महू में कांग्रेस की रैली से पहले शहरों में प्रबुद्ध जन सम्मेलन कराएगी बीजेपी भोपाल । संसद में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस 27 जनवरी को महू में जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली निकालने जा रही है। इस रैली के पहले बीजेपी भी मप्र के बड़े शहरों में संविधान को लेकर सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी कर रही है। गणतंत्र दिवस के पहले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल आ सकते हैं। एमपी बीजेपी 25 जनवरी को भोपाल में हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित करने…
Author: News Desk
फरीदाबाद: ESIC मेडिकल कॉलेज के पास स्थित चिमनी बाई धर्मशाला चौक का निर्माण कार्य शनिवार से फिर से शुरू किया जाएगा. यह कार्य लगभग एक माह तक चलेगा, जिससे इस क्षेत्र के यातायात पर असर पड़ेगा. निर्माण कार्य के चलते शुक्रवार रात से चौक को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाएगा. ट्रैफिक एडवाइजरी जारी इस निर्माण कार्य को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. एनआईटी तीन स्थित तिकोना पार्क-चिमनीबाई धर्मशाला रोड लगभग तीन किलोमीटर लंबी है, जहां पर यातायात को सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं. फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर…
दिल्ली: राहुल ने AIIMS में इलाज करा रहे लोग जो रात को फुटपाथ और सबवे पर लेटे कई लोगों से बातचीत की है. जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया शेयर की हैं. राहुल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बीमारी का बोझ, ठिठुराने वाली सर्दी और सरकारी असंवेदनशीलता, आज मैं AIIMS के बाहर मरीजों और उनके परिवारों से मिला, जो दूर-दराज से इलाज की आस में आए हैं. राहुल ने कहा कि इलाज की राह में वे सड़कों, फुटपाथों और सबवे पर सोने को मजबूर हैं. ठंडी जमीन, भूख, और असुविधाओं के बीच भी बस उम्मीद की एक लौ जलाए…
नई दिल्ली । डबलिन मुख्यालय वाले एआई-सुरक्षा स्टार्टअप इंस्पेक एआई ने बेंगलुरू में अपना पहला कार्यालय खोल लिया है। कंपनी के बयान के अनुसार कार्यालय में 25 कर्मचारी हैं। अगले कुछ महीनों में इंजीनियरिंग संचालन व ग्राहक-सामना करने वाली भूमिकाओं में अतिरिक्त 50 कर्मचारियों की नियुक्ति करने की योजना है। यह कंपनी का तीसरा वैश्विक कार्यालय है। कंपनी के डबलिन और लंदन में भी कार्यालय हैं। इंस्पेक एआई डेवलपर को अपने एंटरप्राइज एआई अनुप्रयोगों में एआई को सुरक्षित तथा जिम्मेदारी से एकीकृत करने में मदद करने के लिए ‘एलएलएम ऑप्स’ मंच प्रदान करती है। साथ ही साथ इन अनुप्रयोगों में…
दिल्ली: दिल्ली में लोगों की कोहरा और प्रदूषण से हालत खराब है. हालांकि अब दिल्ली वालों के लिए अब थोड़ी राहत की बात है. दिल्ली की AQI में हुआ सुधार हुआ है. दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता खराब होने की वजह से GRAP IV लागू किया गया था. लेकिन अब बारिश के बाद हवा में सुधार होने की वजह से इसे हटा दिया गया है. दिल्ली में अचानक से 15 जनवरी को AQI में बढ़ोतरी हो गई थी, जिसकी वजह से केंद्र सरकार की समिति ने GRAP IV लागू कर दिया गया था. साथ ही दिल्ली-NCR में कई प्रतिबंध बढ़ा…
राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर एक आवश्यक बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में किया गया जिसमें संगठन प्रभारी अवधेश चंदेल एवं लाभचंद बाफना तथा सांसद संतोष पांडे एवं पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख भी उपस्थित थे। सर्वप्रथम बैठक का विधिवत शुभारंभ भारत माता एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने अपने उद्बबोधन में आगामी नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रि स्तरीय…
तिरुपति। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि, कोई व्यक्ति सरपंच, नगर पार्षद या महापौर तभी बन सकता है, जब उसके दो से अधिक बच्चे हों। इस दौरान उन्होंने संकेत दिया कि इससे जनसंख्या में गिरावट को रोका जा सकेगा। सीएम ने आगे कहा कि, वे लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए नीतियां लाएंगे। इससे पहले सीएम नायडू ने कहा था कि, राज्य में विकास दर बढऩी चाहिए। सभी को इस बारे में सोचना चाहिए और परिवारों को कम से कम दो या उससे अधिक बच्चे…
– पुरानी बकाया राशि भुगतान कराने पर अड़े ऑपरेटर; 50 हजार लोगों का आवागमन प्रभावित भोपाल । भोपाल में करीब एक साल बाद भी सडक़ों पर 368 में से सिर्फ 60 बसें ही चल पा रही हैं। 20 बसें किसी न किसी कारण से मेंटेनेंस को लेकर वर्कशाप में खड़ी रहती हैं। जबकि 149 बसों को ऑपरेटर डिपो से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। इन ऑपरेटरों के अनुसार पहले उन्हें पिछले बकाया करीब दो करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया जाए, उसके बाद सिटी बसें राजधानी की सडक़ों पर दौड़ेंगी। वहीं निगम अधिकारियों के अनुसार बसों के संचालन में…
देशवासियों के हित में केन्द्र सरकार की ओर से कई योजनाओं का संचालन किया रहा है। उन्हीं में से एक अटल पेंशन योजना भी है, जिसके माध्यम से लोग 1 से लेकर 5 हजार रुपए प्रतिमाह तक की पेंशन हासिल कर सकते हैं। केन्द्र सरकार की ओर से संचालित अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए पहले आपको निवेश करना होता है। इसके बाद लाभार्थी को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने पेंशन मिलेगी। आप नजदीकी किसी बैंक की ब्रांच में जाकर योजना में अपना खाता खुलासा सकते हैं। आपको यहां पर प्रीमियम के साथ ही प्लान…
सूरजपुर। सूरजपुर जिले का रकसगंडा वॉटरफॉल प्राकृतिक सुंदरता का एक ऐसा अद्भुत उदाहरण है, जो हर किसी को अपने आकर्षण से मोहित कर लेता है। जिला मुख्यालय सूरजपुर से लगभग 120 किलोमीटर की दूरी पर, ओडगी विकासखंड के नवगई गांव में स्थित यह जलप्रपात रेण नदी पर बना हुआ है। यह क्षेत्र मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है, जहां प्रकृति ने अपनी कलात्मक छवि प्रस्तुत की है। रकसगंडा वॉटरफॉल न केवल एक पर्यटन स्थल है, बल्कि यह स्थान प्रकृति प्रेमियों और उन लोगों के लिए आदर्श है, जो अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल…