भोपाल । बीच वित्त वर्ष में तो गाइडलाइन में वृद्धि का प्रस्ताव धरा रह गया। अलबत्ता 1 अप्रैल से नई गाइडलाइन लागू होगी। उसकी तैयारी पंजीयन विभाग ने शुरू कर दी है। पिछले दिनों भोपाल मुख्यालय ने नई गाइडलाइन बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी भिजवाए, वहीं दूसरी तरफ सम्पदा-1 के साथ-साथ 2 से भी रजिस्ट्रियां हो रही है और ऑनलाइन होने वाली इस रजिस्ट्री में जो दस्तावेज मिलता है वह भी गुणवत्तापूर्ण और रंगीन रहता है, जिससे यह पहचानने में आसानी रहती है कि रजिस्ट्री कौन सी असली है और कौन सी उसकी फोटो कॉपी।पंजीयन विभाग द्वारा नई…
Author: News Desk
अनुबंध छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य को संवारने में मील का पत्थर होगा साबित रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान करने पूरी तरह प्रतिबद्ध – उपमुख्यमंत्री श्री शर्माछत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान करने पूरी तरह प्रतिबद्ध – उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में नई संभावनाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आज शहीद स्मारक ऑडिटोरियम, रायपुर में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन एवं कौशल विकास मंत्री श्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग…
रायपुर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने वाला है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी होने वाली है। बीते दिनों बादल छाए रहने की वजह से ठंड कम हो गई थी, बादल छटने से एक बार फिर अच्छी ठंड पड़ने वाली है। वहीं सरगुजा संभाग में कोहरा का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अब छत्तीसगढ़ में मौसम साफ हो गया है। तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इससे प्रदेश में एक बार फिर ठंड का असर लोगों को देखने…
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन ने नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स के महंगाई राहत में वृद्धि की है। नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन प्राप्त करने वालों की महंगाई राहत में चार प्रतिशत और छटवें वेतनमान के अनुसार पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर्स के महंगाई राहत में नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। दोनों वेतनमानों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स को 1 अक्टूबर 2024 से इस वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य शासन द्वारा…
बजट 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को देश के सामने अपना 8वां आम बजट पेश करने जा रही हैं। इस आगामी बजट में सरकार नया आयकर विधेयक पेश कर सकती है। इस नए विधेयक का उद्देश्य आयकर विधेयक को पहले से अधिक सरल बनाना है। इस नए विधेयक को समझना आसान हो सकता है और इसमें पन्नों की संख्या करीब 60 फीसदी कम की जा सकती है। वित्त मंत्री सीतारमण ने जुलाई के बजट में करीब 60 साल पुराने आयकर अधिनियम, 1961 की 6 महीने के भीतर व्यापक समीक्षा करने की घोषणा की थी। बजट सत्र में…
नई दिल्ली। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 71 प्रतिशत बढ़कर 551 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसका मुनाफा 322 करोड़ रुपये रहा था। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा प्रवर्तित इस जीवन बीमा कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि नए प्रीमियम और नवीनीकरण प्रीमियम में वृद्धि से मुनाफे में सुधार हुआ है। तिमाही के दौरान शुद्ध प्रीमियम आय बढ़कर 24,828 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 22,316 करोड़ रुपये थी। एसबीआई लाइफ ने कहा कि हालांकि, कुल आमदनी दिसंबर…
भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने एनएसयूआई की कार्यकारिणी बैठक में कहा, भारतीय जनता पार्टी और संघ से लड़ना है। तो दिमाग से लड़ना होगा। कांग्रेस की जिंदाबाद करने से भाजपा को नहीं हराया जा सकता है। जिस तरह का माइंड गेम भाजपा के लोग खेलते हैं। उसी तरह का जवाब कांग्रेस को भी माइंड गेम से देना होगा। इस बैठक में प्रभारी मृणाल पंत भी शामिल थे।
नई दिल्ली । घरेलू मांग में तेजी लौटने से देश की आर्थिक वृद्धि में मजबूती आने की उम्मीद है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जारी किया बुलेटिन, जिसमें कहा गया कि देश की अर्थव्यवस्था अनेक वर्षों के बाद फिर से उच्चारित हो सकती है। लेकिन खाद्य मुद्रास्फीति की बढ़ती स्तिथि को लेकर सतर्क रहने की भी जरूरत है। बुलेटिन में दिखाया गया है कि विभिन्न देशों में अर्थव्यवस्था की स्थिति भिन्न-भिन्न है। अमेरिका में गति कम हो रही है, जबकि यूरोप और जापान में मध्यम सुधार देखने को मिल रहा है। भारत में ग्रामीण मांग में तेजी आ रही है,…
रायपुर बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर 15 से 16 जनवरी की दरमियानी रात हमलावर ने चाकू से 6 बार हमला किया था. हमलावर उनके घर में चोरी की नियत से घुसे थे और उन पर ताबड़तोड़ हमलाकर वहां से फरार होने में कामयाब हो गए थे. इस मामले में दुर्ग आरपीएफ पोस्ट की टीम ने एक आरोपी को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पकड़ा है, जिसकी सूचना मुंबई पुलिस को दे दी गई है. मुंबई पुलिस की एक टीम वहां से रवाना भी हो गई है, जो करीब रात 8 बजे तक यहां पहुंच जाएगी. इसके बाद आरोपी को उन्हें हैंड…
नई दिल्ली । दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे सोने की कीमतों में नया रिकॉर्ड बनने की संभावना है। लगातार तीन कारोबारी दिनों में सोने की कीमतें 1,420 रुपए बढ़ गई हैं। पहले भी 6 कारोबारी दिनों में 1600 रुपए से ज्यादा का इजाफा देखा गया था। शुक्रवार को सोने की कीमत 82,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई है, जिससे वह पिछले 10 कारोबारी दिनों में 3,000 रुपए से भी अधिक बढ़ चुकी है। अधिकतम शुद्धता वाला सोना अब सिर्फ 400 रुपए प्रति 10 ग्राम पीछे है। एक और…