Author: News Desk

अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण देहरादून:जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के अनुपालन में जनपद देहरादून के सभी शासकीय कार्यालयों में कार्यों का संचालन ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से सुनिश्चित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज एनआईसी सभागार, कलेक्ट्रेट देहरादून में ई-ऑफिस प्रणाली के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के संचालन, फाइल प्रबंधन, पत्राचार, नोटशीट तैयार करने, ऑनलाइन फाइल अग्रसारण, डिजिटलीकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का…

Read More

प्रकोष्ठों को सरकार के कार्य हर वर्ग तक पहुंचाकर, जीत को अधिक प्रचंड बनाना है : सीएम धामी राजनीति सेवा का माध्यम, तभी भाजपा में आपदा , एनजीओ और पर्यटन जैसे प्रकोष्ठों की अहमियत : सीएम धामी प्रकोष्ठों का विस्तार बताता है, भाजपा जनता के बीच काम करती है, विपक्ष सोशल मीडिया पर : सीएम धामी बूथ बूथ कमल खिलाने में प्रकोष्ठों की भूमिका बेहद अहम होगी : भट्ट देहरादून। भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा, कार्यकर्ताओं की क्षमता, अनुभव और समर्पण से भाजपा अजेय बनी हुई है। अब प्रकोष्ठों को सरकार…

Read More

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर अंतर्गत स्वरूप नगर इलाके में एक नामी कारोबारी के घर हुई ₹60 लाख की सनसनीखेज चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में घर की नौकरानी (किशोरी), उसके प्रेमी मोहम्मद यूनुस और चोरी का माल खरीदने वाले जौहरी (सर्राफ) मोहम्मद महताब को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सोने के बिस्कुट, कीमती आभूषण और नकदी बरामद कर ली गई है। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को इस घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि स्वरूप नगर निवासी विकास शुक्ला, जिनका रेस्टोरेंट, स्वीट हाउस और आयुर्वेदिक दवाओं…

Read More

31 अगस्त तक एबीडीएम आधारित डिजिटल व्यवस्था लागू करनी होगी आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन उत्तराखंड की स्टेट मिशन डायरेक्टर रीना जोशी ने जारी किए आदेश एक सितंबर से केवल नियमों का पालन करने वाले अस्पतालों को ही मिलेगा आयुष्मान योजना का प्रोत्साहन देहरादून। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) और अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि 31 अगस्त 2026 तक सूचीबद्ध अस्पतालों में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) आधारित हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम…

Read More

देहरादून। कोतवाली डालनवाला क्षेत्र में हुई मोटर साइकिल लूट की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल दो विधि विवादित किशोरों को भी संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई मोटर साइकिल बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार 23 जून 2026 को अंकित कुमार निवासी भंडारी बाग, लक्खीबाग देहरादून ने थाना डालनवाला में तहरीर दी थी कि तीन अज्ञात युवकों ने उसके साथ मारपीट व गाली-गलौच कर उसकी मोटर साइकिल संख्या UK07-HK-1847 लूट ली। मामले की गंभीरता…

Read More

देहरादून : नगर निगम प्रशासन द्वारा कार्यालय परिसर में अनुशासनहीनता और अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए आउटसोर्सिंग एजेंसी (आर. के. एसोसिएशन) के कर्मी  उपेन्द्र थापा को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया है। बताते चले की उक्त कर्मी मूल रूप से रिकॉर्ड रूम में तैनात था, जिसकी ड्यूटी अभी हाल ही में एस.आई.आर. (SIR) में लगाई गई थी। इनके संबंध में पूर्व में भी लगातार बिना सूचना कार्य से अनुपस्थित रहने और घोर लापरवाही बरतने की गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। आज उक्त कर्मी उपेन्द्र थापा ने पूरी…

Read More

विगत मंगलवार को सोशियल मीडिया तथा ई मेल धमकियों के बाद धामों की सुरक्षा व्यवस्था के बावत बीकेटीसी अध्यक्ष ने डीजीपी से की बातचीत देहरादून। उत्तराखंड के चारधाम सहित अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की ई मेल तथा सोशियल मीडिया पर मंगलवार से प्रसारित हो धमकियों के बाद प्रदेश सरकार ने सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ से दूरभाष पर वार्ता कर चारों धामों सहित श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिरों की सुरक्षा…

Read More

रामपुर: उत्तर प्रदेश की रामपुर पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पटवाई पुलिस ने सोहना पुल के पास चेकिंग के दौरान एक लग्जरी थार गाड़ी से तीन शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी मोबाइल फोन में खतरनाक एपीके (APK) फाइल भेजकर लोगों का डेटा और बैंक खाता हैक कर लेते थे। पुलिस ने इनके पास से ₹7.5 लाख नकद, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात पटवाई थाना पुलिस को मुखबिर से गाड़ी में साइबर अपराधियों के घूमने की…

Read More

30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे प्रभारी निदेशक, आधा दर्जन अपर निदेशकों में मची होड़ देहरादून- विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा निदेशालयों में नये निदेशकों की नियुक्ति को लेकर विभागीय स्तर पर कवायद तेज हो गई है। ऐसे में निदेशक पद हासिल करने के लिये विभाग के अंदर दावेदारों में जोर आजमाइश शुरू हो गई है। वर्तमान में दोनों निदेशालयों का संचालन प्रभारी व्यवस्था के तहत किया जा रहा है। दोनों निदेशालयों का प्रभार अपर निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के पास है, जो आगामी 30 जून को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। ऐसे पांचों अपर…

Read More

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र अंतर्गत सदरुद्दीनपुर गांव से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ मंगलवार देर रात एक शादी समारोह से घर लौट रहे महज 5 साल के मासूम बच्चे को बंधक बनाकर गांव के ही एक व्यक्ति ने अप्राकृतिक दुष्कर्म (पॉक्सो एक्ट के तहत) की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गांव के रहने वाले विजय नामक व्यक्ति के घर बारात आई हुई थी। इस मांगलिक कार्यक्रम में शामिल…

Read More