Author: News Desk

JPSC और JAC अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगले 4 दिनों में इन दोनों ही महत्वपूर्ण संस्थानों में अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति कर दी जाएगी. मनोज पांडेय ने कहा कि दोनों ही महत्वपूर्ण संस्थान हैं. हम इनके अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर हड़बड़ी में गड़बड़ी नहीं करना चाहते. हम ठोक-बजाकर एक सही अधिकारी का चयन करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जेपीएससी अध्यक्ष का पद जरूर 5 माह से खाली है लेकिन, आपको यह भी देखना होगा कि बीच में चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू…

Read More

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने एक अनोखे अभियान के तहत पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद से फरार हत्या करने के दोषी एक व्यक्ति को पकड़ लिया. गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान 'बूंदी-लड्डू' बांटकर पुलिस ने उसकी पहचान की और पकड़ लिया, जिससे तीन साल से अधिक समय से चल रही उसकी तलाश समाप्त हो गई. 2011 का मामला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कैलाश (40) ने 2008 में दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में विवाहेतर संबंध के संदेह में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और 2011 में उसे दोषी ठहराया गया था. उन्होंने…

Read More

रायपुर। आयकर विभाग (आईटी) की टीम रिंग रोड स्थित पीआरए ग्रुप के विभिन्न ठिकानों पर सर्वे के लिए पहुंची है। यह सर्वे असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल मिश्रा के नेतृत्व में किया जा रहा है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह सर्वे हाल ही में सत्यम बालाजी ग्रुप पर हुई छापेमारी से जुड़ा है या फिर यह कोई अलग कार्रवाई है। बता दें कि, दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पीआरए ग्रुप के मालिक प्रहलाद राय अग्रवाल और बजरंग लाल अग्रवाल शहर के बड़े ठेकेदार हैं, जो मुख्य रूप से सड़क निर्माण से जुड़े हैं। झारखंड और बिहार में…

Read More

बिलासपुर। बुधवार को नगर निगम बिलासपुर पार्षद और मेयर प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच पड़ताल के दौरान विभिन्न कारणों से 6 प्रत्याशियों के नामांकन को निरस्त कर दिया गया है। प्रत्याशियों का नामांकन राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक विनीत नंदनवार की उपस्थिति में किया गया। खासकर वार्ड क्रमांक 13 के दो उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने से भाजपा पार्षद को फायदा मिला है। भाजपा प्रत्याशी रमेश पटेल की औपचारिक जीत का एलान किया जाना बाकी है। चुनाव आयोग ने नगर निगम बिलासपुर के 6 प्रत्याशियों के नामांकन को निरस्त कर दिया है। सभी का नामांकन अलग अलग…

Read More

मुंगेली। मुंगेली जिले में एसीबी की टीम ने पटवारी और उसके सहायक को किसान से सीमांकन के एवज में एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है. मामले में आरोपी पटवारी सुशील जायसवाल और सहायक गुलाब दास मानिकपुरी के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है. वहीं प्रकरण में आरआई नरेश साहू की भूमिका की जांच जा रही है. जानकारी के अनुसार, ग्राम रामगढ़ निवासी वैभव सोनी पिता शेखर सोनी ने जमीन सीमांकन के लिए आवेदन दिया था, जिसके बदले में राजस्व निरीक्षक नरेश साहू, पटवारी सुशील जायसवाल ने पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी. लंबी-चौड़ी मांग से परेशान…

Read More

रायपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को एक्जलेंपरी लीडरशिप सर्टिफिकेट (Exemplary Leadership Certificate) प्रदान किया. छत्तीसगढ़ के गठन के बाद से यह उपलब्धि हासिल करने वाले अमिताभ जैन पहले मुख्य सचिव हैं. चुनाव आयोग की ओर से यह सम्मान बीते एक वर्ष में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बेहतर संचालन और निष्पक्ष निर्भीक व्यवस्था के लिए दिया गया है. अमिताभ जैन के अलावा जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल दुल्लू, राजस्थान की उषा शर्मा, हरियाणा के टीवी एसएन प्रसाद को भी सम्मानित किया गया है. मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने यह…

Read More

मुंबई। मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर में अब एक नया ड्रेस कोड लागू किया गया है। इस नियम के तहत अब सभी भक्तों को मंदिर में प्रवेश करने के लिए शालीन और सभ्य कपड़े पहनने होंगे। मंदिर के पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया है, ताकि मंदिर की पवित्रता बनी रहे और श्रद्धालु भारतीय संस्कृति का पालन कर सकें क्या पहन सकते हैं और क्या नहीं? नए ड्रेस कोड के तहत भक्तों को अब कुछ विशेष कपड़े पहनने होंगे। मंदिर के मुख्य द्वार पर एक बोर्ड लगाकर भक्तों को नए नियमों के बारे में सूचित किया गया है। इस बोर्ड…

Read More

आईपीएस अफसरों के तबादले की हो रही तैयारी भोपाल । मप्र में सरकार नए सिरे से अफसरों की तैनाती कर रही है। अभी हाल ही में आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं। अब आईएएस अफसरों के तबादलों के बाद आईपीएस अफसरों के तबादलों की तैयारी तेजी से चल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जापान से वापस आने के बाद आईपीएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि आईपीएस अफसरों की पहली तबादला सूची में आधा दर्जन से अधिक जिलों के एसपी बदले जाएंगे। वहीं जिलों में पदस्थ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के भी तबादले…

Read More

अंबिकापुर जिला पंचायत चुनाव में बाहरी उम्मीदवार खड़ा करने पर ग्रामीणों ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आज नाराज ग्रामीणों ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की. बता दें कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 में 35 ग्राम पंचायत आते हैं. इस सीट से भाजपा ने पायल सिंह तोमर को टिकट दिया है, जिसका क्षेत्रवासी विरोध कर रहे. जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 2 हाई प्रोफाइल सीट माना जाता है, क्योंकि इस क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव के भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंहदेव जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं. इस सीट से भाजपा प्रत्याशी शहर…

Read More

भोपाल । चुनावी मौसम आते ही भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बताकर उन्हें काम में झोंक देती है और दिलासा देती है कि आगे उन्हें संगठन या सत्ता में भागीदार बनाया जाएगा, लेकिन एल्डरमैन की नियुक्ति में ये बात पिछले 7 सालों से बेमानी साबित हो रही है। पिछला कार्यकाल भी बिना एल्डरमैन के आलोक शर्मा ने पूरा कर लिया था और अब महापौर मालती राय का आधा कार्यकाल भी एल्डरमैन के बिना पूरा हो चुका है। एल्डरमैन बनने की चाह में भाजपाई सत्ता और संगठन के नेताओं की ओर टकटकी लगाकर देखने को मजबूर हैं। सभी चुनाव निपटे, लेकिन…

Read More