Author: News Desk

चीन के एआई डेवलपर डीपसीक के वैश्विक शेयर बाजार में एक बड़ा भूचाल आ गया है। इसके असर से, दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों ने सोमवार को कुल 108 अरब डॉलर का नुकसान झेला। इसमें एनवीडिया के को-फाउंडर जेनसन हुआंग का नाम भी शामिल है। कम लागत वाले चीन के एआई मॉडल ने बढ़ाई दुनिया की चिंता कम लागत वाले चीन के एआई मॉडल डीपसीक ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इस चिंता के कारण दुनिया भर के निवेशकों ने सोमवार को टेक कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली की। इसके असर से टेक शेयरों पर आधारित इंडेक्स…

Read More

पटना: सोमवार को प्रयागराज और दिल्ली जाने के लिए यात्री पटना जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने आए, मगर ट्रेन की बोगी को उसमें बैठे यात्रियों ने बंद कर दिया. जिससे लोग ट्रेन में चढ़ नहीं सके. जानकारी के मुताबिक सोमवार 7:30 बजे प्रयागराज होते हुए दिल्ली जाने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393) पटना जंक्शन पर पहुंची थी. इस दौरान यहां पर एक बोगी को आम लोगों ने अतिक्रमण कर लिया. जिसकी वजह से रिजर्व टिकट लेकर सफर करने वाले यात्री दरवाजा बंद होने की वजह से ट्रेन में चढ़ नहीं पाए. कुछ बोगियों के गेट को अंदर से बंद कर दिया…

Read More

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 323.76 अंक चढ़कर 75,689.93 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 77.25 अंक चढ़कर 22,906.40 अंक पर पहुंच गया। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे गिरकर 86.55 डॉलर पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,015.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। ऐसी रही बाजार की चाल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बैंकिंग प्रणाली में नकदी बढ़ाने के उपायों की घोषणा के बाद बैंकिंग शेयरों में भारी खरीदारी…

Read More

दिल्ली: दिल्ली के बुराड़ी इलाके स्थित कौशिक एन्क्लेव में सोमवार शाम चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत जमींदोज हो गई। तेज धमाके के साथ ही घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 12 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। इसके बाद खुद ही राहत और बचाव कार्य में जुट गए। खबर मिलने के बाद पुलिस के अलावा दमकल विभाग, आबदा प्रबंधन, सिविल डिफेंस, निगम का दस्ता और कैट्स एंबुलेंस मौके पर पहुंची। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। घटना के…

Read More

चेन्नई। इस्लामिक स्टेट मॉड्यूल के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कार्रवाई की है। तमिलनाडु में ISIS से जुड़े 15 ठिकानों पर मंगलवार (28 जनवरी) को छापेमारी की गई। सीरकाजी और थिरुमुलैवासल में तलाशी ली गई। यह जांच ISIS के उस मॉडल के खिलाफ हो रही है, जिसके जरिए युवाओं को कट्टरपंथ बनाया जा रहा है। केरल, तमिलनाडु के युवाओं को ISIS में भर्ती कराने की कोशिश हो रही है। चेन्नई के कई इलाकों में छापेमारी जारी चेन्नई के मायिलादुथुरई समेत कई इलाकों पर एनआईए की छापेमारी जारी है। अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। एजेंसी ने 25 जनवरी को…

Read More

नोएडा: दिल्ली के एक डॉक्टर की हत्या ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कुलेसरा स्थित संजय विहार कॉलोनी में उनके ही मकान में की गई. उनका शव रविवार को उनके कमरे में खून से लथपथ पाया गया. इस हत्या के बाद से दो किरायेदार एक पुरुष और एक महिला गायब हैं. जिससे पुलिस की जांच का दायरा इन दोनों पर केंद्रित हो गया है. 24 जनवरी को किरायेदारों को दिया था कमरा डॉक्टर दिनेश गौड़ का शव तब मिला जब उनके बेटे अमन ने उन्हें कॉल किया और फोन बंद आया. अमन को पता चला कि उनके पिता कुलेसरा के मकान पर…

Read More

छत्तीसगढ़ में 17.46 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की बोनी छत्तीसगढ़ में 17.46 लाख हेक्टयर क्षेत्रों में चना, गेहू, मटर, अलसी, सरसों, मक्का, रागी सहित विभिन्न रबी फसलों की बोनी रबी फसल के लिए किसानों को मिला 445 करोड़ रूपए का कृषि ऋण रायपुर छत्तीसगढ़ में 17.46 लाख हेक्टयर क्षेत्रों में चना, गेहू, मटर, अलसी, सरसों, मक्का, रागी सहित विभिन्न रबी फसलों की बोनी हो चुकी है, जो कुल बोनी का 91 प्रतिशत है।कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खरीफ सीजन की तरह रबि सीजन के लिए भी अल्पकालीन कृषि ऋण का भी प्रावधान किया गया है। अब तक…

Read More

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका की अध्यक्षता में गरियाबंद कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से चर्चा की। राज्यपाल डेका ने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करते हुए शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की अपेक्षा की। उन्होंने बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सुपोषण एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों एवं आयोजनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। राज्यपाल ने जिले में कौशल विकास अंतर्गत किये जा रहे कार्यो की जानकारी लेकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने आजीविका मूलक गतिविधियों में संलग्न…

Read More

नोएडा: थाना सेक्टर-24 पुलिस ने हाल ही में सेक्टर-56T पॉइंट के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा. जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे भागने की कोशिश करने लगे. पुलिस ने लगभग एक किलोमीटर तक इन बदमाशों का पीछा किया. इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप एक बदमाश बाइक से गिर गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. दूसरा बदमाश में सफल गिरफ्तार किए गए बदमाशों में से एक की पहचान विजय सिंह उर्फ अजूबा उर्फ ढाबा…

Read More

सिरगिट्टी क्षेत्र में ढलाई के समय छत गिर गई। जिससे मलबे में महिला सहित कुछ मजदूर दब गये। हादसे में इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मलबा हटाकर मजदूरों को अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दरअसल, सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर ए में एक फैक्टरी का भवन बन रहा है। सोमवार की शाम पहले तल की छत पर ढलाई चल रही थी। इसी दौरान करीबन शाम के समय छत भसक कर नीचे गिर गई। जिसमें नीचे में काम कर रहे मजदूर राजकुमारी, मोनू ध्रुव,अशोक साहू, दुर्गेश साहू मलबे में दब गए। मजदूरों के…

Read More