छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को बोर्ड परीक्षा के छात्रों से 'परीक्षा पर चर्चा' करेंगे। पीएम मोदी से बात करने के लिए देशभर से 19 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें छत्तीसगढ़ के छात्र भी शामिल हैं। इस संवाद कार्यक्रम के लिए राज्य से दो छात्राओं का चयन किया गया है। पीएम मोदी 'परीक्षा पे चर्चा' के जरिए छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की छात्रा स्नेहा मेश्राम और सरगुजा की गुनुगुन गुप्ता से बातचीत करेंगे। संवाद के लिए चयनित होने पर छात्राएं काफी खुश हैं। यह पहला मौका है जब वे पीएम मोदी से वन टू वन बात करेंगी। इस…
Author: News Desk
लॉस एंजिल्स । कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग में भीषण तबाही मचा दी है। हजारों परिवारों को जान बचाने के लिए पलायन करना पड़ा है। आग ने सैकड़ों घरों को राख में बदल दिया है। इसके बाद बीमा कंपनियों के लिए भी मुश्किल हो गई है। क्योंकि उन्हें अरबों डॉलर का क्लेम देना होगा। आग के कारण फिल्म स्टार, सेलिब्रेटी के घर भी जले हैं। लेकिन इस दौरान एक घर सबसे ज्यादा चर्चा में है। 90 लाख डॉलर (77.8 करोड़) रूपए की एक हवेली इस भयावक तबाही में बच गई है। जबकि हवेली के चारों ओर…
कैलिफोर्निया । अमेरिका में लगी आग के कारण ब्रिटिश-अल्बानियन सिंगर दुआ लीपा सहित कई हस्तियों को शहर छोड़ना पड गया। इंस्टाग्राम पर दुआ लीपा ने अपनी चिंता व्यक्त की। इस आग को हैरान करने वाला और डरावना बताया। उन्होंने आग से हुए विनाश का एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह सुरक्षित रूप से शहर से बाहर निकल आई हैं और सभी से सुरक्षित रहने की अपील की। अपने पोस्ट में दुआ लीपा ने लिखा, लॉस एंजिलिस में पिछले कुछ दिन बेहद भयावह और परेशान करने वाले रहे। मैं अपने दोस्तों और शहर के उन लोगों के बारे में…
BCCI: हाल ही में भारत को ऑस्ट्रेलिया से करारी हार का सामना करना पड़ा. कप्तान प्लेयर्स और कोच की न सिर्फ आलोचना हुई बल्कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की रडार पर आ गए हैं. अब खबर है कि भारतीय प्लेयर्स के लिए BCCI एक सख्त रूल बनाने का प्लान बना रहा है. जिसमें खिलाड़ियों की पत्नी किसी भी दौरे पर साथ नहीं रह सकेंगी. उन्हें अपने पति के साथ रहने के लिए कुछ ही दिन का समय मिलेगा. खिलाड़ियों की पत्नियां नहीं रहेंगी साथ BCCI ने टीम इंडिया की हार के बाद एक मीटिंग आयोजित की थी. शनिवार को…
Adam Gilchrist: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय टेस्ट में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज हैं. मौजूदा दौरे में उनकी गिनती दुनिया के सबसे महान गेंदबाजों में की जाती है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी उनकी ओर से काफी घातक गेंदबाजी देखने को मिली थी. वह सीरीज के सबसे सफल गेंदबाज थे. उनकी ओर से इस दौरे पर ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों ने भी उनकी जमकर तारीफ की. लेकिन अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने ऐसा बयान दिया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को…
नई दिल्ली । शहद और काली मिर्च दोनों ही प्रकृति के अद्भुत उपहार हैं, जो अपनी औषधीय गुणों के लिए सदियों से प्रसिद्ध रहे हैं। जहां शहद में एंटीऑक्सिडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, वहीं काली मिर्च में पिपेरिन होता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है। इन दोनों का संयोजन किसी जादू से कम नहीं है, और यह आपकी सेहत के लिए कई तरीके से लाभकारी साबित हो सकता है। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को और अधिक प्रभावी बनाना चाहते हैं, तो शहद और काली मिर्च का कॉम्बिनेशन आपके लिए एक बेहतरीन उपाय…
बलरामपुर/रामनुजगंज। बलरामपुर रामनुजगंज जिला मुख्यालय में नया बस स्टैंड के समीप भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, कृषि मंत्री राम विचार नेताम सहित अन्य संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं भाजपा कार्यालय के नवनिर्मित भवन को भव्य रूप से सजाया गया है। गौरतलब है कि बलरामपुर रामानुजगंज जिले के गठन हुए एक दशक से अधिक समय बीत गया है लंबे समय से जिला भाजपा कार्यालय की जरूरत…
रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य में नगर निकायों के चुनाव नहीं कराए जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने इसे अवमानना का मामला करार देते हुए कहा कि राज्य की सरकार नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया के नाम पर चुनाव नहीं रोक सकती। कोर्ट ने इस मामले में भारत के निर्वाचन आयोग को भी नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी को तय की गई है। झारखंड हाई कोर्ट ने इस संबंध में रांची नगर निगम की निवर्तमान पार्षद रोशनी खलखो एवं अन्य की याचिका पर सुनवाई…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षक राज्य सरकार को जगाने के लिये अर्धनग्न और दंडवत होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को लगभग पांच किलोमीटर तक दंडवत होकर यात्रा निकाली। इन शिक्षकों ने माना चौक से शदाणी दरबार तक सड़कों पर लेटकर विरोध जताया। अब इस मामले में सियासत हो रही है। सांसद प्रियंका गांधी और प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर राज्य की विष्णुदेव सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि 'छत्तीसगढ़ का यह वीडियो देश के युवाओं की दुर्दशा का एक छोटा सा उदाहरण है। प्रदेश में 33 हजार…
नई दिल्ली। भारत सहित दुनिया भर के 69 प्रतिशत अधिकारी मानते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) नए आविष्कारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह दावा किया है ‘एक्सेंचर टेक्नोलॉजी विजन 2025’ रिपोर्ट में। ताजा रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि एआई अब एक टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट पार्टनर, पर्सनल ब्रांड एम्बेसडर, और पावर रोबोटिक बॉडी के रूप में भी तेजी से कार्य करेगा, जो बेहतर प्रदर्शन के लिए लोगों की मदद करेगा। एआई का प्रसार अब उद्यमों और समाज में इतनी तेजी से हो रहा है, जिसे किसी पिछली टेक्नोलॉजी से तुलना नहीं की जा सकती। एक्सेंचर की अध्यक्ष और सीईओ जूली…