Author: News Desk

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे. वह 23 जनवरी से दिल्ली में 14 चुनावी रैलियां को संबोधित करेंगे. सीएम योगी की रैलियों से चुनावी माहौल में गरमी बढ़ना तय माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि सीएम योगी अपनी रैलियों के जरिए यूपी से ताल्लुक रखने वाले वोटरों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं. दिल्ली BJP के शीर्ष सूत्र के हवाले से कहा है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली में BJP के लिए प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उनकी…

Read More

दिल्ली: दिल्ली के गाजीपुर में एक्स गर्लफ्रेंड की शादी से खफा एक युवक ने खुद को जिंदा जलाकर मार डाला. घटना शनिवार देर रात की है. यहां बैंक्वेट हॉल में एक युवती की शादी हो रही थी. तभी गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला उसका एक्स बॉयफ्रेंड अनिल प्रजापति (24) कार लेकर वहां आ पहुंचा. उसने बैंक्वेट हॉल के बाहर कार को खड़ा किया. फिर खुद पर पेट्रोल छिड़क आग लगा ली. इससे अनिल की जिंदा जलकर मौत हो गई. हैरानी की बात ये है कि 14 फरवरी को अनिल और उसके छोटे भाई सोविंद्र की भी शादी होनी थी. गाजीपुर…

Read More

भोपाल । बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीटीआर) से बड़ी संख्या में चीतलों की शिफ्टिंग की जा रही है। भोपाल वन विभाग मुख्यालय से अनुमति के बाद संजय टाइगर रिजर्व और कूनो नेशनल पार्क में चीतलों को भेजा जा रहा है। 17 जनवरी तक संजय टाइगर रिजर्व में 2253 और कूनो में 43 चीतलों को शिफ्ट किया जा चुका है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वर्तमान में 30 हजार से अधिक स्वस्थ चीतल मौजूद हैं। यहां पर्याप्त घास के मैदान और बेहतर खाद्य व्यवस्था के कारण चीतलों का स्वास्थ्य उत्तम है। योजना के अनुसार, संजय टाइगर रिजर्व में कुल 2500 और कूनो में…

Read More

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का शोर अपने चरम पर है. नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब फाइनल लिस्ट का इंतजार है. इस बार कुल 719 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 477 नामांकन रद्द किए गए हैं. 5 फरवरी को होने वाले मतदान और 8 फरवरी को नतीजों के ऐलान के साथ दिल्ली के सियासी भविष्य का फैसला होगा. इस बार सबसे दिलचस्प मुकाबला मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर देखने को मिलेगा, जहां सबसे ज्यादा 23 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. नई दिल्ली सीट बनी चर्चा का केंद्र नई दिल्ली विधानसभा सीट इस चुनाव का…

Read More

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी नवीन जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को महिला जिला पंचायत अध्यक्ष से पहले पहली महिला जिला पंचायत सीईओ मिल गई है। राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों की जारी की गई तबादला सूची में कोरिया जिले की अपर कलेक्टर अंकिता सोम को मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। अंकिता सोम नई जिला पंचायत मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर की पहली जिला पंचायत सीईओ होंगी। कोरिया से कटकर अलग जिला पंचायत बने मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला पंचायत में पहली बार जिला पंचायत के चुनाव होंगे। शनिवार को अंकिता सोम ने कार्यालय पहुंचकर पदभार…

Read More

पटना। राहुल गांधी द्वारा जातीय गणना पर उठाए गए सवाल और पेपर लीक मामले पर केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता ललन सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं। पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा कि सभी के तार झारखंड से जुड़ रहे हैं। ललन सिंह के बयान का बीजेपी ने भी समर्थन किया है। बीजेपी प्रवक्ता आसितनाथ तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी बिहार में जातीय आग से खेल रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने भी केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने कहा है कि यह लोग…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर कहा कि जनता के हित में और नगर के विकास पर घोषणा पत्र होगा. समय से पहले घोषणा पत्र तैयार करेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी की घोषणा पत्र समिति की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा की. उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्र जनता जिस तरीके से विकास चाहती है, वैसे घोषणा पत्र रहेगा. बहुत से मुद्दों को लेकर शानदार घोषणा पत्र होगा. आने वाले समय में कमेटी और बैठक करेगी. घोषणा पत्र तैयार करके हम जनता के बीच में…

Read More

सरगुजा। छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्य की शराब खपाने का मामला उजागर हुआ है। अंबिकापुर शहर में एक युवक उत्तर प्रदेश की शराब को अवैध रूप से लाकर बेच रहा था। आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुधीर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब बड़ी मात्रा में बरामद की गई है। जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मीकांत गायकवाड़ ने बताया कि विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुधीर पांडेय नामक युवक लंबे समय से उत्तर प्रदेश से अंग्रेजी शराब लाकर अंबिकापुर में बेच रहा है। सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने…

Read More

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में हाथियों को जंगल में रखने के लिए असम के हाथियों से जुड़ी एक सफल कहानी का जिक्र किया। साथ ही मध्य प्रदेश में नए बने रातापानी टाइगर रिजर्व का भी उल्लेख किया। इस पर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने असम में हाथियों को लेकर किए गए सफल प्रयोग का जिक्र किया, जिसमें जंगल में खाने के लिए घास उगाई गई ताकि हाथी गांव में जाकर किसी को परेशान न करें। मुख्यमंत्री कहा कि वन विभाग के अधिकारियों…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली में सफाई कर्मचारियों और अन्य सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वादा किया है। उन्होंने कहा है कि अगर केंद्र सरकार जमीन दे दें तो दिल्ली सरकार वहां सफाई करमचारियों के लिए घर बनाकर देगी। उन्होंने कहा कि पहले यह योजना सफाई कर्मचारियों के लिए लाई जाएगी फिर बाद में अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए भी दिल्ली सरकार घर बनाएगी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी जब रिटायर हो जाता है तो सड़क पर आ जाता है। उसके पास इतने पैसे नहीं होते कि घर खरीद सके। उसे झुग्गी में रहना…

Read More