अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने DOGE (डिपार्टमेंट ऑफ गर्वनमेंट एफिसिएंसी) विभाग का गठन किया है। इस विभाग के प्रमुख टेस्ला के मालिक एलन मस्क हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के मुख्यालय में रहकर काम के प्रति अपने समर्पण को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। इसके साथ ही दावा किया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क वॉशिंगटन डीसी में डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के हेडक्वार्टर्स में ही रहते हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया कि DOGE के प्रमुख एलन मस्क व्हाइट हाउस से कुछ दूर बने आइसेनहोवर…
Author: News Desk
रायपुर आयकर अन्वेषण की टीम ने राइस मिलर्स, कमीशन एजेंट्स-ब्रोकर्स के ठिकानों पर मिले कैश में से करीब 7 से 8 करोड़ रुपए कैश सीज कर लिया है. राजधानी सहित राजिम, धमतरी, राजनांदगांव, दुर्ग और तिल्दा के सभी ठिकानों पर आयकर जांच दूसरे दिन भी जारी रही. गोंदिया (महाराष्ट्र) और काकीनाड़ा (आंध्रप्रदेश) में भी आयकर अफसर जांच में जुटे रहे. आयकर अन्वेषण छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के दो राइस मिलर्स, राइस एक्सपोर्टर्स कारोबारी समूह के साथ ही अनाज व्यवसाय से जुड़े कमीशन एजेंट्स, राइस ब्रोकर्स के 25 ठिकानों पर की जा रही जांच दूसरे दिन भी जारी रही. सभी ठिकानों से…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ की पूर्व राज्यपाल एवं वर्तमान में उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सौजन्य भेंट की। आनंदी बेन पटेल अभी छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं।
Rituraj Gaikwad: भारत के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने क्रिकेट करियर में काफी कुछ हासिल किया है. उन्हें बस भारत की टेस्ट जर्सी पहनने का इंतजार है. इसके अलावा वो टीम इंडिया के लिए नीली जर्सी में उतर चुके हैं और आईपीएल में भी उन्होंने खूब धूम मचाई है. डोमेस्टिक क्रिकेट में भी उनका बल्ला जमकर गरजा है. 31 जनवरी को अपना 28वां जन्मदिन मना रहे ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के लगाने का कीर्तिमान भी रचा है. जबकि एक खास रिकॉर्ड के मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को भी पटखनी दी है. 1 ओवर में…
भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव कम होने के बावजूद चीन ने अपनी रणनीतिक तैयारियां जारी रखी हैं. सूत्रों के मुताबिक चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने हिमालयी क्षेत्र में सीमा चौकियों तक बिजली आपूर्ति का विस्तार शुरू कर दिया है. इस कदम से चीन की सीमा रक्षा क्षमताओं में वृद्धि होगी, जिसमें सैनिकों के रहने की स्थिति में सुधार होगा. साथ ही चीन अधिक बिजली-उपयोग करने वाले हथियारों और उपकरणों की तैनाती आसानी से और देर तक कर सकेगा. चीनी सेना लंबे समय से इन दूरदराज की सीमा चौकियों में बिजली आपूर्ति बेहतर करने की कोशिश…
मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने दावा किया कि सत्तारूढ़ भाजपा के कई नेता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं। राउत ने कहा कि हालांकि शिवसेना (यूबीटी) के भीतर ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है, लेकिन पार्टी के कुछ सदस्य भी ऐसी ही भावनाएं रख सकते हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन दावों को न केवल खारिज किया बल्कि आईना भी दिखा दिया। दिल्ली में पत्रकारों के एक सवाल पर फडणवीस ने कहा कि सामान्य बैठकों को राजनीतिक रूप से नहीं देखा जाना चाहिए। राउत के दावों को खारिज करते…
ICC Under-19 Women's T20 World 2025: गत विजेता भारत ने शुक्रवार को ब्यूमास ओवल में ICC महिला अंडर-19 T20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 9 विकेट से रौंदकर फाइनल में जगह बनाई. जहां उसका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद, डेविना पेरिन और कप्तान एबिगेल नॉरग्रोव की अगुआई में इंग्लैंड ने मजबूत शुरुआत की. लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे हाफ में खेल का रुख पलट दिया और इंग्लैंड को 20 ओवर में 113/8 पर रोक दिया. 15 ओवर में लक्ष्य हासिल जवाब में, जी कामिलिनी की 56 रनों की…
वाशिंगटन। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर गुरुवार शाम भारतीय समय के मुताबिक 6 बजकर 30 मिनट से स्पेसवॉक शुरू किया। इस दौरान उनके साथ एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर भी थे। करीब 5.5 घंटे तक चलने वाली इस स्पेसवॉक के दौरान दोनों ने ISS के बाहरी हिस्से को साफ किया और सूक्ष्मजीव प्रयोग के लिए नमूने भी इकट्ठा किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पता चलेगा कि ISS पर सूक्ष्मजीव जीवित हैं या नहीं। इसके अलावा ISS से टूटा हुआ एंटीना भी अलग किया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि नासा के अंतरिक्ष यात्री…
मध्य प्रदेश के रीवा में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. दरअसल, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर पलट गई. इस हादसे में 15 लोग घायल हो घए. यह हादसा प्रयागराज से लौटते वक्त हुआ है. फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महाकुंभ से लौटते समय हुआ ये हादसा बता दें कि बस और ट्रक से बचने के चक्कर में ये हादसा हो गया, जिसमें लगभग 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्सीडेंट उस समय हुआ, जब…
पीएम नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र की शुरुआत में मीडिया को संबोधित किया। इसमें उन्होंने संकेत दिया कि 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिल सकती है। पीएम मोदी ने इसके लिए धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी का आह्वान भी किया।मैं प्रार्थना करता हूं कि देवी लक्ष्मी गरीब और मध्यम वर्ग पर आशीर्वाद बरसाएं। यह मेरे तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि 2047 में जब भारत आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तो भारत विकसित भारत के अपने लक्ष्य को पूरा करेगा।…