Author: News Desk

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अचानकमार टाइगर रिजर्व में में बाघिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. बाघिन की मौत ने प्रबंधक की कार्यशैली पर अनेकों सवाल खड़े कर दिए हैं. बाघिन की गले पर किसी नुकीले हथियार के वार करने के निशान मिले है. गुरुवार को सुबह 8 बजे सूचना मिलने बाद शुक्रवार दोपहर वनकर्मी मौके पर पहुंचे. बाघिन की मौत को लेकर प्रबंधक का दावा है कि बाघ से संघर्ष करते हुए बाघिन की जान चली गई. बाघिन की लाश अचानकमार टाइगर रिजर्व एरिया (ATR)में लमनी से छिरहट्टा जाने वाले मार्ग पर पड़ी हुई थी.…

Read More

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित 26 गांवों में पहली बार गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया गया। यह गांव बस्तर संभाग के बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर और कांकेर जिले में पड़ते हैं। आजादी के बाद पहली बार इन नक्सल प्रभावित 26 गांवों में लोगों ने तिरंगा फहराकर जश्न मनाया। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी एक्स पर यह बात साझा की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इन सभी गांवों में सुरक्षा कैंपों की स्थापना की है। इस वजह से इन गांवों में आज पहली बार तिरंगा फहराया गया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी गांवों में जश्न का…

Read More

मेरा धागा, मेरा तिरंगा, मेरा देश अभियान ने भारत को एक झंडे के नीचे एकजुट किया फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने गरिमा और देशभक्ति के धागों से एक भव्य भारतीय तिरंगा बुना नवीन जिन्दल और शालू जिन्दल ने लोगों के धागे से तैयार राष्ट्रीय ध्वज माननीय राष्ट्रपति को भेंट किया रायपुर कुरुक्षेत्र के सांसद और जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाले फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने "मेरा धागा, मेरा तिरंगा, मेरा देश" अभियान चलाकर पूरे भारत को राष्ट्रीय ध्वज के नीचे एकजुट करने का अनूठा कार्य किया है। यह अभियान 31 अक्टूबर 2024 को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती…

Read More

दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने 29 जनवरी को विजय चौक पर होने वाले 'बीटिंग रिट्रीट' समारोह के अभ्यास के लिए सोमवार व मंगलवार के लिए विस्तृत यातायात व्यवस्था के संबंध में एक परामर्श जारी किया है। परामर्श के अनुसार, विजय चौक सोमवार व मंगलवार को अपराह्न 2 बजे से रात 9:30 बजे तक सामान्य यातायात के लिए बंद रहेगा। बीटिंग रिट्रीट समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के औपचारिक समापन का प्रतीक है। दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर यातायात परामर्श में कहा गया है कि रफी मार्ग (सुनहरी मस्जिद चौराहे से कृषि भवन चौराहे तक), रायसीना रोड (कृषि भवन चौराहे से विजय चौक…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में मतांतरण को लेकर मोवा इलाके में रविवार को जमकर हंगामा। मतांतरण की सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता ने एक पादरी का घर लिया। बताया जा रहा है कि जिस समय हंगामा हो रहा था, उस समय घर में 10 लोग मौजूद थे। इनमें महिला, पुरुष और बच्चे भी थे। रायपुर के सिटी एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि धार्मिक भावना को आहत पहुंचाने की धारा के तहत अपराध दर्जकर पादरी कीर्ति कुमार केशवानी, महारथी बंजारे और जीवन लाल साहू को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को जेल भेज दिया गया है। हिंदू संगठनों…

Read More

दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान 11'C दर्ज किया गया. आईटीओ, इंडिया गेट और धौला कुआं और कर्तव्य पथ के दृश्यों में कोहरे के कारण दृश्यता नहीं दिखी. दृश्यों में लोगों को दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) द्वारा शहर के आसपास स्थापित शिविरों में शरण लेते हुए भी दिखाया गया. दिल्ली में AQI 207 दर्ज आश्रय शिविरों में से एक के प्रबंधक ने कहा कि आश्रय चाहने वाले लोगों को दवा से लेकर भोजन तक सभी सुविधाएं प्रदान की गई थीं. यहां आश्रय लेने के लिए आने वाले लोगों को सभी सुविधाएं प्रदान…

Read More

दिल्ली: दिल्ली-NCR समेत कई महानगरों में लोग यात्रा करने के लिए उबर जैसे कई राइड-हेलिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं. इन ऐप्स के जरिए उपभोगता को किसी भी समय पर बिना ज्यादा इंतजार किए टैक्सी, बाइक या रिक्शा की सुविधा मिलती है. ऐसे ही दिल्ली-NCR की रहने वाली तान्या नाम की एक वकील ने भी यात्रा करने के लिए राइड-हेलिंग ऐप उबर को बुक किया. हालांकि कुछ ही देर में इस ऐप के जरिए ऑटो बुक करना उनकी जी का जंजाल बन गया. तान्या ने लिंक्डइन पर शेयर किए एक पोस्ट में बताया कि उन्हें उबर की सवारी से जुड़ी…

Read More

मध्यप्रदेश शासन से मिले निर्देशों के चलते देश के स्वाधीनता संग्राम की एक अप्रतिम गोंड नायिका, वीरांगना रानी दुर्गावती के इस जन्म जयंती वर्ष को इस वर्ष प्रेरणा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। बता दें कि, इस वर्ष उनका 500वां जन्मवर्ष है। जिसके उपलक्ष्य में किये जा रहे आयोजनों की कड़ी में रविवार को गणतंत्र दिवस की सांध्य बेला पर मध्यप्रदेश के बुराहनपुर जिले के जनजातीय विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले, उत्कृष्ट विद्यालय ग्राम खकनार में प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किये गए प्रेरणा उत्सव…

Read More

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से ठंड का दौर जारी है। प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में ठंड का ज्यादा असर देखने के मिल रहा है। दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी गई है। दिन में ठंडी हवाएं चलने ठिठुरन बढ़ गई है। शहडोल में पारा 5 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। सोमवार को भी मौसम में ठंडक बनी रहेगी। खासकर सुबह और रात में ठंड पड़ेगी, लेकिन इसके बाद पारे में फिर उछाल आएगा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से पारे में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। 28, 29, 30 और 31 जनवरी…

Read More

भारत और इंडोनेशिया ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल सौदे के लिए जहां एक ओर बातचीत करने पर सहमत हो गए हैं, वहीं जकार्ता के वरिष्ठ अधिकारियों ने भारत की विमानवाहक पोत निर्माण क्षमताओं में भी रुचि दिखाई है। भारत दुनिया के उन कुछ देशों में से एक है जो स्वदेशी रूप से विमानवाहक पोत बनाने की क्षमता रखते हैं। रक्षा सूत्रों ने बताया कि हाल ही में भारतीय पक्ष के साथ हुई बैठकों के दौरान जकार्ता के वरिष्ठ अधिकारियों ने विमानवाहक पोत निर्माण पर सहयोग में रुचि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारतीय अधिकारी जकार्ता के साथ जहाज निर्माण के क्षेत्र में…

Read More