दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता परवेश वर्मा ने एक सार्वजनिक बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल पर हमले के संबंध में आम आदमी पार्टी (AAP) के आरोपों को खारिज कर दिया. साथ ही उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए झूठी धमकी देने का आरोप लगाया. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से परवेश वर्मा का पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के साथ त्रिकोणीय मुकाबला है. परवेश वर्मा ने कहा कि अब यह स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल जनता के साथ खेल खेल रहे हैं. दिल्ली…
Author: News Desk
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का बड़ा आरोप नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। सांसद मालीवाल ने कहा है कि अब उन्हें पूरा यकीन हो गया है कि केजरीवाल के कहने पर ही बिभव कुमार ने उन्हें पीटा था। इसकारण केजरीवाल अब कुमार को नाराज नहीं करना चाहते हैं क्योंकि ऐसा होने पर विभव सारे राज खोल देगा। स्वाति ने कहा कि बिभव कुमार अपना मुंह ना खोले इसकी वजह से उस सारी सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा, सुनने में आया…
बेंगलुरु। भाजपा ने शुक्रवार को मीडिया में आई खबरों के मद्देनजर मैसुरु जमीन घोटाले में लोकायुक्त जांच की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए है, जिनमें कहा गया है कि लोकपाल की पुलिस शाखा ने मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उनके परिवार को क्लीन चिट दे दी है। सीएम सिद्दरमैया, उनकी पत्नी पार्वती बीएम और उनके पत्नी के भाई मल्लिकार्जुन स्वामी एक विशेष अदालत के निर्देश पर लोकायुक्त पुलिस की तरफ से दर्ज मामले में आरोपित हैं। भाजपा ने उठाए सवाल एक अखबार में छपी खबर 'मुडा मामला: सिद्दरमैया को लोकायुक्त की क्लीन चिट?' को साझा करते हुए कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता…
दिल्ली: उत्तर भारत में ठंड का असर कम हो गया है. दिन में धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया है. दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन मौसम कैसा रहेगा? इसके लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि देश के मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली-NCR में आसमान साफ रहेगा. सुबह और शाम में हल्का कोहरा रहेगा. दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी जो 9'C तक रह सकती है. वहीं,…
वित्तीय सेहत के मामले में ओड़िशा, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात जैसे राज्यों की स्थिति मजबूत दिख रही है, वहीं पंजाब, आंध्र प्रदेश, बंगाल, केरल की वित्तीय सेहत खराब है। इन राज्यों की सरकार को वित्तीय सेहत में सुधार के लिए काफी प्रयास करने होंगे। 18 बड़े राज्यों की वित्तीय सेहत का सूचकांक जारी नीति आयोग ने देश के 18 बड़े राज्यों की वित्तीय सेहत का सूचकांक शुक्रवार को जारी किया है। यह सूचकांक वित्त वर्ष 2022-23 में राज्यों के वित्तीय प्रदर्शन पर तैयार किया गया है। इसमें ओड़िशा पहले स्थान पर तो पंजाब अंतिम स्थान पर रहा। दूसरे नंबर पर छत्तीसगढ़…
बिलासपुर । नेशनल हाईवे पर शाम एक भीषण सडक़ हादसे में बिलासपुर निवासी कैफे संचालक की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। यह दुर्घटना सरगांव थाना क्षेत्र के रेस्ट इन सर्विस एरिया के पास शाम करीब 6:30 बजे हुई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय तरुण कुमार प्रजापति के रूप में हुई, जो तिफरा, बिलासपुर का रहने वाला था। वह कोनी में टिक टॉक कैफे का संचालक था।…
अहमदाबाद । गुजरात के पाटन जिले से जीएसटी से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अहमदाबाद में मिस्त्री का काम करने वाले सुनील सथवारा को बेंगलुरु जीएसटी विभाग से 1.96 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला। महज 16-17 हजार रुपये की मासिक आय से परिवार चलाने वाले सुनील के लिए यह नोटिस किसी बड़े सदमे से कम नहीं था। जांच में यह खुलासा हुआ कि सुनील के नाम पर 11 कंपनियां संचालित हो रही हैं, जो देश के अलग-अलग राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार में पंजीकृत हैं। यह भी पाया गया…
भोपाल । मध्यप्रदेश में मोहन सरकार लाड़ली बहना योजना को अटल पेंशन योजना से लिंक करने पर विचार कर रही है, ताकि साठ साल की उम्र के बाद भी उसका लाभ महिलाओं को मिलता रहे।दरअसल लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत साठ साल की उम्र तक की महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है, लेकिन इसे अटल पेंशन योजना से लिंक कर दिए जाने से साठ साल की उम्र के बाद भी महिलाओं को पैसा मिलता रहेगा। सिवनी में इस तरह का प्रयोग कलेक्टर संस्कृति जैन ने शुरू कर महिलाओं के फार्म भरवाना चालू कर दिए हैं। अटल पेंशन स्कीम के…
नई दिल्ली । एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रमुख और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच ज्यादा अंतर नहीं है और वे एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। ओखला निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी शिफा-उर-रहमान के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मोदी और केजरीवाल भाई जैसे हैं, एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों आरएसएस की विचारधारा से निकले हैं, एक संघ की शाखा से और दूसरा इसकी संस्थाओं से। ओवैसी ने शाहीन बाग में पैदल मार्च भी किया और जनता से पांच फरवरी को होने…
बिलासपुर । हाईकर्ट ने एनआरडीए यानी नवा रायपुर विकास प्राधिकरण सीईओ को फटकार लगाया है। हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर किया है कि महत्वपूर्ण मसले पर सुनवाई के लिए जूनियर अधिकारी को भेजा गया। यह जानते हुए भी भूखण्ड किसी उद्योग को पहले से ही आवंटित है। मामला कोर्ट में चल रहा है। बावजूद इसके भूखण्ड किसी दूसरे को आवंटित किया जाना गंभीर है। हाईकोर्ट ने आईएएस सौरभ कुमार को फटकार लगाते हुए जमीन 12 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने का निर्देश दिया। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नवा रायपुर विकास प्राधिकरण को भूखण्ड वितरण मामले में सीईओ आईएएस सौरभ कुमार…