Author: News Desk

नोएडा: सेंट्रल नोएडा के कोतवाली फेज 2 में पुलिस ने दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगने से घायल कर दिया. इस दौरान पुलिस ने उसके साथी को भी घेराबंदी कर दबोच लिया. यह कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई रेकी के बाद की. चोरी की मोटरसाइकिल और हथियार बरामद पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और अन्य सामान बरामद किया है. यह कार्रवाई पुलिस की चेकिंग के दौरान हुई, जब बिना नम्बर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने रुकने का इशारा नजरअंदाज…

Read More

कोहरे और शीतलहर की चपेट में चल रहे उत्तर भारत में बुधवार को ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। कश्मीर घाटी में रात का तापमान अधिकांश इलाकों में शून्य से नीचे रहा। राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में यह जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है। बारिश और बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में कुछ जगहों पर तापमान और गिर सकता है। हालांकि, राजधानी दिल्ली में दोपहर में धूप खिलने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सप्ताह के अंत में…

Read More

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरूपति मंदिर में बुधवार को भगदड़ मचने से अब तक छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टोकन वितरण के दौरान हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तिरुपति विष्णु निवासम में हुई जहां टोकन बांटे जा रहे थे। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात तिरुमाला हिल्स पर भगदड़ में तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। इस बीच, कुछ महिला श्रद्धालुओं और घायल व्यक्तियों…

Read More

दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। सभी राजनीतिक दल तैयारियों में लग चुके हैं। हालांकि, वोटिंग से पहले ही इंडिया गठबंधन से अलग लड़ रही कांग्रेस से इंडिया गठबंधन की ज्यादातर पार्टियों ने दूरी बना ली है। समाजवादी पार्टी और TMC ने दिल्ली में AAP (AAP) को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इस कदम का कांग्रेस पर क्या असर पड़ेगा? क्यों केजरीवाल को अखिलेश और ममता बनर्जी से मिला समर्थन कांग्रेस के लिए नई टेंशन खड़ा करेगा। कांग्रेस को डबल झटका दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP का सीधा मुकाबला तो BJP से…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बयान को बेहूदा बताया और कहा कि फालतू की चर्चा करने से बेहतर है मुद्दों की बात की जाए। दरअसल बिधूड़ी ने सड़कों को लेकर विवादित बयान दिया था, जिस पर प्रियंका से सवाल किया गया, जिसे उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मियों तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने बुधवार को अपने एक बयान में कहा कि भाजपा नेता ने बहुत ही बेहूदा बयान दिया है। उन्होंने कहा…

Read More

बेलगावी। कर्नाटक बेलगावी जिले में एक शख्स को कागजों में मृत घोषित कर दिया जबकि वह जिंदा है और 62 साल का है। उसने कार्यालयों के कई चक्कर लगाए लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वहीं, व्यक्ति बेलगावी के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद रोशन के कार्यालय में बिना परमिशन के घुस गया और उनसे अनुरोध किया उसको जीवित साबित करने में मदद करें। रिपोर्ट के अनुसार, अपने मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ गए गणपति काकटकर ने एक डेटा एंट्री ऑपरेटर द्वारा की गई गलती को सुधारने की मांग की थी, जिसने उन्हें मृत घोषित कर दिया था, जिसके कारण उनका आधार कार्ड, बैंक…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ज़ोर दिया हैं। रायगढ़ के विधायक एवम् वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के पैथोलॉजी विभाग द्वारा दिनांक 10 जनवरी से 12 जनवरी तक इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैथोलाजिस्ट्स एंड माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स के (कैप्कॉन 2024-25) छत्तीसगढ़ चैप्टर का तीन दिवसीय 20वाँ वार्षिक वर्कशॉप और कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। छतीसगढ़ की परिस्थिति को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए इस कॉन्फ्रेंस का विषय अनलॉकिंग द सीक्रेट्स ऑफ डिजीज , एडवांसेज in पैथोलॉजी (पैथोलॉजी…

Read More

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार गुरुवार को BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश पदाधिकारियों और अलग-अलग चुनाव कमिटियों के प्रमुख के साथ मीटिंग करेंगे। मैराथन मीटिंग सुबह 10 बजे से शुरू होगी। मीटिंग पहले प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ होगी। उसके बाद एक-एक कर कमिटियों के प्रमुख के साथ मीटिंग का प्लान है। नड्डा की प्रदेश नेतृत्व के साथ पहली बैठक BJP सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बार चुनाव की तैयारियों को लेकर मीटिंग आयोजित हो रही है। जिसमें दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर…

Read More

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बुधवार को दो उपग्रहों को जोड़ने से संबंधित अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग (स्पेडेक्स) को दूसरी बार स्थगित कर दिया है। सात जनवरी को पहली बार स्थगित होने के बाद मिशन को गुरुवार, नौ जनवरी को डॉकिंग के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था। अगर इसरो अपने इस मिशन में सफल रहा तो भारत अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक रखने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इसरो ने डॉकिंग के प्रयोग के स्थगन की जानकारी एक्स पर पोस्ट करके दी। इसरो जानकारी दी कि उपग्रहों के बीच 225 मीटर की दूरी तक पहुंचने के लिए अभ्यास के…

Read More

भोपाल । संगठन चुनाव की गाइडलाइन के अनुसार मप्र में 15 जनवरी तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाना चाहिए, लेकिन अभी तक जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा ही नहीं हो पाई है। दरअसल, मप्र भाजपा में जिलाध्यक्षों के नामों को लेकर मंत्री, सांसद, विधायक में समन्वय नहीं बन पाया है। नामों को लेकर मची रार के बाद अब दिल्ली को समाधान करना है। ऐसे में जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान नहीं हो पाया है। जब तक जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान नहीं होगा अध्यक्ष का चुनाव नहीं होगा। गौरतलब है कि संगठन पर्व में उम्दा प्रदर्शन करने वाला मप्र…

Read More