रायपुर : विकास के लिए नवाचार में युवाओं की सोच का करें उपयोग – राज्यपाल रमेन डेका राज्यपाल ने कहा कि नई पीढ़ी की सोच और आइडिया को जिले में नवाचार की गतिविधियों में उपयोग किया जा सकता राज्यपाल ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को कहा कि सभी पेड़-पौधे लगाएं और उसे बड़ा करने में आवश्यक सहयोग करें जगदलपुर में वृक्षारोपण किया रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि नई पीढ़ी की सोच और आइडिया को जिले में नवाचार की गतिविधियों में उपयोग किया जा सकता है, ताकि विकास की गतिविधियों में उनका योगदान हो। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों…
Author: News Desk
भोपाल। मप्र में 11 साले पहले स्कूल शिक्षा विभाग के अकादमिक और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए जिसे राज्य शिक्षा सेवा को लागू किया गया था, एक बार फिर से उसे सक्रिय किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। राज्य शिक्षा सेवा के अधीन किस प्रकार एरिया एज्युकेशन का निर्धारण किया जा सके। इसकी कमान स्कूल शिक्षा विभाग ने लोक शिक्षण संचालनालय डायरेक्टर केके द्विवेदी को सौंपी है। उनके द्वारा संभागवार जिलों के मौजूदा विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को कम्प्युटर ऑपरेटरी सहित बुलाया जा रहा है। कम्प्युटर में हर ब्लॉको…
रायपुर : 300 लीटर महुआ शराब व 3600 किलो लाहन जब्त 300 लीटर महुआ शराब व 3600 किलो लाहन जब्त रायपुर नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर राज्य में शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। राज्य के सीमावर्ती इलाकों में शराब की अन्य राज्यों से आवक पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग और पुलिस की टीम द्वारा लगातार निगरानी रख रही है। आबकारी आयुक्त सह सचिव आर. संगीता के निर्देशानुसार, कलेक्टर धर्मेश साहू एवं सहायक आयुक्त आबकारी सोनल नेताम के मार्गदर्शन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आबकारी…
पटना। पीएम मोदी के हनुमान और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पिछले महीने हुई बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा को रद्द करने की अभ्यर्थियों की मांग का समर्थन किया है। चिराग ने कहा कि उन्हें परीक्षा में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के बारे में उनके करीबी रिश्तेदारों से पता चला है, जो परीक्षा में शामिल चार लाख अभ्यर्थियों में शामिल हैं। चिराग की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार का हिस्सा है। चिराग से जब 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा पर उनके रुख के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मेरे परिवार के…
भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना इलाके में परिवार सहित रहने वाले सीआरपीएफ जवान द्वारा पत्नि की सरकारी इंसास राइफल गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी गोली मारकर खुदकुशी किये की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया गया है कि बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे सीआरपीएफ जवान दो से ज्यादा गोलियां मारने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम और डायल-100 में खुद फोन कर पत्नि की हत्या की जानकारी दी। सूचना मिलने पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पत्नि के पास ही जवान का शव भी खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। मिली जानकारी के अनुसार…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी की नीयत काम करने की नहीं है। मैं काम करता हूं, वे गाली देते हैं, इसलिए मैं लोगों से कहता हूं, 5 फरवरी को वोट डालने से पहले सोच लेना कि जनता का हित करने वाली पार्टी कौन है?केजरीवाल ने कहा, मैं, किसी का नाम नहीं लेता। वे लोग कहते केजरीवाल…है। दिल्ली की जनता काम वाली पार्टी को सरकार में देखना चाहती है। मेरा मानना है कि दिल्ली में मुफ्त की सेवा बंद कर दी जाएगी। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा…
भोपाल। अगले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की जमीन तैयार कर रहे प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की ही सिसासी जमीन खिसकाने के लिए कांग्रेस में ही बड़ा खेमा पनप रहा है। पिछला विधानसभा चुनाव हारने के बाद केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिसंबर 2023 में कमलनाथ को हटाकर पटवारी को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद से ही पटवारी अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं के निशाने पर हैं। अब पटवारी से नाराज नेताओं के संरक्षण में बड़ा गुट तैयार हो गया है। जो निकट भविष्य में पटवारी की परेशानियां बढ़ा सकता है। खासकर पटवारी को संगठनात्मक स्तर पर अफसल करने की कोशिशें…
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर तीखा हमला किया है. केजरीवाल का आरोप है कि राजीव कुमार राजनीति कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें रिटायरमेंट के बाद नौकरी की जरूरत है. यह विवाद तब शुरू हुआ जब केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद बीजेपी ने चुनाव आयोग से इस मामले में शिकायत की थी. अरविंद केजरीवाल का आरोप अरविंद केजरीवाल ने पिछले सप्ताह दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी…
Aaj Ka Mausam 31 January 2025: उत्तर भारत में एक बार फिर से ठंड की वापसी हो सकती है. 31 जनवरी से मौसम में बदलाव देखा जाएगा, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी और ठिठुरन का दौर जारी रहेगा. तेज हवाएं दिन में भी धूप को बेअसर कर रही हैं. पहाड़ी राज्यों में न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस के नीचे जा सकता है, जिससे कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है. दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा-पंजाब और उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ जाएगा, साथ ही घने…
पटना । बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर प्रगति यात्रा कर रहे हैं। प्रगति यात्रा के चौथे चरण के दौरान मुख्यमंत्री दो फरवरी को बांका पहुंच रहे है। सीएम बांका के रजौन प्रखंड के तहत उन्नति ग्राम (स्मार्ट गांव) बाबरचक व ओढ़नी डैम में नवनिर्मित पर्यटन रिसॉर्ट का उद्घाटन करने वाले है। इसके अलावा वे थीम पार्क और कैफेटेरिया का निरीक्षण करने वाले है। मुख्यमंत्री अमरपुर प्रखंड के राजपुर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की भूमि का अवलोकन करने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरशोर से चल…