दिल्ली: दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण आम लोगों का जीना मुहाल है. यही कारण है कि इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख सख्त रहा है. अब सुप्रीम कोर्ट ने एक और आदेश जारी कर दिया है. इस आदेश के मुताबिक अब सभी व्हीकल चाहे वो छोटे हों या बड़े सभी पर होलोग्राम स्टीकर होना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि इस दौरान PUC सर्टिफिकेट के साथ-साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट होने चाहिए. इसके साथ ही सभी वाहनों पर कलर कोड होना जरूरी है. कलर कोडेड स्टिकर अनिवार्य सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में प्रदूषण नियंत्रण के लिए 1 अप्रैल…
Author: News Desk
खरगोन। भीकनगांव कस्बे से 12 किमी दूर स्थित अजजा बालिका छात्रावास छिरवा में सोमवार को बालिकाओं के साथ दुर्व्यवहार और धार्मिक गतिविधियां थोपने का मामला सामने आया है। कक्षा चौथी और पांचवीं की लगभग 15 बालिकाएं हॉस्टल छोड़कर स्वजन के पास पहुंच गईं। बालिकाओं ने अधीक्षिका रीता खरते पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना, धार्मिक गतिविधियां थोपने और बर्तन धुलाने, गेहूं साफ कराने जैसे काम करवाने के गंभीर आरोप लगाए। बालिकाओं ने यह भी बताया कि अधीक्षिका उन्हें रात में बाईबल पढ़ने और प्रार्थना करने के लिए बाध्य करती थीं। इस प्रकार की गतिविधियां बालिकाओं को मानसिक रूप से परेशान कर…
भोपाल। स्मार्ट पुलिसिंग के लिए उसे अत्याधुनिक तकनीक से लैस करने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में रेडियो ट्रंकिंग सिस्टम अपडेट किया जा रहा है। अब पुलिस कर्मियों को 800 मेगाहर्ट्ज वाले वायरलेस हैंडसेट सेट से मुक्ति दिलाई जाएगी। इसके स्थान पर वे ऐसा डिजिटल वायरलेस सेट उपयोग करेंगे, जिसकी कई विशेषताएं होंगी। एक तो उससे कॉलिंग सुविधा भी होगी और उनके माध्यम से पुलिसकर्मियों की लोकेशन ट्रैक की जा सकेगी। वहीं, उसकी फ्रीक्वेंसी को कोई भी मैच नहीं कर सकेगा। भोपाल पुलिस के पास 2005 के वायरलेस सेट न्यूजीलैंड की एक कंपनी से ये वायरलेस सेट…
दिल्ली: दिल्ली चुनाव में तमाम राजनीतिक दल एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. आरोप- प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. कांग्रेस जो कुछ समय पहले तक केजरीवाल के साथ थी. वो भी अब केजरीवाल पर जमकर हमला बोल रही है. इस पूरी लड़ाई में अगर आम आदमी पार्टी का कोई साथ दे रहा है तो वो है समाजवादी पार्टी. अखिलेश यादव ने चुनाव के पहले ही समर्थन का ऐलान कर दिया था. तो वहीं अब सपा प्रमुख अपने सांसदों के साथ अरविंद केजरीवाल लिए वोट मांगने दिल्ली की सड़को पर उतरने वाले हैं. 30 जनवरी को रोड शो…
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार विद्यार्थियों को मुख्य उत्तरपुस्तिका में ही पूरा प्रश्नपत्र हल करना होगा। यह उत्तरपुस्तिका 32 पेज की होगी। अभी तक 20 पेज की उत्तरपुस्तिका दी जाती थी। उत्तरपुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर बार कोड भी लगा रहेगा, जिससे इसके हेरफेर की संभावना नहीं रहेगी। नहीं मिलेगी सप्लीमेंट्री कॉपी विद्यार्थी को विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं मिलेगी। बोर्ड परीक्षा को लेकर सोमवार को माशिमं और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। इसमें यह निर्णय भी…
* सीएम डॉ मोहन यादव 31 जनवरी तक जापान यात्रा पर * जीआईएस के लिए उद्योगपतियों-निवेशकों को देंगे आमंत्रण * लोगों को बताएंगे क्यों करें मध्य प्रदेश में निवेश टोक्यो/भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 28 जनवरी को जापान की राजधानी टोक्यो में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात इम्पीरियल होटल में हुई। इस मुलाकात के दौरान दोनों ने भारत-जापान के बीच मजबूत और ऐतिहासिक रिश्तों पर चर्चा की। सीएम यादव और जॉर्ज ने इस बात पर भी फोकस किया कि आगे इन रिश्तों को कैसे और प्रगाढ़ किया जाए, ताकि मध्य प्रदेश…
रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रवास के दौरान गरियाबंद लाईवलीहुड कॉलेज का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के कौशल उन्न्यन के लिए चलाए जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम की जानकारी ली। साथ ही कॉलेज में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों से आवश्यक चर्चा की। राज्यपाल श्री डेका ने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के फायदे एवं उपयोग की जानकारी ली। युवाओं से चर्चा कर राज्यपाल श्री डेका ने विभिन्न कौशल उन्नयन कार्यक्रमों का लाभ लेकर स्वयं का बेहतर कौशल विकास करने को प्रेरित किया।
कोच्चि। केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को झूठे आरोप लगाने के लिए नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेस (एनडीपीएस) एक्ट समेत विभिन्न कानूनों में निर्धारित असमान दंड को लेकर चिंता व्यक्त की। साथ ही कहा कि संसद को झूठे आरोपों के लिए दंड के प्रविधानों में खामियों को दूर करना चाहिए। जस्टिस पीवी कुन्नीकृष्णन की पीठ ने यह टिप्पणी एवं सुझाव नारायण दास नामक व्यक्ति की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए दिए। झूठे आरोप से जिदंगी बर्बाद हो सकती नारायण दास ने अपनी बहू शीला सनी पर ड्रग्स रखने का झूठा आरोप लगाया था जिसकी वजह से उसे 72…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जनवरी यानी आज ओडिशा और उत्तराखंड का दौरा करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी भुवनेश्वर के जनता मैदान में उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह उत्तराखंड के देहरादून जाएंगे और शाम करीब 6 बजे 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। ओडिशा में प्रधानमंत्री भुवनेश्वर में उत्कर्ष ओडिशा – मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन करेंगे। ओडिशा सरकार द्वारा आयोजित इस प्रमुख वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन का उद्देश्य राज्य को पूर्वोदय विजन के केंद्र के साथ-साथ भारत में एक प्रमुख…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका संबंधों को और ऊंचाई पर ले जाने, वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। ट्रंप ने 20 जनवरी, 2025 को ही अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। फिर से राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद ट्रंप की मोदी के साथ यह पहली बातचीत थी। शांति, समृद्धि और सुरक्षा पर मिलकर काम करेंगे मोदी ने एक्स पर लिखा- ''अपने प्रिय मित्र डोनाल्ड ट्रंप से बात करके अत्यंत खुशी हुई। उनकी ऐतिहासिक विजय…