भोपाल । मप्र में जनवरी में चौथी बार मावठा गिरेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से बुधवार को भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत करीब 15 जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, कहीं भी तेज बारिश होने की संभावना नहीं है। फरवरी की शुरुआत में भी प्रदेश में बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी हवाओं की वजह से प्रदेश में पिछले 4 दिन से तेज ठंड पड़ रही है। बुधवार से ठंड से राहत मिल सकती है। दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वहीं, बारिश का दौर शुरू होगा। 4 दिन में…
Author: News Desk
‘महाकुंभ 2025’ में देश-विदेश से आकर श्रद्धालु पवित्र स्नान कर रहे हैं। बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां भी संगम में डुबकी ले चुकी हैं। अब अभिनेत्री हेमा मालिनी ने मौनी अमावस्या के अवसर पर त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। डुबकी लगाने के बाद उन्होंने अपने अनुभवों को साझा किय। खुद को बताया सौभाग्यशाली हेमा मालिनी ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के बाद कहा कि यह उनका सौभाग्य था। अभिनेत्री ने कहा, “यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस शुभ दिन पर स्नान करने का अवसर मिला।" मीडिया से बातचीत में अभिनेत्री ने कहा, "महा स्नान के इस…
सिंहभूम: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला समेत दो माओवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर से करीब 80 किलोमीटर दूर सोनुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में बुधवार तड़के हुई। कोलहन संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया, 'सोनुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में सुबह करीब 6:35 बजे के आसपास सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी। तलाशी अभियान के दौरान एक महिला समेत दो शव बरामद किए गए।' उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो इंसास राइफल…
दुर्ग। दुर्ग के भिलाई के कुरुद रोड पर एक बिल्डर की कार में धमाके की घटना हुई है। कहा जा रहा है कि नकाबपोश युवक ने कार में बम लगाया गया था, जिसके बाद धमाका हुआ। बिल्डर के ऑफिस से निकलने से ठीक पहले कार में जोरदार धमाका हुआ, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। ब्लास्ट से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और लोग कार से दूर भागने लगे। कार ब्लास्ट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की जा रही है। इस धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कार ब्लास्ट का…
साउथ और हिंदी दोनों ही फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली पूजा हेगड़े अपने गजब की एक्टिंग के लिए काफी पसंद की जाती हैं। फैंस उनके चुलबुले अंदाज को खूब पसंद करते हैं। जल्द ही वो शाहिद कपूर के साथ पर्दे पर इश्क फरमाने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को लोगों की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। देवा में शाहिद को कड़क पुलिस ऑफिसर के रोल में देखने के लिए हरकोई बेताब है। इस बीच खबर आ रही है कि पूजा के हाथ एक बड़े बजट की हॉरर फिल्म लगी है। आइए जानते हैं…
नवादा: आमतौर पर भोजपुरी गायकों पर अश्लील गीतों के गाने के आरोप लगते रहे हैं. इसी कड़ी में चर्चित भोजपुरी गायक सूरज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि सूरज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव पर आधारित अश्लील गीतों को लिखा था. सूरज सिंह को नवादा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया. सूरज सिंह ने आने वाले होली त्योहार को लेकर एक भोजपुरी गीत को लिखा था. इस गीत में सीएम नीतीश कुमार और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को लेकर असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया गया था. सूरज सिंह…
कोरबा। कोरबा में जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने डीन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सुरक्षाकर्मियों का आरोप है कि जिला मेडिकल कॉलेज के डीन केके सहारे ने नाइट ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी दिलीप कुमार को सरेआम थप्पड़ मार दिया है। इस घटना के बाद सभी सुरक्षा कर्मियों ने काम बंद कर दिया है। सभी सुरक्षाकर्मी जिला मेडिकल कॉलेज परिसर पर आंदोलन पर डटे हुए हैं। सुरक्षाकर्मियों की मांग है कि डीन सार्वजनिक रूप से उससे माफी मांगे नहीं तो वह काम पर नहीं जाएंगे और इसकी शिकायत पुलिस से करेंगे। हालांकि डीन केके सहारे…
हॉकी के क्षेत्र में राज्य सहित देश का नाम ऊंचा करने वाली ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को झारखंड सरकार तोहफा देने जा रही है. दरअसल झारखंड सरकार की आदेश अनुसार हाउसिंग बोर्ड के द्वारा दोनों को हरमू में 3 हज़ार 750 वर्ग फ़ीट के भू खण्ड दिया जा रहा है. समान पा रहे खिलाड़ियों के साथ-साथ उन तमाम ने खिलाड़ियों के लिए यह भूखंड प्रेरणा स्रोत बनकर काम करेगा. मामले की जानकारी देते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि झारखंड की बेटियों के सम्मान के लिए आज प्रोजेक्ट भवन में कार्यक्रम आयोजित है दो…
सुपरसोनिक उड़ानें जल्द ही वास्तविकता बन सकती हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि अमेरिका में एक नहीं, बल्कि दो ऐसे विमानों का परीक्षण किया जाने वाला है जो सुपरसोनिक स्पीड से उड़ती हैं। बूम सुपरसोनिक अपने XB-1 सुपरसोनिक विमान का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है, वहीं NASA भी अपने X-59 विमान का परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है। अगर यह दोनों प्रयोग सफल रहते हैं, तो भविष्य में इन्हें हवाई यातायात के लिए उतारा जा सकता है। कंपनी के XB-1 प्रदर्शनकारी विमान की सुपरसोनिक उड़ान पहली बार है जब किसी स्वतंत्र रूप से विकसित जेट ने ध्वनि अवरोध को…
रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार इनकम टैक्स ने छापा मारा है। प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में राइस मिलर्स और अन्य कारोबारियों के ठिकानों पर रेड मारी है। इनकम टैक्स की टीम सुबह-सुबह ही राइस मिलर्स और कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंची थी। बड़ी संख्या में आयकर विभाग के अधिकारी जांच में जुटे हैं। सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार, इनकम टैक्स की टीम सुबह से रायपुर में सत्यम बालाजी ग्रुप के ठिकानों पर जांच कर रही है। इसके साथ ही दस्तावेज खंगाला जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक आईटी की टीम रायपुर के रामसागरपारा, राठौर चौक ,जवाहर मार्केट…