इंदौर: मध्य प्रदेश में सिविल जज भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मप्र हाईकोर्ट ने सिविल जज भर्ती परीक्षा 2022 के विज्ञापन पर रोक लगा दी है। याचिका दायर की गई आपको बता दें कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में एडवोकेट यूनियन फॉर डेमोक्रेसी एंड सोशल जस्टिस नामक संगठन द्वारा सिविल जज भर्ती परीक्षा 2022 के लिए हाईकोर्ट द्वारा जारी विज्ञापन दिनांक 17/11/23 और शुद्धिपत्र दिनांक 17/02/2024 की संवैधानिकता को लेकर जनहित याचिका क्रमांक WP/40833/2024 दायर की गई थी, जिसमें ओबीसी, एससी और एसटी को प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों में रियायत नहीं दिए जाने की…
Author: News Desk
रायपुर ऑनलाइन कामों में आ रही परेशानियों को लेकर जारी पटवारियों की हड़ताल आज समाप्त हो गई है. आदर्श आचार संहिता और लोगों के कामों को देखते हुए पटवारियों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है. आज से ऑनलाइन काम फिर शुरू करेंगे. राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा है कि पटवारियों से चर्चा जारी थी. आम जनता के हित में उचित निर्णय लिया है. अब प्रदेश में राजस्व संबंधित कामों में तेजी आएगी. बता दें कि शासन से आवश्यक संसाधन की मांग करते हुए पटवारी बीते 9 दिसंबर से काली पट्टी लगाकर काम कर रहे थे. इसके बाद…
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें भारत के प्रजातांत्रिक जीवन मूल्यों और परम्पराओं के प्रति जागरूक करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत अपने लोकतंत्र के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएं। मुख्यमंत्री श्री साय ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं से मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर भारत की लोकतांत्रिक परम्परा का हिस्सा बनने…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर अब प्रशासन ने भी कमर कस ली है. राज्य के साथ ही जिला और अब ब्लॉक स्तर पर कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं. इसके साथ ही डीपीआई के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर आदेश जारी कर दिए हैं. डीपीआई से मिले निर्देश के आधार पर अब शिक्षकों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं. इतना ही नहीं जिन शिक्षकों ने एक महीने पहले छुट्टी के लिए आवेदन किया था, उनके सभी आवेदन और…
दुर्ग भिलाई में लापरवाहीपूर्वक कार चलाने का एक वीडियो सामने आया है. इसमें देर रात एक कार सोसाइटी की ओर तेजी से आते हुए नजर आती है. वीडियो में यह कार सीधे मेन गेट से जा भिड़ी. इस दौरान एक गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे कॉलोनीवासी अस्पताल लेकर पहुंचे. पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जानकारी के अनुसार, स्मृतिनगर थाना क्षेत्र के ग्रीन वैली कॉलोनी के गेट में एक तेज रफ्तार कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी. घटना गुरुवार की रात डेढ़ बजे की बताई जा रही है. कॉलोनी में बंद गेट को खोलने…
रायपुर, राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजभवन सचिवालय में राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ ली कि ‘‘हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।’’
इंदौर: क्राइम ब्रांच ने इंदौर के विजयनगर इलाके में संचालित ऑनेस्ट टेक्नोलॉजी नाम की एडवाइजरी कंपनी पर छापा मारा है. यह कंपनी स्कीम नंबर 54 स्थित कृष्णा बिजनेस सेंटर के फ्लैट नंबर 408 से संचालित हो रही थी. धार जिले के एक युवक की शिकायत पर कार्रवाई की गई. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि कंपनी सेबी से मान्यता प्राप्त नहीं है और ग्राहकों को ठगने के लिए फर्जी तरीके अपना रही है. क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और लाइसेंस मांगा, लेकिन आरोपी इसे पेश नहीं कर सके. इसके बाद पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले…
कवर्धा तेज रफ्तार पुलिस स्कॉर्पियो की टक्कर से डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन घायल हो गए. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. इस हादसे में डिप्टी कलेक्टर की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है. यह हादसा कलेक्ट्रेट के सामने हुआ. सिटी कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन लंच करने अपने घर जा रहे थे, इस दौरान कलेक्ट्रेट के सामने ही तेज रफ्तार पुलिस स्कॉर्पियो ने डिप्टी कलेक्टर की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी.
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी बिलासपुर जिले के पुलिस परेड मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मंत्री श्री चौधरी कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगे। मंत्री श्री चौधरी मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। श्री चौधरी शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित करेंगे। साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति होगी।
– टीम इंडिया और भारतीय पवेलियन पर: “यह हम सभी के लिए एक विशेष अवसर है। हमारे प्रधानमंत्री ने हमें एकीकृत पवेलियन बनाने के लिए निर्देशित किया। इसलिए, इस बार पूरी भारतीय टीम एक टीम के रूप में यहां मौजूद है। भारत का पवेलियन सभी राज्यों के पवेलियन के साथ पूरी तरह एकीकृत है। हम अपने वैश्विक भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक परिदृश्य में एक बहुत ही महत्वपूर्ण मोड़ पर दावोस में हैं। दुनिया के सामने आने वाले सभी व्यवधानों और सभी मुद्दों के बावजूद, भारत एक बहुत ही भरोसेमंद देश के रूप में उभरा है जो आईपी अधिकारों का सम्मान करता…