Author: News Desk

रायपुर रायपुर पुलिस ने चोरी के केस में इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवान मुकेश कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम गोठडा भूरकान थाना दादिया जिला सीकर राजस्थान का रहने वाला है। हाल में सेक्टर 29 नवा रायपुर में रह रहा था। उसकी ड्यूटी भी वहीं थी। आरोपित ने पांच सूने मकानों को अपना निशाना बनाया था। राखी पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी के 11 नग अलग-अलग कंपनी के लैपटॉप, दो नग ट्रॉली बैग, कपड़ा, दो हाथ घड़ी, आठ नग लैपटॉप चार्जर, दो एलईडी टीवी जब्त किया है। लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज प्रार्थी अमन कुमार…

Read More

रायपुर अलग-अलग विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर 60 युवाओं से पांच करोड़ की ठगी के छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। सीजीपीएससी घोटाले में जेल में बंद पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी का साला देवेंद्र जोशी पूरे खेल का मास्टर माइंड निकला। आरोपित मंत्रालय की फर्जी ईमेल बनाकर फर्जी नियुक्ति पत्र भेजते थे। अपने वाहन में छग शासन की नाम पट्टिका का उपयोग कर पीड़ितों को चकमा देते थे। सिविल लाइन पुलिस ने अब तक देवेंद्र कुमार जोशी, उसकी पत्नी झगीता जोशी, स्वप्निल दुबे, नफीज आलम, हलधर बेहरा, सोमेश दुबे को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपितों की…

Read More

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज जगदलपुर में भाजपा का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व रोड शो आयोजित हुआ, जिसमें भारी जनसमर्थन देखने को मिला. एयरपोर्ट से शुरू हुए इस भव्य रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया. कमल के झंडों से सजी सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने भाजपा की प्रचंड जीत का संकेत दे दिया. मुख्यमंत्री साय ने जनता से अपील करते हुए कहा कि 11 फरवरी को कमल का बटन दबाकर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं और महापौर प्रत्याशी संजय पांडे सहित सभी 48 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों…

Read More

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण उपचुनाव के बाद अब प्रदेश की जनता नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को माकूल जवाब देकर सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी है। कांग्रेस शासनकाल के भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और कुशासन को लेकर भाजपा के आरोप पत्र का विमोचन करते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि नगरीय निकाय लोकतंत्र की वह महत्वपूर्ण इकाई है, जिससे जनता सीधे जुड़ी होती है और नगर का तेजी से विकास होता है। एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों से मुखातिब श्री श्रीवास्तव…

Read More

रायपुर दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा की सरकार बनते नजर आ रही है. फिलहाल 48 सीटों पर भाजपा ने लीड ले ली है. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी 22 सीट पर आगे है और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो चुका है. दिल्ली में बीजेपी की जीत का जश्न छत्तीसगढ़ में भी मनाया जा रहा है. इस दौरान मंत्री राम विचार नेताम ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जीत की खुशी में डांस किया. बता दें कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है. 4 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में…

Read More

दुर्ग दुर्ग पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के फार्म हाउस में पांच सौ पेटी शराब जब्त किया है. नगरीय निकाय चुनाव में बांटने के लिए शराब को जमा किया गया था. जानकारी के अनुसार, पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फुंडा स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के फार्म हाउस बड़ी मात्रा में शराब रखे होने की जानकारी मिली थी. पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रात को छामापार कार्रवाई कर शराब को जब्त किया है. मौके पर अभी भी तीन थानों के प्रभारी और एडिशनल एसपी…

Read More

महासमुंद बीती रात जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ओडिशा से बारात लेकर वापस आ रहा पिकअप वाहन टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 से 5 लोग घायल हुए हैं. यह घटना नरतोरा के पास की है. हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 और पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पटेवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया. बताया जा रहा कि पिकअप में सवार लगभग आधा दर्जन लोगों में से दो लोगों की मौत हो गई है. बाकी…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. रेलवे जल्द ही रायपुर से जबलपुर तक वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है, जो रायपुर वाया गोंदिया जबलपुर तक चलेगी. ट्रेन की तैयारियों को लेकर रेलवे ने एक इंटरनल नोटिफिकेशन जारी किया है. ये ट्रेन हफ्ते में 6 दिन जबलपुर-रायपुर-जबलपुर संचालित होगी. इस नोटिफिकेशन की कॉपी लल्लूराम डॉट कॉम के पास मौजूद है. हाल ही में जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज लाइन बनाई गई है. जिसके बाद रेलवे ने वंदेभारत ट्रेन चलाने को लेकर अपनी मंजूरी दे दी है. ये ट्रेन 7 घंटे में…

Read More

बिलसापुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में महुआ शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई. वहीं दर्जनभर से अधिक की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव की है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. गांव में बंट रहे चुनावी शराब से मौत की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. गांव में अब तक चार ग्रामीणों के शव मिले हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. वहीं परिजनों का…

Read More

बिलासपुर नगरीय निकाय चुनाव (Nikay Chunav 2025) में भाजपा (BJP) के पक्ष में माहौल बनाने पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लोगों को ठगकर वोट लिया और शराब, कोयला और महादेव सट्टा घोटाले किए. बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र में आयोजित सभा में उनके साथ केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल और धर्मजीत सिंह मौजूद रहे. 'कांग्रेस ने लोगों को ठगकर वोट लिया' सीएम विष्णुदेव साय ने पार्टी की महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी के समर्थन में नारे लगवाए.…

Read More