Author: News Desk

धमतरी। तहसीलदार की असिस्टेंट प्रोफेसर बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। असिस्टेंट प्रोफेसर छुट्टियों में रायपुर में अपने परिवार के साथ थी। धमतरी लौटते ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले सुसाइड नोट भी मृतिका ने छोड़ा है। मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है। धमतरी के नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय में 27 वर्षीय सुषमा साहू अतिथि प्राध्यापक के पद पर पदस्थ थीं। वह रसायन शास्त्र की प्रोफेसर थी। वह रुद्री थाना क्षेत्र के कैलाशपति नगर में किराए के मकान में रहती थीं। सुषमा साहू के पिता नारायण लाल साहू पूर्व में धमतरी में ही भू…

Read More

पीएम आवास की बनती पक्की दीवारों में सज रही परिवार की खुशियां रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा है कि राज्य में लोगों को पक्का आवास सुलभ हो सके। यही कारण है कि राज्य सरकार के प्रथम कैबिनेट की बैठक में ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् 18 लाख परिवारों को आवास की स्वीकृति दी गई थी। गाँव में मजदूरी कर कच्चे मकान में मुसीबतों के साथ जिंदगी गुजारते आए झूल सिंह और उनकी पत्नी फुलकुँवर को नहीं लगता था कि वे भी कभी पक्का मकान बना पाएंगे। उनकी जिंदगी तो जब कभी कुछ काम मिले तो उनकी…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 307.96 करोड़ रुपए की लागत से पेव्ड शोल्डर मानक के साथ 4 लेन में केशकाल बाईपास निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने पर प्रदेशवासियों विशेषकर बस्तर अंचल की जनता की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह बाईपास केशकाल घाट खंड में यातायात बाधाओं को दूर कर सुगम, सुरक्षित व निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार में तेजी से बस्तर अंचल का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति केंद्र और राज्य सरकार की समन्वित…

Read More

इंजेक्शन वेल तकनीक से भूजल स्तर बढ़ाने की पहल रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों में जल संरक्षण एवं संचयन के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं इसी तारतम्य में बिलासपुर जिले में जल संरक्षण एव जल संचय के वृहद प्रयास किये जा रहे है। जिला प्रशासन द्वारा मोर गांव मोर पानी महाअभियान के तहत इस दिशा में कार्ययोजना बनाकर व्यापक कार्य किये जा रहे है। सुशाासन तिहार में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आगमन कोटा ब्लॉक के ग्राम आमागोहन में हुआ था। ग्राम आमागोहन से ही भूजल स्तर बढ़ाने का प्रयास कलेक्टर श्री संजय…

Read More

जगदलपुर जगदलपुर शहर के प्रतापगंज पारा स्थित एक बैंक में अचानक से देर रात आग लग गई। मामले की जानकारी लगते ही आमजनों से लेकर पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर आ पहुंची। आग में बैंक के अंदर रखा सामान जल गया। फायर बिग्रेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि रात करीब 11 से 12 बजे के बीच पुलिस को सूचना मिली कि प्रतापगंज पारा स्थित यूनियन बैंक से अचानक से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। बैंक के आसपास रहने वाले लोगों में…

Read More

मथुरा। मथुरा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया है। गोविंद नगर इलाके में रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक साथ 6 मकान अचानक से भरभराकर गिर गए। अबतक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। 10-12 लोगों के अभी भी दबे होने की खबर है। सूचना मिलने पर पुलिस, नगर निगम, प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर पहुंची हैं। रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। मृतकों की पहचान तोताराम (38), दो सगी बहनें यशोदा (6) और काव्या (3) के तौर पर हुई है। सभी 6 मकान जो ढहे हैं,…

Read More

जगदलपुर जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बीती रात फिर एक तेज रफ्तार वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में वाहन में सवार 18 लोगों में से 2 की मौत हो गई जबकि 6 की हालत गंभीर है। घटना के बाद छोटे डोंगर थाना पुलिस ने राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जानकारी देते हुए छोटे डोंगर थाना प्रभारी ने बताया कि यह सड़क हादसा भूमका के पास देर रात को हुआ है। इस वाहन में धमतरी जिले के ग्राम बोरई तहसील बेलर के सभी लोग थे, जो…

Read More

नई दिल्ली। भारत में कोरोना का गदर जारी है। हर दिन कोरोना मरीजों की मौत हो रही है। बीते 24 घंटे में 10 कोरोना मरीजों ने जान गंवाई है। सबसे ज्यादा केरल में 5 लोगों की मौत हुई है। जबकि दिल्ली में 3 और महाराष्ट्र में एक मरीज की मौत हुई है। वहीं जनवरी से अब तक कोरोना से 97 मरीजों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 7383 पहुंच गई है। केरल में सबसे अधिक एक्टिव मरीज है। यहां मरीजों की संख्या 2007 है। दूसरे नंबर पर गुजरात…

Read More

भाटापारा बलौदाबाजार बलौदा बाजार जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र के ग्राम खपरिडीह से खनन माफियाओं की हैवानियत की तस्वीर सामने आई है। मुखबिरी के शक में एक युवक को गांव के चौक पर खंभे से बांधकर लाठी, डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। यह अमानवीय घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। सूत्रों के अनुसार पीड़ित युवक पूर्व में अवैध खनन में लगे कुछ ट्रैक्टरों को पकड़वाने की कार्रवाई में शामिल रहा है। इसी बात को लेकर गांव के खनन माफिया उससे रंजिश रखते थे और…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दैनिक नवप्रदेश के 14वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘राष्ट्रीय परिदृश्य में उभरता छत्तीसगढ़’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। वर्ष 2014 में भारत जहाँ आर्थिक दृष्टि से विश्व में 10वें स्थान पर था, वहीं आज चौथे स्थान पर पहुँच चुका है, और शीघ्र ही हम तीसरे स्थान पर पहुँचने की ओर अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए…

Read More