भोपाल: शिक्षक बनने की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है। 10 साल बाद बीएड कोर्स में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। बीएड अब एक साल में पूरी होगी। चार साल का ग्रेजुएशन करने वाले भी इसे कर सकेंगे। एनसीटीई ने नए नियमों को मंजूरी दे दी है। एक साल की बीएड 2014 में बंद कर दी गई थी। दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए दो साल का विशेष बीएड कोर्स पहले ही बंद किया जा चुका है। अब दो साल की बीएड को बंद करने की योजना है। एनसीटीई ने 2024 से दो साल के बीएड कोर्स को…
Author: News Desk
BBL 2024-25: बिग बैश लीग 2024-25 में बड़ा ही दिलचस्प नजारा देखने को मिला. मेलबर्न रेनेगेड्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच खेले जा रहे मुकाबले में गेंदबाजी कर रहे मेलबर्न रेनेगेड्स के कप्तान विल सदरलैंड के ऊपर पहले तीन छक्के लगे और फिर उसके तुरंत बाद अंपायर ने उन्हें गेंदबाजी से हटा दिया. विल सदरलैंड के ओवर की आखिरी गेंद बाकी थी और उनका ओवर दूसरे गेंदबाज ने पूरा किया. क्यों अंपायर ने अचानक तीन छक्के खाने वाले गेंदबाज को गेंदबाजी से हटा दिया. 12वें ओवर में तीन छक्के यह वाकया पहली पारी के 12वें ओवर के दौरान हुआ. टीम…
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जिला मुख्यालय स्थित श्रीराम फाइनेंस गोल्ड लोन विभाग में कार्यरत एक महिला को झांसा देकर एक युवक उसका आईफोन 15 प्लस मोबाइल लेकर फरार हो गया। शिकायत पर चक्रधरनगर पुलिस ने युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने अपराध दर्ज किया इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर पतरापाली निवासी एक महिला ने गुरुवार को चक्रधरनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह श्रीराम फाइनेंस में गोल्ड लोन विभाग में काम करती है। 3 जनवरी को उक्त कंपनी का एक पुराना ग्राहक सुदामा…
भोपाल। उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की मौत के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, हाथियों की मौत कोदो के सेवन से हुई, जिसमें माइकोटॉक्सिन की मौजूदगी पाई गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण कोदो में फंगस का विकास हुआ था। एनजीटी की रिपोर्ट में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्य का भी उल्लेख किया गया है। 1933 में तमिलनाडु में भी इसी तरह की घटना हुई थी, जहां कोदो खाने से 14 हाथियों की मौत हो गई थी। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के…
गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने गौरेला एवं पेण्ड्रा विकासखण्ड के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के विभिन्न छात्रावासों-आश्रमों का औचक निरीक्षण कर बच्चों एवं अधीक्षकों की उपस्थिति सहित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने आधा दर्जन छात्रावास और आश्रमों का निरीक्षण किया इस दौरान छात्रावास से नदारद एक अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए है। जिले की कलेक्टर ने एक बार फिर जिले के दूरस्थ इलाको में संचालित आदिवासी छात्रावास व आश्रमो में औचक निरीक्षण किया।उन्होंने छापामार कार्यवाही करते…
ICC U-19 Women's T20 World Cup 2025: ICC अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 का आज 18 जनवरी से आगाज हो रहा है, जिसमें 16 टीमें शिरकत कर रही हैं। निकी प्रसाद की अगुआई में भारत अपने अभियान की शुरुआत रविवार, 19 जनवरी को कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा। भारत 2023 में इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बना था और वह इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रुप में शिरकत कर रहा है। भारत को मेजबान मलेशिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ ग्रुप A में रखा गया है। ग्रुप B में इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका हैं।…
कांकेर। कांकेर पुलिस ने 8 लाख के इनामी नक्सली को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ़्तार नक्सली मिलिट्री कंपनी नम्बर 05 के प्लाटून नंबर-02 का कमांडर था. कांकेर पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकरी दिया कि बीते कल थाना छोटेबेठिया के गांव सितरम के जंगल पहाड़ी क्षेत्र मे नक्सलियों एवं DRG & BSF सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुआ था. मिलिट्री कंपनी नम्बर 05 के प्लाटून नंबर-02 कमांडर मोतीराम उर्फ राकेश उसेण्डी ईनाम 08 लाख को जहा गिरफ्तार किया है। कांकेर पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से सुरक्षा बलों ने एक 1 नग भरमार,…
Vinod Kambli: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली 18 जनवरी को 53 साल के हो गए हैं. कभी क्रिकेट के मैदान पर कांबली बहुत फेमस हुए थे हालांकि ये सिलसिला लंबा नहीं चल पाया. बहुत जल्दी वे क्रिकेट की दुनिया से गुम हो गए और आज आलम ये है कि वे ठीक से चल-फिर भी नहीं पाते हैं. तरह-तरह की बीमारियों ने इस खिलाड़ी को घेर लिया है. उनकी बीमारी और खराब हालत से हर कोई वाकिफ है लेकिन हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर उनके नंबर 9 से खास कनेक्शन के बारे में बताएंगे. आखिर क्यों उन्हें 9 नंबर से…
बीजापुर। बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर व मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबल के जवानों ने मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं। गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी शुरू हो गई। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि नक्सली बड़ी बैठक ले रहे थे। इसमें…
भोपाल: राजधानी की हवा में पिछले 12 घंटे में अचानक बदलाव देखने को मिला। पिछले 15 दिनों से गुड डे की श्रेणी में चल रहा शहर का एक्यूआई अचानक 307 पर पहुंच गया। यह स्थिति शाहपुरा में बनी। खराब वायु गुणवत्ता के मामले में भोपाल प्रदेश का दूसरा शहर बन गया। पहले स्थान पर पीथमपुर रहा। यहां एक्यूआई 317 दर्ज किया गया। पीथमपुर की हवा में आए बदलाव को कुछ लोग यूसीसी कचरे से जोड़ रहे हैं। वहीं, विशेषज्ञ इसे मौसम में आए बदलाव की वजह बता रहे हैं। अचानक बदला मौसम बना पर्यावरण का विलेन रिपोर्ट के मुताबिक, खराब…