रायपुर. महादेव सट्टा एप मामले में ED की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता से संदीप फोगला को गिरफ्तार किया, जिसे आज ED के विशेष कोर्ट में पेश किया गया. मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. अब 10 फरवरी को आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा. बता दें कि संदीप फोगला को ईडी की टीम ने कलकत्ता में छापा मारकर पकड़ा था. संदीप पर आरोप है कि वह सट्टे के कारोबार से कमाए पैसे को फर्जी कंपनियों और शेयर ट्रेडिंग में लगाकर वाइट मनी…
Author: News Desk
प्रतिकूल मौसम एवं बीमारी के चलते गन्ने के उत्पादन में गिरावट के साथ-साथ चीनी की रिकवरी दर में भी कमी देखी जा रही है। इससे चीनी उद्योग की चिंता बढ़ गई है। किसानों का नुकसान तय है। उपभोक्ताओं की जेब पर भी असर पड़ सकता है। रिकवरी का आशय गन्ने से चीनी निकलने की दर से है, जो फसल की गुणवत्ता, मौसम की स्थितियों एवं चीनी मिलों के शुरू होने के समय पर निर्भर करता है। भारत में रिकवरी दर को दस प्रतिशत से ऊपर रहने पर बेहतर माना जाता है, किंतु इस बार कोई राज्य इसके आसपास भी नहीं…
रायगढ़। लोन का लालच देकर ठगी करने वाले फर्जी बैंक कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी मोहित चौहान (60 वर्ष) ने खुद को एसबीआई बैंक का कर्मचारी बताकर ग्रामीणों से लोन दिलाने का झांसा दिया और कुल 2.40 लाख रुपये की ठगी की. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. यह मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, आरोपी मोहित चौहान, जो भजनडिपा मिट्ठूमुड़ा जूटमिल का निवासी है, पिछले साल जुलाई-अगस्त में लोईंग गांव आया. उसने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि वह एसबीआई बैंक का कर्मचारी है और 8 लाख रुपये का लोन आसानी…
भारत सरकार ने 34,300 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ नेशनल क्रिटिकल मिशन' को मंजूरी दी है, जिसका मसकद देश में महत्वपूर्ण मिनरलों की खोज, खनन और प्रसंस्करण की कीमतों की रेंज तैयार करना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने इस मिशन के शुभारंभ को मंजूरी दी, जो आत्मनिर्भर भारत पहल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस मिशन का खास मकसद क्लीन एनर्जी, हाई एडवांस इंडस्ट्रिज और डिफेंस में इस्तेमाल आने वाली जरूरी मिनरलों की मौजूदगी को सुनिश्चित करना है. इसमें देश के भीतर और अपतटीय क्षेत्रों में मिनरलों की खोज, खनन, लाभकारी, और प्रोसेसिंग शामिल है.…
सुप्रीम कोर्ट: तीन तलाक कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है. इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की बेंच कर रही है. याचिकाओं में इस कानून के तहत अपराधीकरण के प्रावधान को चुनौती दी गई है. गौरतलब है कि मुस्लिम महिलाओं के तहत तीन तलाक को दंडनीय अपराध बनाया गया है और इसमें तीन साल तक की सजा का प्रावधान है. याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि यह कानून मुस्लिम पुरुषों के खिलाफ पक्षपातपूर्ण है और इसे निरस्त किया जाना चाहिए. सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने…
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के मुताबिक ग्वालियर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मिले करोड़ों के प्रस्तावों पर अब तेजी से काम शुरू हो गया है। एमपीआईडीसी की निगरानी में अंचल एक बार फिर अपने पुराने इंड्रस्ट्री हब की पहचान हासिल करने जा रहा है। दरअसल, बीते अगस्त 2024 को ग्वालियर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ था। जहां अंचल के लिए 8100 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे, जिनमें से 85 फीसदी प्रस्तावों पर काम भी शुरू हो गया है। इनमें लोकेशन एलॉटमेंट भी शामिल है। जिस तेजी के साथ काम किया जा रहा है उसको…
बालोद। जिले के नर्राटोला गांव में एक युवती की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के कमरे में मिली। इस घटना की जानकारी लगते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची डौंडी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है जो मौका ए वारदात की जांच कर रहे हैं। मौके पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक, मृतक युवती का नाम धनेश्वरी यादव (उम्र 21 साल) है। आज सुबह…
कांकेर/भानुप्रतापपुर। जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र के डोंगरकट्टा गांव के पास जंगल में बीते दिनों पिता-पुत्र को जान से मारने वाले नर भालू का शव वन विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर बरामद किया है। मृत भालू की उम्र लगभग 6 वर्ष बताई जा रही है, जिसके शव को वन अमले ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भालू की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा। जानकारी के मुताबिक, बीते शनिवार 18 जनवरी को डोंगरकट्टा गांव के पास जंगल में तीन लोग लकड़ी काटने के लिए गए थे। इस दौरान…
सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसे में नौ भारतीयों की मौत हो गई है। जेद्दा में भारतीय मिशन ने इस बारे में जानकारी दी है। मिशन ने बताया कि यह हादसा पश्चिमी सऊदी अरब में जीजान के पास हुआ। मिशन ने बताया कि वह हादसे में मृत हुए लोगों के परिवारों के संपर्क में है। इसके अलावा, वह सऊदी के अधिकारियों के संपर्क में हैं और वे अपना समर्थन दे रहे हैं। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पोस्ट में कहा कि हम सऊदी अरब साम्राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में जिज़ान के पास एक सड़क दुर्घटना में 9 भारतीय नागरिकों…
इंदौर: मध्य प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की छवि को धूमिल करने वाली एक शर्मनाक खबर सामने आई है। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। बच्ची के मकान में किराए से रहने वाले आरोपी ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल, घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने स्कूल में अपनी टीचर से प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए टीचर ने पीड़ित बच्ची की मां को इसकी जानकारी…