Author: News Desk

रायपुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2026 तक नक्सलियों के सफाए का लक्ष्य दिया है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ में फोर्स तेजी से नक्सलियों खत्म करने के लिए डटी हुई है। 9 जनवरी को सुबह बीजापुर में सुरक्षाबल ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। इस साल अब तक 87 नक्सलियों को तो पिछले साल 239 को खत्म किया गया था। गृहमंत्री अमित शाह ने सख्त चेतावनी दी थी कि नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट आएं, वरना उन्हें पाताल से भी खोजकर मारा जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने बस्तर में चार हजार अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए हैं। 2024 में सुरक्षाबलों…

Read More

सूरजपुर छत्तीसगढ़ के सरगुजा से संभाग एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो सूरजपुर से सामने आया है. इस वीडियो में भाजपा विधायक मंच से बगावत करने वालों को धमकी देती हुईं नजर आ रही हैं. सूरजपुर जिले के प्रतापपुर से विधायक शंकुलता पोर्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. विधायक पोर्ते चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मंच से पार्टी से बगावत करने वालों को चेतावनी या कहिए धमकी दे रही हैं. विधायक शकुंतला पोर्ते जरही नगर पंचायत में आयोजित सभा के दौरान खुले मंच से अपने ही पार्टी के बागी प्रत्याशियों को कहा बगावत करने…

Read More

रायपुर राजधानी रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के बीच गोल बाजार इलाके में रविवार देर रात गोली चलने से इलाके में दहशत का माहौल है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी टप्पू और कलीम को गिरफ्तार किया है. पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, उर्स चादर निकालने के दौरान गोली चलाई गई. इसकी सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, एडिशनल एसपी लखन पाटले समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर की मामले की जांच की. इस मामले में पुलिस टप्पू और कलीम को गिरफ्तार कर दोनों से पूछताछ कर रही है. वहीं घटना स्थल…

Read More

रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल देश की प्रगति की चिंता ही नहीं करते, बल्कि वे युवाओं से विशेष जुड़ाव रखते हैं। उनका यह प्रयास है कि भावी पीढ़ी सही निर्णय ले, जीवन की परीक्षाओं को आत्मविश्वास के साथ दे और देशहित में अपनी ऊर्जा का सर्वोत्तम उपयोग करे। प्रधानमंत्री की यह सोच "परीक्षा पे चर्चा" के माध्यम से मूर्त रूप लेती है, जो देश के करोड़ों छात्रों और उनके अभिभावकों को संबल प्रदान करने वाली पहल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित "परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।…

Read More

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की बेटी और पर्वतारोही निशा यादव को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी किलिमंजारो (5895 मीटर) पर भारत का तिरंगा लहराने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इसे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि निशा की यह उपलब्धि दृढ़ संकल्प, संघर्ष और आत्मविश्वास की मिसाल है। निशा की सफलता ने यह साबित कर दिया कि संकल्प और समर्पण से कोई भी शिखर असंभव नहीं है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटी निशा की सफलता संपूर्ण छत्तीसगढ़ के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि है। निशा…

Read More

बलौदाबाजार नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए नरेश कुमार ध्रुव का उनके गृह ग्राम गुर्रा में लोगों ने डबडबाई आंखों के साथ अंतिम विदाई दी. इसके पहले बलौदाबाजार में शहीद के पार्थिव शरीर को कलेक्टर-एसपी के साथ राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कंधा दिया. इस दौरान शहीद नरेश ध्रुव को नमन करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि उनकी कुर्बानी को देश याद रखेगा. इसके पहले बीजापुर जिले के नेशनल पार्क के जंगल में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए प्रधान आरक्षक नरेश कुमार ध्रुव का पार्थिव शरीर आज बलौदाबाजार लाया गया. सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए शहीद का पार्थिव…

Read More

रायपुर रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रायपुर में अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एटीएस टीम द्वारा की गई, जो सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर अवैध प्रवासी गतिविधियों पर निगरानी रख रही थी। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने बांग्लादेश से फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार कर रायपुर में बसने का प्रयास किया था। इन दोनों के पास भारतीय पहचान पत्र और अन्य सरकारी दस्तावेज थे, जिनकी सत्यता को लेकर संदेह था। जांच के बाद पता चला कि ये दस्तावेज पूरी तरह से…

Read More

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता को नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य के लिए एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि बस्तर अब गनतंत्र से गणतंत्र की ओर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व को इस सफलता की बुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा। प्रधानमंत्री श्री…

Read More

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव में मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस रायपुर नगर निगम में अपने सारे समीकरण सही करने में जुटी है. इस कड़ी में रायपुर नगर निगम चुनाव प्रभारी शिव डहरिया ने बैठक लेकर निगम क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशियों में जोश भरा. इसके साथ ही कांग्रेस मतदाताओं को बूथ तक लाने का गुरु मंत्र बताया. कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे के अलावा निवृत्तमान निगम सभापति प्रमोद दुबे, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पार्टी नेताओं की मौजूदगी में आयोजित बैठक में प्रत्याशियों के साथ पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान को लेकर चर्चा हुई.…

Read More

रायपुर एक बुजुर्ग इंद्र मोहन सिंघल के साथ साइबर ठगों ने शेयर में निवेश करने के नाम पर साढ़े 31 लाख रुपए की धोखाधड़ी की. ठगों ने उनसे इंस्टाग्राम आईडी पर मैसेज भेज कर संपर्क किया. शेयर कारोबार की ट्रेनिंग देने के नाम पर उन्हें एक वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया. इसमें ढाई सौ से ज्यादा लोग सदस्य थे और ग्रुप एडमिन भी थे. ग्रुप में शेयर को लेकर जानकारी दी जाती थी. उन्हें बताया गया कि इस ग्रुप के जरिए निवेश करने पर काफी फायदा होगा. बुजुर्ग ठगों के झांसे में आ गए और धीरे-धीरे करके साढ़े 31 लाख…

Read More