Author: News Desk

रायपुर छत्तीसगढ़ में पैसा डबल करने का झांसा देकर 8 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी विनीत कुमार पाण्डेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी फ्रॉड कंपनी वेलफेयर बिल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड का जोनल मैनेजर के पद पर पदस्थ था और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों से कंपनी में पैसे निवेश करवा रहा था. लोगों से मोटी रकम ठगने के बाद कंपनी अपना दफ्तर बंद कर फरार हो गई. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को धर दबोचा है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी विनीत कुमार पाण्डेय रांची के शिवम गार्डन…

Read More

इंदौर: 62वें ग्रीन कॉरिडोर के जरिए गुरुवार को 67 वर्षीय बुजुर्ग को नई जिंदगी मिली। जब गोवा से लाया गया लिवर महज 4 घंटे में जुपिटर अस्पताल इंदौर पहुंचा। यह पहला मौका है जब नियमित फ्लाइट से गोवा से लिवर इंदौर भेजा गया। जानकारी के मुताबिक गोवा के मणिपाल अस्पताल में इलाज करा रहे 45 वर्षीय अजय गिरी को ब्रेन हेमरेज के बाद ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। ऐसे मुश्किल वक्त में उनकी पत्नी ने परोपकार की मिसाल पेश करते हुए अंगदान करने की हामी भरी। इसके बाद रात 10:30 बजे रोटो मुंबई की ओर से अलर्ट जारी…

Read More

राष्ट्रीय राजधानी की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान पांच फरवरी को होगा। इसे लिए राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान चरम पर पहुंच चुका है। पीएम नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर चुके हैं। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को आरक्षण, गरीबों,दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ बताया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि केजरीवाल…

Read More

भोपाल । मप्र भाजपा में जिलाध्यक्षों के चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब फरवरी के पहले सप्ताह में प्रदेश अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का दौरा तय होते ही पार्टी इस प्रक्रिया में जुट जाएगी।इंदौर नगर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान होते ही भाजपा में जिलाध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पार्टी को पांच जनवरी को जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी करना थी, लेकिन विवादों के चलते नौ बाद सूचियां जारी कर 30 जनवरी को सभी अध्यक्षों का चुनाव हो सका। 62 में से…

Read More

भारतीय रेलवे के इतिहास में विद्युतीकरण की शुरुआत 3 फरवरी 1925 को हुई थी, जब ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे (जीआईपीआर) हार्बर लाइन पर बॉम्बे विक्टोरिया टर्मिनस और कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन (1500 वी डीसी) चली। इसके बाद 25 केवी एसी प्रणाली ने रेलवे विद्युतीकरण को एक नया आयाम दिया, और 15 दिसंबर 1959 को राज खारस्वान-डोंगोआपोसी खंड पर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाई गई। इस ऐतिहासिक यात्रा के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के निर्देशन में भोपाल रेल मंडल ने कई जागरूकता और उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए। भोपाल मंडल के विद्युत…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार द्वारा शनिवार को पेश किए जाने वाले आम बजट से पहले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 संसद में पेश किया। इसमें चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन का आधिकारिक आकलन पेश किया गया और देश के सामने आने वाली चुनौतियों को सूचीबद्ध किया गया। विकास का रोडमैप आर्थिक सर्वेक्षण जो सुधारों और विकास के लिए रोडमैप प्रदान करता है, उसे मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंथा नागेश्वरन के नेतृत्व वाली एक टीम द्वारा तैयार किया गया है। सर्वेक्षण में अगले वित्तीय वर्ष के लिए दृष्टिकोण प्रदान…

Read More

राजनांदगांव। आचार्य श्री विद्यासागर जी की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 6 फरवरी को डोंगरगढ़ आएंगे। शाह द्वारा आचार्य श्री जी के 108 चरण चिन्हों का लोकार्पण एवं प्रस्तावित समाधि का भूमिपूजन किया जाएगा। शाह 6 फरवरी को घंटेभर के लिए कार्यक्रम में शरीक होंगे। बता दें कि, डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी में 01 से 06 फरवरी तक आचार्य की पुण्यतिथि को प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। बताया जा रहा है कि, शाह ने कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। लिहाजा जिला प्रशासन…

Read More

गाजीपुर। यूपी के गाजीपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें पिकअप में सवार 8 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोगों के घायल होने की खबर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर उसमीकला मोड़ के पास डंपर ने श्रद्धालुओं से भरे पिकअप को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं 12 लोग घायल भी हुए हैं। पिकअप सवार श्रद्धालु महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। सभी गोरखपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के…

Read More

इंदौर: धार और पीथमपुर में करीब 255 एकड़ में मध्य भारत के सबसे बड़े और प्रदेश के पहले मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाने की राह की सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। अब विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं। करीब 1100 करोड़ की लागत से बन रहे पार्क को 2026 के अंत तक पूरा कर शुरू करने का दावा किया जा रहा है। लॉजिस्टिक पार्क शुरू होने से पीथमपुर और आसपास के उद्योगों को अपने उत्पाद भेजने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यह भी दावा किया जा रहा है कि परिवहन लागत करीब 30 फीसदी कम होगी।…

Read More

संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ ही आज से बजट सत्र शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने बड़ा बयान दिया है। इस पर भाजपा ने उन्हें निशाने पर लिया है। खबरों के अनुसार, संसद के बाहर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कहा कि अभिभाषण के अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गईं थीं। वह मुश्किल से बोल पा रही थीं। वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण को बोरिंग बताया है। कांग्रेस की वरिष्ठ…

Read More