Author: News Desk

Noman Ali: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो गई है। मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम पर मैच के पहले दिन पहले ही सेशन में पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली ने इतिहास रच दिया। वह टेस्ट में हैट्रिक विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पहले स्पिनर बन गए हैं। 12वें ओवर की शुरुआती तीन गेंद पर उन्होंने वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों को आउट करके यह कारनामा किया। यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास की 48वीं हैट्रिक है। नोमान से पहले टेस्ट में सिर्फ तीन ही बाएं हाथ के स्पिनर के नाम हैट्रिक दर्ज था। पाकिस्तान की तरफ से टेस्ट में ओमान…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से आयोजित की जाने वाली विभागीय परीक्षा स्थगित की गई है। सोमवार 27 जनवरी 2025 से तीन फरवरी 2025 तक ये परीक्षा होने वाली थी। राज्य शासन ने इसके पीछे की वजह नगर पालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम और उप चुनाव 2025 होना बताया है। अब विभागीय परीक्षा का आयोजन नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद किया जायेगा। इसकी सूचना आगामी दिनों में अलग से दी जायेगी। सोमवार 27 जनवरी 2025 से तीन फरवरी 2025 तक ये परीक्षा होने वाली थी। राज्य शासन ने इसके पीछे की वजह नगर पालिकाओं…

Read More

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल इन दिनों दिल्ली चुनाव में रोज तीन रैलियां कर रहे हैं। बीते शाम को उन्होंने हरि नगर के घंटा चौक पर एक रैली को संबोधित किया। यहां महिला मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या देखने को मिली। रैली के मंच के पीछे सफेद झंडों पर लाल बैट का निशान लहराता दिखा। ये झंडे आप की मौजूदा विधायक राजकुमारी ढिल्लो के विद्रोह को दिखा रहे थे। रैली खत्म होते ही साफ हो गया कि आखिर हरि नगर विधानसभा क्षेत्र में आप को केजरीवाल के बूस्टर डोज की…

Read More

फिल्म 'लवयापा' से डेब्यू करने जा रहे खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फिल्म 7 फरवरी 2025 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान, उन्होंने बताया कि उनकी पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ी कौन सी है। खास बात ये है कि इसमें आमिर खान या श्रीदेवी शामिल नहीं हैं। बेस्ट रोमांटिक कपल के बारे में की बात खुशी कपूर और जुनैद खान ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान ऑनस्क्रीन बेस्ट रोमांटिक कपल के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें कौन सी जोड़ी बहुत पसंद…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में पिछले साल का रिकार्ड टूट गया है। इस वर्ष आज दिनांक तक हुई धान खरीदी का आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है। पिछले साल 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी का सिलसिला जारी है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 25 लाख 13 हजार किसान धान बेच चुके हैं। धान खरीदी के एवज में बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत अभी तक किसानों को 29 हजार 599 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ…

Read More

महासमुंद। महासमुंद के सरायपाली में घंटेश्वरी मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया, रोड किनारे खड़े ट्रक से यात्री बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्ची की मौत और 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग से पुरी जा रही बस ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। नेशनल हाईवे में रोड किनारे ख़राब हालत में 2 दिन से ट्रक खड़ा था। बस में लगभग 43 लोग सवार थे, सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली लाया गया है। हादसे में 19 लोगो को गंभीर…

Read More

मराठा योद्धा-राजा छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित फिल्म छावा का विरोध होना शुरू हो गया है। पूर्व राज्यसभा सांसद संभाजीराजे छत्रपति ने शुक्रवार को फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए कुछ दृष्यों को लेकर आपत्ति जताई और कहा कि संभाजी महाराज पर आधारित आगामी ऐतिहासिक फिल्म छावा को सटीकता सुनिश्चित करने के लिए रिलीज से पहले इतिहासकारों को दिखाया जाना चाहिए। छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज, पूर्व सांसद की टिप्पणियां कुछ तबकों के विरोध के बीच आईं, जिन्होंने फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के नृत्य को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसमें विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज और…

Read More

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां जमीनी विवाद में अपने ही देवर को कलयुगी भाभी ने बेटे के साथ मिलकर मार डाला और जला दिया. पहले भाभी ने देवर को बिजली के पोल से बांधकर बेहरमी से पीटा. जब शख्स ने दम तोड़ दिया, तो मिट्टी का तेल छिड़कर जला दिया. पुलिस ने घर के पीछे से अध जला शव बरामद किया है. मृतक के सिर में गहरा जख्म का निशान बताया जा रहा है. मृतक सुधीर की भाभी नीतू देवी उसके बेटे के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. हत्या की जानकारी…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव से ठंड कम हो गई। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की वजह से दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद ठंडी और शुष्क हवाओं के आने की संभावना है। जिससे न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इससे ठंड लौट सकती है। वहीं आज शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होने वाली है। इसके बाद रात के पारा में आगामी चार दिनों तक कोई विशेष…

Read More

खरगोन: लोकमाता अहिल्या देवी होलकर की राजधानी कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के महेश्वर में मोहन सरकार की कैबिनेट ने विकास योजनाओं पर मंथन किया. अहिल्या देवी की 300वीं जयंती पर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना के साथ लोकमाता अहिल्या देवी की प्रतिमा का अनावरण किया गया. सरकार ने अहिल्या की नगरी में 1000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की घोषणा की. 982.59 करोड़ रुपये की महेश्वर जानापाव माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का नामकरण माता अहिल्या बाई के नाम पर करने की घोषणा की गई. इससे न सिर्फ खरगोन बल्कि इंदौर और धार जिले के 123 गांवों के 28 हजार हेक्टेयर…

Read More