नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित करेंगे। यह वितरण 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 50,000 से अधिक गांवों और 230 से अधिक जिलों में संपत्ति मालिकों को किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होगा। गौरतलब है कि स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीण भारत में आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देना है। इसके तहत गांवों में बसे हुए क्षेत्रों में घरों के मालिकों को ‘स्वामित्व अधिकार’ प्रदान किए जाते हैं। इस योजना के तहत सर्वेक्षण के लिए नवीनतम ड्रोन…
Author: News Desk
रायपुर छत्तीसगढ़ में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा आज 17 जनवरी को हो सकती हैं, क्योंकि प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. बताया जा रहा है कि अगर कोई भी नेता नामांकन नहीं करता है तो फिर बीजेपी की तरफ से ही प्रदेश अध्यक्ष पद का ऐलान किया जा सकता है. बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोत तावड़े को पर्यवेक्षक बनाया है, इसके अलावा छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और एमपी के खरगोन से बीजेपी सांसद गजेंद्र…
रायपुर छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय बैलेट पेपर से नहीं बल्कि ईवीएम से होंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी है। इसमें राजपत्र में ईवीएम से चुनाव कराने के संशोधित प्रावधान लागू किए गए हैं। प्रदेश में पिछली बार नगरीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराए गए थे लेकिन इस बार चुनाव बैलेट पेपर से नहीं होंगे। वहीं, पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। राजपत्र में ईवीएस से वोटिंग का प्रावधान जोड़ा गया है। इसके साथ ही ही चुनाव किस तरह होंगे इसी गाइडलाइन भी अधिसूचना में शामिल है। इसके अलावा नगर निगम महापौर,…
– महू में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के लिए भीड़ जुटाने में जुटी कांग्रेस – आज से शुरू होगा गांव-गांव का दौरा, हर गांव में बनेगी सूची कितने लोग आएंगे राहुल प्रियंका के कार्यक्रम में भोपाल । गणतंत्र दिवस के अगले दिन महू में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की उपस्थिति में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए भीड़ जुटाने की चुनौती से कांग्रेस द्वारा दो-दो हाथ करना शुरू किया जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस महू और राऊ विधानसभा क्षेत्र के 325 गांवों में दस्तक देगी। शुक्रवार से इन गांवों का दौरा शुरू होगा। इस दौरे में हर…
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के नेतृत्व में आज सैकड़ो कार्यकर्ता रायपुर भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल तथा संगठन मंत्री पवन साय एवं स्पीकर हाउस में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को धन्यवाद देने पहुंचे। स्पीकर हाउस में खचाखच भारी हाल में डॉक्टर रमन सिंह ने पूर्व अध्यक्ष रमेश पटेल के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनका सम्मान किया तत्पश्चात पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं सचिन बघेल का भी गमछा पहनकर सम्मान किया और अपने उद्बोधन में उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत एवं महामंत्री सौरभ कोठारी को आने वाले…
केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होने वाला है। केन्द्रीय बजट से पहले मोदी सरकार ने आज आठवें वेतन आयोग को मंजूरी देकर अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मोदी सरकार के इस कदम से लाखों-करोड़ों सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होने की पूरी संभावना है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मोदी सरकार के इस फैसले की आज जानकारी दी है। अश्विनी वैष्णव ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में संशोधन के लिए सरकार की ओर से 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दी गई है। इस दौरान उन्होंने बताया कि 1947 से…
अहमदाबाद | केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के करकमलों से गुरुवार को वडनगर को विभिन्न विकास कार्यों की भेंट मिली। इस अवसर पर शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अपनी जन्मभूमि वडनगर के साथ नाते का उल्लेख करते हुए कहा कि वडनगर की संतान एवं वैश्विक नेता नरेन्द्र मोदी ने बचपन में जिस गरीबी का अनुभव किया था, उस गरीबी को करुणा भाव में बदल कर देश के करोड़ों गरीबों, बच्चों, महिलाओं, किसानों, आदिवासियों व सुदूरवर्ती मानव के उत्कर्ष का प्रेरणा बल बनाया है। अमित शाह ने कहा कि पूरा विश्व जिन्हें नेता के रूप में स्वीकार करता…
हमीदिया अस्पताल से 400 समेत 500 टेलीमेडिसिन कर्मी हटाए, बढ़े वेतन से बचने की कवायद भोपाल । मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए मुश्किल भरा दौर शुरू हो गया है। हाईकोर्ट की इंदौर बेंच द्वारा श्रमिकों के न्यूनतम पुनरीक्षित वेतन पर लगा स्टे हटाने के बाद विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर छंटनी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले कर्मचारियों में भोपाल के हमीदिया अस्पताल से 400 और सिंगरौली अस्पताल से 15 सहित पूरे प्रदेश से लगभग 500 टेलीमेडिसिन कर्मचारियों को निकालने के लिखित एवं मौखिक आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा,…
हिंदू पंचांग के अनुसार 11वां महीना माघ का महीना होता है। इस माह में पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य के कार्यों का विशेष महत्व होता है। माघ के महीने में पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य के कार्यों का विशेष महत्व होता है। इस दौरान जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णुजी की पूजा-आराधना करने से भी विशेष फलों की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से घर में धन, सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं माघ महीने की शुरुआत कब हो रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति के दिन से ही माघ का महीना शुरु हो गया।…
सनातन धर्म में मकर संक्रांति के बाद संकष्टी चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। इसे त्योहार को माघी चौथ या फिर तिल चौथ के नाम से भी जाना जाता है। संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा करने से बप्पा अपने भक्तों के जीवन में आ रहे सभी विघ्न को दूर करते हैं। हिंदू धर्म में चतुर्थी तिथि भगवान गणेश की उपासना के लिए होती है। चतुर्थी के दिन धन या अन्न का दान मंदिर या फिर गरीब लोगों में किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ…