प्रयागराज: मशहूर फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ मेले में कदम रख दिया है। ममता अब गृहस्थ जीवन से संन्यास लेकर साध्वी का जीवन जिएंगी। उन्हें महामंडलेश्वर बनाया जाएगा। शुक्रवार को ममता कुलकर्णी भगवा वस्त्र धारण कर महाकुंभ के सेक्टर नंबर 16 स्थित किन्नर अखाड़े की छावनी में पहुंचीं। यहां उनका राज्याभिषेक किया जाएगा। ममता कुलकर्णी के पहुंचने की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। किन्नर अखाड़े की ओर से जारी सूचना के अनुसार मशहूर फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी शुक्रवार को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगी। संगम पर पिंडदान के बाद शाम छह बजे किन्नर अखाड़े में उनका…
Author: News Desk
मुंबई । अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) ने भारत में क्लाउड कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र में 8.3 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की योजना की घोषणा की। अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) ने भारत में क्लाउड कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र में एडब्ल्यूएस एशिया-प्रशांत (मुंबई) क्षेत्र में क्लाउड बुनियादी ढांचे में 8.3 अरब अमेरिकी डॉलर याने करीब 72 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना की घोषणा की है। यह निवेश एडब्ल्यूएस के 2030 तक भारत के लिए 12.7 अरब अमेरिकी डॉलर याने 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये के बड़े नियोजित निवेश का हिस्सा है, जिसकी…
भागलपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 फरवरी को बिहार दौरा प्रस्तावित बताया जा रहा है। पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार पहुंच रहे हैं। जानकारी अनुसार पीएम मोदी 24 फरवरी को भागलपुर में किसानों के लिए अनेक योजनाओं की शुरुआत कर कई सौगातें देंगे। इस बीच वे केंद्र सरकार की अनेक परियोजनाओं का शुभारंभ कर विकास को गति प्रदान करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार 24 जनवरी को तैयारियों का जायजा लेने बिहार पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे…
इंदौर: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में इंदौर की मोनालिसा के चर्चे कम नहीं हो रहे हैं. हर दिन माला बेचने वाली मोनालिसा के सैकड़ों पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अपनी नेचुरल ब्यूटी और भूरी आंखों की वजह से वायरल हुईं मोनालिसा को लेकर हैरान करने वाले दावे किए जा रहे हैं. दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि मोनालिसा करोड़पति हैं. इस दावे की सच्चाई वायरल लड़की ने सबको बताई है. जानिए मोनालिसा के करोड़पति होने की क्या है सच्चाई? 10 दिन में 10 करोड़! आपको बता दें कि एमपी की आर्थिक…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के प्रति अपने कर्त्तव्य और जिम्मेदारियों को लेकर सचेत रहें और अपने बहुमूल्य मत का उपयोग लोकतंत्र की मजबूती और देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाने के लिए करें। उन्होंने कहा कि एक सफल लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है, कि हर युवा भारतीय नागरिक स्वयं को मतदाता के रूप मे पंजीकृत कराए और समय-समय पर होने वाले निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग भी करें। श्री डेका ने कहा कि आज का दिन मतदाताओं की जागरूकता के लिए समर्पित है।…
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को लोकमाता अहिल्याबाई की पावन नगरी महेश्वर में नर्मदा के घाट पर माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माँ नर्मदा से प्रदेश की समृद्धि और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिये कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद के सदस्यों के साथ माँ नर्मदा को चुनरी अर्पित कर दुग्ध अभिषेक भी किया। नर्मदा पूजन में 20 स्थानीय पंडितों द्वारा नर्मदाष्टक का उच्चारण कर विधि-विधान से पूजन कराया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मंत्रि-परिषद…
भोपाल । भोपाल के सबसे बड़े फ्लाईओवर की सौगात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक और सौगात दी है। मोहन कैबिनेट ने बावडिय़ां कलां अपोलो सेज अस्पताल से नर्मदापुरम रोड आशिमा मॉल तक 733 मीटर लंबे रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही 310 मीटर एप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के आरओबी और एप्रोच रोड के लिए कैबिनेट ने 180 करोड़ रुपए की स्वीकृति अतिरिक्त बीओएस की सीमा अंतर्गत दी गई है। इस ब्रिज के बनने से होशंगाबाद रोड से आने वाले लोगों के लिए मिसरोद से सलैया, रोहित नगर,…
केरल के वायनाड में मननथावाडी गांव के प्रियदर्शिनी एस्टेट में शुक्रवार की सुबह को बाघ के हमले में एक 47 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस हादसे को लेकर इलाके में स्थानीय लोगों ने तीव्र विरोध प्रदर्शन किया। यह घटना राज्य विधानसभा में केरल वन मंत्री एके ससींद्रन के बयान के बाद घटी, जिसमें उन्होंने राज्य में मानव-पशु संघर्ष कम होने का दावा किया था। उन्होंने बताया था कि राज्य सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। प्रियदर्शिनी एस्टेट में बाघ के हमले वाली घटना के बाद वन मंत्री ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, बाघ को…
रायपुर: राज्य प्रशासनिक सेवा के 9 अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इन सभी को अलग-अलग जिलों में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। सरकार का दावा है कि आचार संहिता के बीच छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से चर्चा के बाद ये तबादले किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के मुताबिक रीता यादव उप सचिव राजस्व मंडल बिलासपुर को अपर कलेक्टर धमतरी, दीपक कुमार निकुंज अवर सचिव राज्य आपदा एवं प्रबंधन विभाग को डिप्टी कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज, वेदनाथ चंद्रवंशी क्षेत्रीय उपायुक्त भू अभिलेख बिलासपुर को डिप्टी कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज, नभ सिंह कोशल रजिस्ट्रार छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई को संयुक्त कलेक्टर…
बिलासपुर। राज्य विकास समन्वय व निगरानी समिति (राज्य स्तरीय दिशा समिति)में भारत सरकार की तरफ से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी श्री अभिनंदन सिंह राज्य स्तरीय सदस्य के रूप में नियुक्त हुए हैं। राज्य स्तरीय दिशा कमेटी केंद्र और राज्य के महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी होती है व इस समिति की अध्यक्षता राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा होती है । राज्य स्तरीय दिशा समिति द्वारा केंद्र की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के समन्वय और निगरानी का अधिकार होता है l इस उच्च स्तरीय समिति में राज्य के चीफ सेक्रेटरी मेंबर सेक्रेटरी होते हैं और पक्ष विपक्ष के चुने हुए सांसद विधायक और सचिव…