रायपुर नक्सल विरोधी मुहिम के बीच छत्तीसगढ़ के बस्तर में सक्रिय एक हजार सशस्त्र नक्सली सरकार के लिए बड़ी चुनौती हैं। खुफिया सूत्रों के अनुसार, साल भर पहले बस्तर में ढाई हजार नक्सली सक्रिय थे। इनमें से 220 से अधिक नक्सलियों को सुरक्षा बल के जवानों ने गत 13 महीनों में मार गिराया है। करीब 1,200 से अधिक नक्सली या तो आत्मसमर्पण कर चुके हैं या गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरफ्त में आए नक्सलियों ने पुलिस को बताया है कि नक्सलियों की नई भर्तियां रुकी हुई हैं। पुराने और वरिष्ठ कैडर के नक्सली या तो आत्मसमर्पण कर रहे हैं…
Author: News Desk
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में भारतीय वन सेवा के 2023 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। श्री डेका ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी दिया। श्री डेका ने कहा कि अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी व अनुशासन के साथ करें । उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की समझाइश दी और कहा कि वनों की सुरक्षा और संरक्षण व देश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए इस कार्य को अपना प्रथम कर्तव्य मानना चाहिए। राज्यपाल ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को अपने कार्य मेें नवाचार करने के लिए…
दुर्ग: दुर्ग जिले में इस बार एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें साइबर ठगी करने वालों के गिरोह ने सैकड़ों खाताधारकों के खातों में अवैध तरीके से लाखों रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं। पुलिस को यह जानकारी गृह मंत्रालय के पोर्टल से मिली है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्ग रेलवे स्टेशन रोड स्थित कर्नाटक बैंक के 111 खाताधारकों के खातों में विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी के जरिए कमाए गए 86 लाख 33 हजार, 247 रुपए मिले हैं। उक्त 111 बैंक खातों का उपयोग अवैध लाभ कमाने…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में डॉ. सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ अरूण आर जोशी ने सौजन्य भेंट की। श्री डेका ने यू.सी.जी के गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अरविंद तिवारी सहित डॉ. नितिन वत्स व डॉ. उषा किरण अग्रवाल उपस्थित थे।
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। शिवसेना (यूबीटी) ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन देने का ऐलान किया है। उद्धव गुट के सांसद अनिल देसाई ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में हम आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने महाराष्ट्र चुनाव में हमारा समर्थन किया था। महाराष्ट्र में कांग्रेस के सहयोगी होने और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ कांग्रेस के चुनाव लड़ने पर देसाई ने कहा, हम तो उम्मीद करते हैं कि…
रायपुर , वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 में चार वार्डों में कुल 82.58 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया। मंत्री श्री देवांगन ने इस अवसर पर कहा कि आज टीपी नगर जोन के वार्डों को इतने कार्यों की सौगात विष्णुदेव की सरकार में मिल रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आप लोगों से हमने जो वादा किया था उसे अक्षरसः निभाने का काम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की सरकार में हो रहा है। आने वाले वर्षों में आपको विकास और तेज गति से दिखने लगेगी। इस…
बलरामपुर रामानुजगंज बलरामपुर रामानुजगंज ग्राम पंचायत देवीगंज में संचालित श्री श्याम श्यामा गौशाला में शेड निर्माण कार्य के शिलान्यास, सामुदायिक गाय शेड लोकार्पण कार्यक्रम व गौ पूजन कार्यक्रम में कृषि मंत्री राम विचार नेताम, पत्नी जिला पंचायत सभापति पुष्पा नेताम के साथ पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना किया एवं गौवंश को गुड़, चारा खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने सामुदायिक भवन एवं गोदाम निर्माण की घोषणा भी की। नेताम सपत्नी गौशाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर नेताम ने गौ सेवा और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि श्री श्याम श्यामा गौशाला गौ माता…
नेत्रहीन बच्चों के भविष्य की बेहतरी के लिए प्रशासन का एक और उत्कृष्ट प्रयास ब्रेल लिपि का उन्नत स्वरूप है ’’एनी डिवाइस’’ रायपुर, वर्तमान समय में दिव्यांग छात्र छात्राओं को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नये-नये तकनीक और उपकरणों का शिक्षा के क्षेत्र में समावेश किया जा रहा है। ताकि दिव्यांग बच्चों के शैक्षणिक विकास को एक नया दिशा दिया जा सके। और हम सभी जानते है कि ब्रेल लिपि के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति पढ़ने लिखने में सामर्थ्य हासिल कर सकते है दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखंड अन्तर्गत जावंगा में…
डॉ.एस.के. पामभोई की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय टीम देगी HMPV को लेकर अपना अभिमत रायपुर, भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के संबंध में सभी राज्यों को जागरूकता हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) संक्रमण के संबंध में वर्तमान / अद्यतन स्थिति पर सतत् निगरानी बनाए रखने हेतु एक तकनीकी समिति का गठन किया गया है। HMPV के संक्रमण के रोकथाम, बचाव, जागरूकता एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश तैयार किए जाने हेतु इस तकनीकी समिति का गठन किया गया है।…
रायपुर लंबे समय से जेल में कैद सौम्या चौरसिया के लिए राहत भरी खबर आई है. आय से अधिक संपत्ति मामले में नियत समयावधि में चार्जशीट दाखिल न होने पर एसीबी/ईओडब्लू स्पेशल कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को जमानत दे दी है. लेकिन सौम्या चौरसिया अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगी क्योंकि उनके विरुद्ध कोल लेव्ही का केस चल रहा है. एसीबी/ईओडब्लू कोर्ट में न्यायाधीश निधि शर्मा तिवारी के समक्ष सौम्या चौरसिया के अधिवक्ता फैजल रिज़वी ने 7 जनवरी को ज़मानत आवेदन पेश किया था. अधिवक्ता के आवेदन में बताया कि नियत समयावधि साठ दिन हो चुके हैं और चालान…