रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने चुनाव की तिथियों और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जानकारी दी। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान 11 फरवरी को होगा और यह चुनाव एक ही चरण में संपन्न होंगे। 22 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जबकि नाम वापसी की आखिरी तारीख 31 जनवरी है। मतगणना 15 फरवरी को होगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। नामांकन प्रक्रिया…
Author: News Desk
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार की प्राथमिकता है कि दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को भी बड़े शहरों जैसी उन्नत चिकित्सा सुविधाएं मिलें।उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा है कि रीवा का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल न केवल विंध्य क्षेत्र, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बन रहा है। अस्पताल की चिकित्सकीय टीम ने यह साबित कर दिया है कि अब ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में भी जटिलतम चिकित्सा प्रक्रियाएं संभव हैं।…
2 परिवहन सब इंस्पेक्टर ग्वालियर अटैच भोपाल । मध्य प्रदेश में इन दोनों परिवहन विभाग लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। मुख्यमंत्री के आदेश पर चेक पोस्ट बंद कर दी गई थी। लेकिन चेक पोस्ट पर अभी भी करोड़ों रुपए प्रतिदिन की अवैध वसूली हो रही है। 1 माह पहले परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके रिश्तेदारों के पास से करोड़ों रुपए का सोना, नगदी और संपत्ति जप्त हुई है। सौरभ शर्मा एक माह से फरार है। जो डायरी सौरभ शर्मा के यहां से जप्त हुई है। उसमें कई राजनेताओं और बड़े-बड़े अधिकारियों के नाम लिखे हुए…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि आयुर्वेद के माध्यम से ही सौ वर्ष जीने के लक्ष्य को साकार कर "जीवते शरद: शतम्" के भाव को सिद्ध किया जा सकता है। आयुर्वेद, आयु की प्रत्येक अवस्था में बेहतर जीवन जीने का प्रमाणिक मार्ग है। परमात्मा ने प्रकृति में ही हर व्याधि के लिए औषधि दी है, इस तथ्य का सर्वाधिक ज्ञान और उसे व्यवहार में लाने की क्षमता आयुर्वेद में नीहित है। वनस्पतियों की जानकारी और योग की क्षमता से व्यक्ति स्वस्थ रहने के मार्ग का अनुसरण कर सकता है। आयुर्वेद हजारों साल पुरानी परंपरा है, संपूर्ण…
इंदौर: मनमाड़-इंदौर रेल परियोजना के तहत भारतीय रेलवे मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र तक नई रेल लाइन बिछाने जा रहा है। ऐसे में लंबे समय से अटके एमपी के इंदौर जिले और महाराष्ट्र के धुले जिले के कई गांवों का अधिग्रहण किया जाएगा। दरअसल, ये गांव रेलवे रूट के क्षेत्र में आ रहे हैं। इनके अधिग्रहण के लिए भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। इस संबंध में मनमाड़-इंदौर रेलवे संघर्ष समिति के प्रमुख मनोज मराठे ने बताया कि संघर्ष समिति के सहयोगी और रेलवे मामलों के विशेषज्ञ पूर्णिमाेश उपाध्याय से मिली जानकारी के अनुसार 14…
वाशिंगटन। अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने विक्ट्री रैली की। शपथ ग्रहण की पूर्व संध्या पर ट्रंप ने समर्थकों से कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध भी खत्म करा देंगे और पश्चिम एशिया में अराजकता को बढ़ने से रोकेंगे। दावा किया कि अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने के लिए भी सबसे आक्रामक अभियान चलाने का आदेश देंगे। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने उद्घाटन भाषण और कार्यकारी आदेशों की झड़ी को लेकर एक खाका खींच दिया। आत्मविश्वास के साथ कहा कि वे पदभार संभालते ही इन आदेशों को जारी करने की योजना…
तेहरान,। ईरान की कोर्ट ने मशहूर पॉप सिंगर आमिर तातालू नाम से मशहूर अमीर हुसैन मघसूदलू को सजा-ए-मौत की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उसे ईशनिंदा के आरोप में दोषी ठहराया है। सुप्रीम कोर्ट ने ईशनिंदा समेत अन्य अपराधों के लिए पूर्व में दी गई पांच साल की जेल की सजा पर अभियोजक की आपत्ति स्वीकार कर ली है। इसलिए उन्हें अब सजा-ए-मौत की सजा सुनाई गई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले को फिर से खोला गया। जब जांच की गई तो सरकार की ओर से कही बात सही पाई गई। पॉप सिंगर आमिर तातालू पर पैगंबर…
मास्को। भारत के पड़ोसी देश चीन-पाकिस्तान बड़े पैमाने पर परमाणु मिसाइलों का निर्माण कर रहे हैं। अब भारत ने भी इन दोनों पड़ोसी देशों को मात देने कमर कस ली है। भारत कर्नाटक में चालकेरे में बने डीआरडीओ के कैंपस में रूस का महाशक्तिशाली रेडार वोरोनेझ लगा रहा है। इस रूसी रेडार वोरोनेझ की रेंज 8000 किमी है और इसे 10000 किमी तक बढ़ाया जा सकता है। यह रूसी रेडार कर्नाटक में लगाए जाने के बाद भी पाकिस्तान और चीन की निगरानी कर सकता है। यह रूसी रेडार बलिस्टिक मिसाइल, स्टील्थ एयरक्राफ्ट और कई तरह के हवाई खतरों का पता…
छत्तीसगढ़ में किसान हितैषी नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मंत्री नेताम को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान कृषि एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और किसान भी सम्मानित ‘‘कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए वैश्विक अनुसंधान पहल’’ विषय पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 39 में स्थापना दिवस में शामिल हुए कृषि मंत्री रायपुर, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि मेहनतकश किसानों को सक्षम बनाने में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं कृषि वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसी का परिणाम है कि आज किसान उन्नत…
तेल अवीव। गाजा में युद्धविराम होने के बाद सबसे पहले हमास ने तीन इजरायली महिला बंधकों को रिहा किया। इस दौरान जिस एक खास बात ने सभी का ध्यान खींचा, वे ये थी कि गाजा पट्टी से रिहा की गई तीनों बंधकों को हमास ने रेड क्रॉस को सौंपे जाने से पहले गिफ्ट बैग दिए। वीडियो और तस्वीरों में गाजा की कैद से छूटी बंधकों रोमी गोनेन, एमिली डमारी और डोरोन स्टीनब्रेचर को इन गिफ्ट बैग को पकड़े हुए और इन्हें खोलकर दिखाते भी देखा जा सकता है। रिपोर्टों के अनुसार, हमास की ओर से दिए गए बैग में हमास…