Aaj Ka Mausam 31 January 2025: उत्तर भारत में एक बार फिर से ठंड की वापसी हो सकती है. 31 जनवरी से मौसम में बदलाव देखा जाएगा, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी और ठिठुरन का दौर जारी रहेगा. तेज हवाएं दिन में भी धूप को बेअसर कर रही हैं. पहाड़ी राज्यों में न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस के नीचे जा सकता है, जिससे कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है. दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा-पंजाब और उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ जाएगा, साथ ही घने…
Author: News Desk
पटना । बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर प्रगति यात्रा कर रहे हैं। प्रगति यात्रा के चौथे चरण के दौरान मुख्यमंत्री दो फरवरी को बांका पहुंच रहे है। सीएम बांका के रजौन प्रखंड के तहत उन्नति ग्राम (स्मार्ट गांव) बाबरचक व ओढ़नी डैम में नवनिर्मित पर्यटन रिसॉर्ट का उद्घाटन करने वाले है। इसके अलावा वे थीम पार्क और कैफेटेरिया का निरीक्षण करने वाले है। मुख्यमंत्री अमरपुर प्रखंड के राजपुर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की भूमि का अवलोकन करने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरशोर से चल…
Delhi Building Collapse: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत गिरने से चार लोगों का परिवार मलबे में फंस गया था. इस दौरान उन्होंने 30 घंटे तक केवल तीन टमाटर खाकर अपनी जान बचाई. राहत और बचाव कार्य के बाद पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया. तीन टमाटरों के सहारे ज़िंदा रहा परिवार आपको बता दें कि घटना उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके की है, जहां सोमवार शाम को चार मंजिला इमारत ढह गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोगों को बचाया गया. मलबे में फंसे राजेश (30), उनकी पत्नी गंगोत्री (26)…
केरल के देवस्वओम मंत्री वी. एन. वासवन ने बृहस्पतिवार को एक महत्वपूर्ण बयान जारी कर मंदिरों में पुरुष श्रद्धालुओं के कमीज पहनने पर रोक लगाने की प्रथा के संबंध में चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि देवस्वओम बोर्ड ने इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है. मंत्री वासवन ने कहा कि मंदिरों के रीति-रिवाज और अनुष्ठान तंत्रियों और संबंधित मंदिर समितियों द्वारा निर्धारित किए जाते हैं. उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, "यह मामला देवस्वओम बोर्ड द्वारा तय नहीं किया गया है." उनका यह बयान शिवगिरी मठ के अध्यक्ष स्वामी सच्चिदानंद के…
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत होती है तो पांच साल के भीतर राष्ट्रीय राजधानी यातायात जाम और वायु प्रदूषण से मुक्त हो जाएगी. गडकरी ने ‘डबल इंजन’ सरकार के लाभों पर जोर देते हुए कहा, ‘‘अगर केंद्र में मोदी सरकार और दिल्ली में भाजपा सरकार होगी तो राजधानी की प्रगति बुलेट ट्रेन की तरह 10 गुना तेज हो जाएगी.’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता ने नांगलोई जाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली को वायु प्रदूषण, यातायात भीड़भाड़ और…
Kumbh Mela Train Tickets: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस बार महाकुंभ मेले में जाने के लिए न केवल हवाई किराए बल्कि भारतीय रेलवे की जारी किए गए ट्रेन टिकट भी आम लोगों के लिए महंगे हो गए हैं. खासकर, महाकुंभ मेले में यात्रा करना अब एक बड़ा वित्तीय बोझ बन चुका है. कुंभ मेले के लिए ट्रेन टिकट महंगी इस कठिनाई के कारण कई यात्री महंगे वैकल्पिक ऑप्शन का सहारा ले रहे हैं. कुछ लोग…
भोपाल । राज्य शासन ने पुलिस अराजपत्रिक पदों पर भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। जिसके तहत महिलाओं के लिए आरक्षित पदों पर महिला अभ्यर्थी नहीं आती हैं तो फिर रिक्त पद पुरूषों से भर दिए जाएंगे। यानी पद अगली भर्ती तक आगे नहीं बढ़ाए जाएंगे। साथ ही भर्ती के लिए लिखित, शारीरिक परीक्षा के बाद साक्षात्कार भी होगा। इसके बाद मैरित सूची तैयार होगी। मप्र पुलिस कार्यपालिक सेवा भर्ती नियम 1997 में बदलाव कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जिला कार्यपालिक बल में सूबेदार, उप निरीक्षक के पदों पर…
Petrol-Diesel Prices Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं और फिलहाल यह 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रही हैं. जहां क्रूड ऑयल की कीमत 72.79 डॉलर प्रति बैरल है, वहीं ब्रेंट क्रूड का भाव 76.69 डॉलर प्रति बैरल है. इन स्थिर कीमतों के बावजूद, देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव कर दिया है. कुछ राज्यों में ईंधन के दाम बढ़े हैं, जबकि कुछ स्थानों पर इनकी कीमतों में गिरावट आई है. चार महानगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल…
Gold Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 31 जनवरी 2025 की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है. आज सोना 81,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच चुका है, जबकि चांदी की कीमत 91,600 रुपये प्रति किलो हो गई है. यह बढ़ोतरी राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले सोने और चांदी के भाव में देखी गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार शाम 24 कैरेट सोने की कीमत 80975 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो आज (शुक्रवार) सुबह बढ़कर 81006 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. इसी तरह,…
चंडीगढ़ । चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। चुनाव में बीजेपी की हरप्रीत कौर बबला को जीत मिली है। मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की। बीजेपी प्रत्याशी हरप्रीत कौर को 19 वोट मिले, जो बहुमत का आंकड़ा है। कुल 36 वोट पड़े थे। बीजेपी के 16 पार्षद हैं, इसके बाद आप-कांग्रेस के तीन पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर बीजेपी मेयर बनवा दिया। चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी के 13 और कांग्रेस के 6 पार्षद हैं। सदन में कुल 35 पार्षद…