Author: News Desk

नई दिल्ली । पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने कहा कि खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने कंपनी को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने को लेकर एक विशेष बैच की पैक की गई लाल मिर्च पाउडर को वापस मंगाने का निर्देश दिया है। कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने इस संबंध में 13 जनवरी को एक आदेश जारी किया था। कंपनी ने कहा, खाद्य सुरक्षा नियामक ने पतंजलि फूड्स को निर्देश दिया है कि वह पूरे बैच (बैच नंबर – एजेडी2400012) की पैक की गई लाल मिर्च पाउडर को वापस मंगाए, क्योंकि…

Read More

भोपाल । भारतीय किसान संघ 5 फरवरी को राजधानी भोपाल में वल्लभ भवन का घेराव करेगा। भारतीय किसान संघ मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर भोपाल में धरना प्रदर्शन होगा। किसान संघ ने गेहूं का भाव 2700 रुपए क्विंटल और धान का भाव 3100 रुपए क्विंटल की मांग, किसानों पर दर्ज झूठे केस वापस लेने, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, ऑनलाइन रिकॉर्ड, नक्शा सुधारने आदि मांग शामिल है। धरना प्रदर्शन के बाद वल्लभ भवन का घेराव किया जाएगा। वहीं मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है तो बीजेपी ने भी पलटवार…

Read More

नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा 26 जनवरी से दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर सकती हैं। कांग्रेस के अभियान प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ नेता ने उम्मीद जाहिर की कि प्रियंका गांधी वाड्रा 26 जनवरी की शाम को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अपनी पहली रैली को संबोधित कर सकती हैं। सभी कांग्रेस उम्मीदवारों ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) से अनुरोध किया है कि प्रियंका उनकी सीट पर प्रचार करें। हालांकि, प्रियंका गांधी वाड्रा केवल महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगी। कांग्रेस ने चुनाव से पहले लोगों से पांच वादे किए…

Read More

दुर्ग । भिलाई स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्रीन वैली में शराबी युवकों ने गेट खोल रहे गार्ड को कार से ऐसी ठोकर मारी की वह 10 फीट दूर जा गिरा। कार की ठोकर से गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्मृति नगर पुलिस ने शराबी युवकों को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रीन वैली में गुरुवार आधीरात की यह घटना बताई जा रही है। शराब के नशे में कार क्रमांक सीजी 07 बीजे…

Read More

इंदौर: इंदौर में पहली बार किसी युवक के खिलाफ भीख मांगने का मामला दर्ज हुआ है। युवक ने भंवरकुआं चौराहे पर एक महिला को भीख दी। युवक ने महिला को भीख में 10 रुपए दिए। मामले को लेकर उन्मूलन दल ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। भंवरकुआं थाने में मामला दर्ज: दरअसल, भिक्षा मुक्ति अभियान के तहत जिले में भिक्षा लेना और देना दोनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके चलते गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की भिक्षा उन्मूलन दल ने भंवरकुआं थाने में एफआईआर दर्ज कराई। वाहन चालक ने दी भीख इधर, दो बार भीख…

Read More

रायपुर भारत सरकार ने राज्य विकास समन्वय व निगरानी समिति (राज्य स्तरीय दिशा समिति) में बिलासपुर निवासी अभिनंदन सिंह को सदस्य नियुक्त किया है. इस समिति के अध्यक्ष राज्य के मुख्यमंत्री होते हैं. राज्य स्तरीय दिशा समिति के पास केंद्र की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के समन्वय और निगरानी का अधिकार होता है. इस उच्च स्तरीय समिति के राज्य के मुख्यमंत्री अध्यक्ष तो चीफ सेक्रेटरी मेंबर सेक्रेटरी होते हैं. इनके साथ समिति में पक्ष-विपक्ष के चुने हुए सांसद, विधायक और सचिव स्तर के चयनित अधिकारी सदस्य होते हैं. विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत खर्च की जाने वाली सार्वजनिक निधियों के अधिकतम उपयोग…

Read More

रायपुर: मुंबई में हाल ही में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट ने छत्तीसगढ़ के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के द्वार खोल दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंबई में अमेरिकी महावाणिज्य दूत और रूसी महावाणिज्य दूत से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताई और राज्य के अनुकूल कारोबारी माहौल की सराहना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नई औद्योगिक नीति के कारण छत्तीसगढ़ को अब तक लगभग एक लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। ये प्रस्ताव हाल ही में रायपुर, दिल्ली और मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट समिट के दौरान प्राप्त हुए थे।…

Read More

सारंगढ़-बिलाईगढ़ वन विभाग ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शिकारी को गिरफ्तार किया है. दोनों के खिलाफ तेंदुआ को जाल बिछाकर मारने का आरोप है. आरोपियों के पास से वन विभाग ने भारी मात्रा में बिजली और फैसिंग तार जब्त किया है. जानकारी के मुताबिक, धनी गांव पैकिंग क्षेत्र के जंगल में 12 जनवरी को तेंदुआ का शिकार किया गया था. इसकी सूचना पर वन विभाग और डॉग टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया. जिसके बाद मुखबीर और डॉग के संदेह पर टीम ने धनीगांव निवासी राम सिंह बरिहा और जय नारायण पटेल को हिरासत लिया गया.…

Read More

कोरबा घर से कुछ किलोमीटर दूर नाले के पास कक्षा सातवीं के छात्र की लाश पेड़ पर लटकी मिली है. इसकी सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना स्थल से बीयर की बोतल, पानी पाउच और चाकू बरामद किया गया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, मृतक 14 वर्षीय अनुराग श्रीवास कल शाम से घर से लापता था. परिजनों ने इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी थी. सुबह घर से कुछ दूरी पर अनुराग की लाश पेड़ पर लटकी…

Read More

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि भारत के पर्यटन मानचित्र पर छत्तीसगढ़ एक उभरता हुआ राज्य है। छत्तीसगढ़ का प्राकृतिक सौंदर्य विलक्षण है। हमारा राज्य ऐतिहासिक, पुरातात्विक, धार्मिक और प्राकृतिक धरोहरों के साथ गौरवशाली प्राचीन लोक संस्कृति का भी अद्वितीय उदाहरण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने पर्यटन को उद्योग का दर्जा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इससे राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़…

Read More