आईटी रिटर्न देखा जाता है। सिबिल स्कोर की जांच की जाती है। इसके बाद प्रार्थी के लोन की किस्त चुकाने में सक्षम होने पर ही लोन स्वीकृत किया जाता है। दूसरी ओर सारे नियम कानून को ताख पर रखकर माइक्रो फाइनेंस कंपनियों ने कई लोगों को पांच से 10 बार लोन दे दिया। फ्लोरा मैक्स कंपनी से आजीविका मिलने की आस में महिलाओं ने 40-40 हजार रुपये का लोन लिया…