भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़ी शर्मनाक घटनाएं हुई हैं. यहां गीधा थाना क्षेत्र में सुबह ध्वजारोहण समारोह के लिए स्कूल जा रही एक 10 साल की छात्रा के साथ रेप की वारदात हुई है. दुष्कर्म के आरोपी को तो पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है. अगवा कर सूनसान स्थान पर किया दुष्कर्म पुलिस के मुताबिक गीधा थाना क्षेत्र में 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा घर से स्कूल में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकली. वह अभी कुछ दूर ही चली थी कि रास्ते में एक…
Author: News Desk
इंदौर: बाबा साहब अंबेडकर और बापू के नाम पर आज इंदौर में कांग्रेस की 'जय भीम, जय बापू, जय संविधान' रैली होने जा रही है। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। एमपी कांग्रेस ने तस्वीरें शेयर कीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने राहुल-खड़गे के महू आगमन पर लिखा 'मल्लिकार्जुन खड़गे जी और राहुल गांधी जी, आप आज महू आ रहे हैं। महू में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्मस्थली पर बने भव्य स्मारक को जरूर देखें, जिसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बनवाया है। साथ ही बाबा साहब के स्मारक के सामने आंख…
पटना: बिहार में अपराध को जन्म देने वाले विपक्षी नेता हैं. उनके अपराध को हम समेट रहे हैं. अपराध राक्षस होता है और हमारी सरकार उसी राक्षस को मार रही है. नीतीश कुमार की सरकार में कानून का राज है. अगर कोई अपराध का जनक है तो लालू जी के परिवार को इसके लिए फादर ऑफ क्राइम का प्राइज मिलना चाहिए. उनके पाप को हम धो रहे हैं.' भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने ये बातें कहीं. दिलीप जायसवाल ने कहा, तेजस्वी यादव को संविधान और लोकतंत्र का मखौल उड़ाने का संस्कार मिला है. गांधी मैदान में आयोजित…
देश में अभी पति-पत्नी को अलग-अलग आयकर रिटर्न भरना पड़ता है। मगर अब अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में लागू आयकर प्रणाली को देश में अपनाने की मांग उठी है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने पति-पत्नी के लिए संयुक्त आयकर रिटर्न प्रणाली अपनाने का सुझाव केंद्र सरकार को दिया है। अब देखना होगा कि क्या इस बजट में सरकार इस प्रणाली को अपनाती है या नहीं? इन परिवारों को मिल सकता लाभ अलग-अलग आयकर रिटर्न भरने का लाभ उन परिवार को मिलता है, जहां पति-पत्नी दोनों कमाते हैं और किसी एक की सैलरी दूसरे से अधिक होती…
पटना: बिहार की पटना में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया. यह सेक्स रैकेट एक फैमिली रेस्टोरेंट में चलाया जा रहा था. पुलिस को लगातार इस संबंध में शिकायत मिल रही थी. जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में छापा मारा, जहां से पुलिस ने तीन लड़कों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया. साथ ही तीन लड़कियों का भी रेस्क्यू किया. पुलिस का कहना है कि वह मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. पटना के एसबीआर चौक पर रौशनी नाम का एक फैमिली रेस्टोरेंट है. पुलिस को लगातार फैमिली रेस्टोरेंट के नाम…
रायपुर : सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में हम बढ़ रहे आगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर अंबिकापुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया,प्रदेश में 5.62 लाख भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 10 हजार रूपए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और संविधान निर्माताओं के योगदान को किया याद किसानों की खुशहाली के लिए उनके खातों में 49 हजार करोड़ रूपए अंतरित नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खुली विकास की नई राह: जल्द ही नक्सल आतंक से पूरी तरह मुक्त होगा बस्तर रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 76वें…
दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को ओखला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से 5 फरवरी को होने वाले चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार मनीष चौधरी को वोट देने का आग्रह किया. उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) महिला मतदाताओं का व्यक्तिगत डेटा जुटा रही है. ईरानी ने सभा को संबोधित करते हुए लोगों से 5 फरवरी को वोटिंग मशीन पर 'कमल' के निशान वाला बटन दबाने का आह्वान किया. उन्होंने 'AAP' पर महिलाओं के लिए 2,100 रुपये की 'महिला सम्मान योजना' के लिए उन्हें पंजीकृत…
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कवर्धा में एक गुड़ फैक्ट्री में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था. यहां गुड़ में पत्थर का चूरा मिलाकर गुड़ तैयार किया जा रहा था. फैक्ट्री से कई क्विंटल पत्थर का चूरा बरामद किया गया है. इस पत्थर के चूरे की मिलावट गुड़ को वजनदार बनाने के लिए की जा रही थी. अब इस फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ, जहां 620 बोरियों में ये पत्थर का चूरा भरा हुआ रखा था, जिसे बरामद किया गया है. ये फैक्ट्री कबीरधाम के कवर्धा के कुंडा तहसील क्षेत्र के जंगलपुर गांव में चल रही थी,…
जैतहरी एमबी पावर मध्य प्रदेश लिमिटेड के जैतहरी प्लांट परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कंपनी के प्लांट प्रमुख एवं सीओओ श्री आनंद देशपांडे ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी अतिथियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कंपनी के संचालन में अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान की सराहना की और कहा कि एमबी पावर, अन्य निजी औद्योगिक इकाइयों की तरह, विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी निरंतर बिजली उत्पादन में गुणवत्ता और पर्यावरण संतुलन को प्राथमिकता…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह के दौरान कर्तव्य पथ पर कचरा उठाकर स्वच्छ भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक सशक्त उदाहरण पेश किया। इंटरनेट मीडिया पर भी यह वीडियो खूब प्रसारित हो रहा है और लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। मोदी के इस कदम ने सार्वजनिक स्थलों की सफाई और सामुदायिक भागीदारी के महत्व को भी उजागर किया। बड़ा संदेश दे गया ये कदम हुआ यूं कि कर्तव्य पथ पर मोदी प्रोटोकॉल के अनुसार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत करने के लिए तैयार थे। जब उन्होंने धनखड़ के…