रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ की पूर्व राज्यपाल एवं वर्तमान में उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सौजन्य भेंट की। आनंदी बेन पटेल अभी छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं।
Author: News Desk
रायपुर : शिक्षा सचिव परदेशी ने आज गरियाबंद जिले का दौरा कर स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का जायजा लिया। शिक्षा सचिव ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारूका एवं मालगांव के निरीक्षण के दौरान कक्षा 8वीं के छात्रों के अधिगम स्तर में भारी गिरावट और विद्यार्थियों की विषयगत समझ अत्यंत कमजोर पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसके लिए शाला के प्रधान पाठक ललित कुमार साहू (बारूका) और संकुल समन्वयक भूपेन्द्र सिंह ठाकुर (मालगांव) को पूर्ण रूप से उत्तरदायी मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। जिसके परिपालन में संभागीय संयुक्त संचालक राकेश कुमार पाण्डेय द्वारा…
इंदौर: इंदौर के पलासिया इलाके में एक मशहूर नेत्र रोग विशेषज्ञ के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है. 'केयर ग्लोबल इंडिया' नाम की कंपनी ने उनसे व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर आंखों के उपकरण देने का वादा किया और लाखों रुपये की ठगी कर ली. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पलासिया पुलिस के मुताबिक 'श्री गणेश नेत्रालय' के संचालक डॉ. महेश अग्रवाल ने अपने क्लीनिक के लिए नेत्र रोग उपकरण की जरूरत के चलते अपने परिचितों से संपर्क किया। इसी दौरान गाजियाबाद के इंदिरापुरम…
रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का दशम् दीक्षांत समारोह कल 1 फरवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर स्थित कृषि मंडपम में प्रातः 11 बजे से आयोजित इस दीक्षांत समारोह में लगभग 4 हजार 191 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. वांगा शिवा रेड्डी दीक्षांत उद्बोधन देंगे। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों…
भोपाल : मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय एनसीसी के 26 जनवरी को नई दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए। कंटिजेन्ट का भोपाल में शुक्रवार को स्वागत किया गया। एनसीसी के कंटिजेन्ट दल में 136 कैडेट शामिल थे। इन्होंने नई दिल्ली में एक माह तक चले कैम्प में अन्य 16 राज्यों के निदेशालयों से आये 2000 कैडेटस के साथ 30 दिन से अधिक समय तक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हिस्सा लिया। इस वर्ष मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय के कैडेटों ने 18 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया हैं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित राज्यपाल और मुख्यमंत्री आर.डी.सी. दल…
भोपाल : स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि राज्य और केन्द्र सरकार वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रख रही है। उन्होंने कहा कि नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में कौंडिया से कामती तक 100 करोड़ रुपये लागत का बायपास रोड मंजूर हो चुका है। इसी के साथ गाडरवारा में रेलवे फाटक पर फ्लाई-ओवर बनाया जा रहा है, इससे नगर का यातायात सुगम होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह शुक्रवार को गाडरवारा और ग्राम सालीचौका में वृद्धजन और दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित करने के बाद नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। गाडरवारा और…
इंदौर: इंदौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सिरफिरे युवक ने एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया. इंदौर भाजपा के नए जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा आज अरविंदो अस्पताल पहुंचे और घायल युवती से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना. उन्होंने पीड़िता को हरसंभव मदद का भरोसा दिया और कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. घटना इंदौर के पास सांवेर के वार्ड 12 की है, जहां अमन शेख नाम के युवक ने संजय की बेटी पायल पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी समय से युवती…
गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष पद से भाजपा के बागी प्रत्याशी प्रशांत मानिकपुरी ने नाम वापस ले लिया. मानिकपुरी ने कहा कि वे प्रारंभ से ही भाजपा में थे और आगे भी रहेंगे. मित्रों और शुभचिंतकों के आग्रह पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया था, लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर नाम वापस ले लिया है. इस दौरान विधायक रोहित साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर और पूर्व अध्यक्ष राजेश साहू मौजूद रहे. गरियाबंद में भाजपा ने 24 घंटे के अंदर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को लेकर चौंकाने वाला फैसला लिया था. पहले घोषित किए उम्मीदवार प्रशांत मानिकपुरी का…
भोपाल : वन विभाग द्वारा मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल के समन्वय से “मैं भी बाघ’’ और “हम हैं बदलाव’’ थीम पर प्रशिक्षण-सह-जागरूकता शिविर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में आयोजित किया गया। शिविर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिसरोद के 120 छात्र-छात्राओं और 5 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। शिविर में सम्मिलित हुए प्रत्येक छात्र-छात्रा को अनुभूति बुक, अनुभूति बैग, कैप, ब्रोशर दिये गये। छात्र-छात्राओं को जलीय पक्षी, स्थलीय पक्षी, तितली प्रजाति, गिद्ध कुंजी के ब्रोशर भी दिये गये। मास्टर ट्रेनर एवं नवीन प्रेरकों द्वारा पक्षी दर्शन, वन्य-जीव दर्शन, प्रकृति पथ-भ्रमण स्थल पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों की जानकारी दी…
बालोद छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, इसको लेकर सियासी हलचल और भी तेज हो रही है. बीजेपी के आपत्ति पर धमतरी के कांग्रेस महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया. इसके बाद अब बालोद से भाजपा पार्षद प्रत्याशी पर कांग्रेस ने ऑब्जेक्शन उठाया है. कांग्रेस ने भाजपा के वार्ड 18 के पार्षद प्रत्याशी गिरजेश गुप्ता का नामांकन रद्द करने की मांग की है. कांग्रेस ने इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को एक आवेदन सौंपते हुए कहा कि गुप्ता बालोद नगर पालिका के रजिस्टर्ड ठेकेदार हैं और ठेकेदार होने के कारण उनका नामांकन…