Author: News Desk

दिल्ली: पश्चिमी जिला की ATS टीम ने हाल ही में दो शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है. इन पर पहले से ही चार दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. यह गिरफ्तारी मायापुरी और इंद्रपुरी क्षेत्र में हुई. गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान सागर उर्फ काला और मोहित उर्फ घोष के रूप में हुई है. सागर सुल्तानपुरी का निवासी है और इसके खिलाफ 38 आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, मोहित उत्तम नगर का रहने वाला है, जिस पर भी सात आपराधिक मामले दर्ज हैं. बरामद किए गए मोबाइल फोन पश्चिमी जिला ATS को गुप्त सूचना मिली थी कि ये…

Read More

भिंड: भिंड कलेक्टर पर गुरुवार देर रात रेत माफिया ने हमला कर दिया। कलेक्टर उमरी इलाके में रेत का अवैध खनन रोकने गए थे। बदमाशों ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाने के लिए पथराव कर दिया। कलेक्टर के सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की दरअसल कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि रेत की अवैध तस्करी हो रही है. इसे पकड़ने के लिए उन्होंने खुद बीड़ा उठाया। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव गुरुवार रात ककारा रेत खदान का निरीक्षण करने के लिए प्राइवेट वाहन से निकले…

Read More

दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने BCCI के जोन 21 में खेलने वाले क्रिकेटर यश भारद्वाज के खिलाफ केस दर्ज किया. यश और उसके परिजनों पर आरोप है कि उन्होंने अरुणाचल प्रदेश से क्रिकेटर का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस एक अधिकारी ने बताया कि एक NGO की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है. पालम थाने की पुलिस ने क्रिकेटर यश भारद्वाज के खिलाफ अरुणाचल प्रदेश से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का एक मामला दर्ज किया. क्रिकेटर यश भारद्वाज अपने परिवार के साथ…

Read More

सतना यह घटना एक युवक की दुखद मौत से जुड़ी हुई है, जो सड़क के किनारे बने एक घर के बाहर आराम कर रहा था। बताया गया है कि युवक सड़क के किनारे आराम से बैठा हुआ था, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद डाला। ट्रक का चालक उसे देख नहीं पाया या फिर गाड़ी की रफ्तार बहुत अधिक थी, जिस कारण यह हादसा हुआ। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटनाएँ अक्सर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन न करने या तेज रफ्तार गाड़ियों के कारण घटित होती हैं। इस मामले में युवक सड़क के किनारे…

Read More

भोपाल । अभी तक मप्र में जो पराली प्रदूषण फैला रही थी, उससे अब बिजली का उत्पादन होगा। दरअसल, प्रदेश सरकार ताप विद्युत गृहों में कोयले के साथ पराली का उपयोग करने की योजना बना रही है। अगर यह प्रयोग सफल होता है तो कोयला खरीदी में होने वाले खर्च से 1250 करोड़ प्रति वर्ष की बचत राज्य सरकार को होगी।गौरतलब है कि देश में सर्वाधिक वन आवरण होने के बाद भी प्रदेश में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। हवा में प्रदूषण की बढ़ती मात्रा का कारण सडक़ की धूल, वाहन और उद्योगों के साथ-साथ पराली (नरवाई) जलाने…

Read More

दमिश्क। अमेरिकी सेना ने गुरुवार को अलकायदा से जुड़े आतंकवादी संगठन के सीनियर आतंकवादी मोहम्मद सलाह अल-जबीर को मौत के घाट उतार दिया। सीरिया के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक हवाई हमले में मोहम्मद सलाह अल-जबीर की मौत हुई। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि यह हवाई हमला आतंकियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए की गई। जाबीर हुरार्स, अल-दीन नामक ग्रुप से जुड़ा था। यह ग्रुप अलकायदा का सहयोगी संगठन है। सीरिया में तख्तापलट के बाद चल गई बशर की सत्ता बता दें कि सीरिया में कुछ दिनों पहले तख्तापलट हुआ था। बशर-अल असद की…

Read More

यरुशलम। इजराइल ने गुरुवार को 110 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना शुरू कर दिया, इससे पहले दिन में गाजा पट्टी में आठ बंधकों को उग्रवादियों द्वारा मुक्त कर दिया गया था। इजरायल ने फलस्तीनी कैदियों की रिहाई देर से शुरू की, जिसको लेकर हमास ने आपत्ति जताई थी। रेडक्रास पर हजारों हथियारबंद लड़ाकों की मौजूदगी इजरायल ने हजारों हथियारबंद लड़ाकों की मौजूदगी और उनके उत्तेजक-कोलाहलपूर्ण आचरण पर आपत्ति जताई है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस माहौल पर मध्यस्थों का ध्यान आकर्षित किया है। जिन इजरायली बंधकों को गुरुवार को रिहा किया गया उनमें शामिल 29 वर्षीय आर्बेल येहुद को सात…

Read More

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 1990 के दशक में कांग्रेस ने दलितों, वंचितों और पिछड़ों के हितों की अनदेखी की। पार्टी इनके हितों की उस तरह रक्षा नहीं कर पाई जैसे करनी चाहिए थी। राहुल ने कहा, अगर कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों का भरोसा बनाए रखा होता, तो कभी आरएसएस सत्ता में नहीं आती। दिल्ली के गालिब ऑडिटोरियम में दलित इन्फ्लुएंसर्स के एक कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह पार्टी में आंतरिक क्रांति लाएंगे। दलितों व पिछड़ों को संगठन से जोड़ेंगे। दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों व वंचितों का समग्र विकास होना चाहिए। केवल राजनीतिक और सामाजिक…

Read More

रायपुर ’विकास की धुरी स्थानीय समुदाय की सहभागिता, विश्वास एवं जागरूकता पर ही केन्द्रित होती है। फिर वह चाहे योजनाओं का धरातलीय क्रियान्वयन से लेकर नवाचार की पहल हो या फिर सुरक्षा से जुड़े मुद्दे हो सर्वप्रथम सामाजिक भरोसा हासिल करना, पहली प्राथमिकता होनी चाहिए और मुझे खुशी है कि जिला एवं पुलिस प्रशासन इन्हीं मानकों को ध्यान में रखकर बेहतर कार्य कर रहा है’’। दंतेवाड़ा संयुक्त जिला कार्यालय के डंकनी सभा कक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल रमेन डेका ने उक्त आशय के विचार जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की परिचर्चा सह बैठक में व्यक्त किए। उन्होंने आगे कहा…

Read More

माइक्रोसॉफ्ट और मेटा के सीईओ ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को विकसित करने पर किए गए बेतहाशा खर्च का बचाव करते हुए कहा है कि नए क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए यह महत्वपूर्ण था। दरअसल, कम लागत में तैयार किए गए चीनी एआई चैटबाट डीपसीक के सफल होने के बाद इन दोनों कंपनियों के बिजनेस मॉडल पर सवाल उठने लगे हैं। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कही ये बात माना जा रहा है कि यह कम लागत पर अमेरिकी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर परिणाम देता है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा, पूंजीगत व्यय और बुनियादी ढांचे में…

Read More